भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /'रामायण' के प्रोड्यूसर पर IT की रेड, नमित मल्होत्रा की कंपनी के दफ्तरों में छापेमारी; विदेश पैसे ट्रांसफर करने की जांच

'रामायण' के प्रोड्यूसर पर IT की रेड, नमित मल्होत्रा की कंपनी के दफ्तरों में छापेमारी; विदेश पैसे ट्रांसफर करने की जांच

'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुंबई स्थित ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश में पैसे ट्रांसफर किए जाने से जुड़े मामले की जांच की जा रही है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 07, 2026, 07:26 PM IST|Updated: Oct 07, 2026, 07:38 PM IST
joinshare
'रामायण' के प्रोड्यूसर पर IT की रेड, नमित मल्होत्रा की कंपनी के दफ्तरों में छापेमारी; विदेश पैसे ट्रांसफर करने की जांच
Image Credit: 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के ऑफिस पर IT रेड

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी हुई. खबरों के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट विदेश पैसे ट्रांसफर करने की जांच कर रही है. नमित मल्होत्रा ​​के लीड वाली 'प्राइम फोकस' एक जानी-मानी मीडिया और एंटरटेनमेंट सर्विस कंपनी है, जिसकी विज़ुअल इफेक्ट्स, एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट प्रोडक्शन में ग्लोबल मौजूदगी है.

कंपनी अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट से हासिल करती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लगभग 92% कमाई भारत के बाहर से होती है. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पिछले हफ्ते फिल्मी हस्तियों के यहां हुई छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर की जा रही है

नमित मल्होत्रा के ऑफिस पर IT की रेड

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम प्राइम फोकस और उससे जुड़े सीए के ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेज, अकाउंटिंग रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी कागजात खंगाल रही है. हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई का कनेक्शन भी बीते हफ्ते की आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से है. बता दें कि 28 सितंबर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े मुंबई के करीब 12 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अकाउंट बुक्स, डिजिटल डेटा और अलग-अलग वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच और जब्ती की गई थी.

पिछली कार्रवाई के पीछे फिल्म फाइनेंसिंग से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच की बात सामने आई थी. आयकर विभाग की जांच का फोकस फिल्म प्रोजेक्ट्स के खर्च को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने, प्रोडक्शन से जुड़े खर्चों में अनियमितता और शूटिंग या विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर विदेश में रकम भेजे जाने जैसे आरोपों पर है. हालांकि, इन आरोपों की अभी जांच चल रही है और किसी भी व्यक्ति या कंपनी के खिलाफ दोष साबित नहीं हुआ है.

कौन है नमित मल्होत्रा?

नमित मल्होत्रा ​​एक फिल्म प्रोड्यूसर और विज़ुअल-इफेक्ट्स के बिजनेस से जुड़े हैं. वह 'प्राइम फोकस' (Prime Focus) के फाउंडर भी हैं. मल्होत्रा ​​ने 1990 के दशक के मध्य में मुंबई में अपने पिता के गैराज से इस कंपनी की शुरुआत की थी. बाद में, बॉलीवुड में VFX के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए उन्होंने इसे 'वीडियो वर्कशॉप' (Video Workshop) के साथ मिला दिया. नमित ने लंदन की 'डबल नेगेटिव' (Double Negative) के साथ मिलकर DNEG की स्थापना की. CEO के तौर पर उन्होंने कंपनी का नेतृत्व करते हुए 'इनसेप्शन' (2011) और 'ड्यून: पार्ट टू' (2025) जैसी फिल्मों के लिए 'बेस्ट विज़ुअल-इफेक्ट्स' श्रेणी में आठ ऑस्कर पुरस्कार जीते.

वहीं, मल्होत्रा ​​अभी नितेश तिवारी की 'रामायण' फिल्म पर रणबीर कपूर और यश के साथ काम कर रहे हैं. वह अपनी ऑस्कर-विजेता कलात्मक और तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके इस महाकाव्य को अत्याधुनिक VFX के जरिए अभूतपूर्व स्तर पर जीवंत कर रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana
Income Tax