SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

14 दिन में 1500 करोड़! Ramayana ने कैसे बदला भारतीय सिनेमा का बॉक्स ऑफिस मैथ? Pushpa 2 और Baahubali 2 से भी निकली कई कदम आगे

महज दो हफ्तों के अंदर 1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल दिया है. देश से लेकर विदेश तक थिएटरों में उमड़ रही भीड़ ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण पलट दिए हैं. आखिर कैसे इस फिल्म ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ी, चलिए बताते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 19, 2026, 05:33 IST | Updated: Nov 19, 2026, 06:37 IST
Image Credit: ‘रामायण’ ने 14 दिन में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा
Join

सिर्फ दो हफ्तों में 1500 करोड़ रुपये की कमाई करना किसी भी फिल्म के लिए एक बड़े सपने के सच होने जैसा है. यही वजह है कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ की इस रिकॉर्ड तोड़ सक्सेस को सिर्फ एक हिट फिल्म के तौर पर नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है. बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन तक दुनिया भर में करीब 1483.5 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस कर लिया था. इसके बाद 14वें दिन इसने शानदार रफ्तार दिखाते हुए 1500 करोड़ क्लब के बड़े आंकड़े को भी पार कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है.

इस पूरे मामले में सिर्फ मोटी कमाई के ये आंकड़े ही चौंकाने वाले नहीं हैं, बल्कि असली बात तो उस रफ्तार की है, जिसके दम पर इस फिल्म ने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है. अपने यहां पहले भी कई फिल्मों ने हजारों करोड़ का बिजनेस किया है, लेकिन ऐसी फिल्में बहुत ही कम हैं, जो इतने कम समय में लोगों को थिएटर तक खींच लाई हों. हर शो लगातार हाउसफुल जा रहा है और फिल्म रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस पर इस तरह का क्रेज और ऑडियंस की ये दीवानगी सच में कमाल की है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के सभी पुराने हिसाब-किताब को पूरी तरह बदल कर रख दिया है.

1500 करोड़ क्लब तक पहुंचने की रेस क्यों है खास?

बॉक्स ऑफिस की दुनिया को करीब से समझने वाले लोगों का मानना है कि किसी भी फिल्म का असली दम सिर्फ इस बात से नहीं नापा जाता कि उसने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर कितने नोट छापे, बल्कि असली खेल तो रफ्तार का होता है. पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों ने सिनेमाघरों में महीनों तक टिके रहकर बंपर कमाई के झंडे गाड़े हैं, लेकिन ‘रामायण: पार्ट 1’ ने थिएटर में आते ही पहले 13 से 14 दिनों के अंदर जो तूफान खड़ा किया है, उसने फिल्म के बिजनेस को देखने का पूरा नजरिया ही पलट कर रख दिया है. आज के दौर में इतनी तेज रफ्तार से नोट बटोरना वाकई किसी करिश्मे से कम नहीं है.

सिनेमाघर बना मंदिर: Ramayana की स्क्रीनिंग के दौरान इस थिएटर ने बंद किया नॉनवेज खाना, लोगों की आस्था का रखा खास ध्यान

बड़ी फिल्मों से कैसे अलग रही ‘रामायण’?

जब ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘दंगल’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं, तो इन्होंने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर खूब तबाही मचाई थी. हालांकि, इनमें से किसी फिल्म ने भारत में ज्यादा पैसा कमाया, तो किसी ने विदेशों में जाकर बंपर कमाई की, लेकिन ‘रामायण’ की बात ही कुछ अलग रही. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसने रिलीज के पहले दिन से ही देश के सिनेमाघरों और ओवरसीज मार्केट, दोनों जगहों पर एक बराबर और बेहद मजबूत पकड़ बनाकर रखी है.

अक्सर ये देखने को मिलता है कि बड़े बजट वाली फिल्मों की कमाई पहले वीकेंड के बाद काफी सुस्त पड़ने लगती है, लेकिन ‘रामायण’ के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इस फिल्म की कमाई में शुरू से ही एक गजब की रफ्तार बनी रही. लोगों के बिजी शेड्यूल और वर्किंग डेज में भी थिएटर्स के बाहर ऑडियंस की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी. लोगों के इसी जबरदस्त क्रेज की वजह से फिल्म ने इतनी जल्दी 1500 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है. 

आखिर ऑडियंस क्यों हो रही इतनी अट्रैक्ट?

इस बड़ी सक्सेस की असली वजह ‘रामायण’ की दमदार कहानी और इससे जुड़ी लोगों की भावनाएं हैं. हमारे देश में इसे सिर्फ टाइमपास या एंटरटेनमेंट के तौर पर नहीं देखा जाता, बल्कि ये हमारी संस्कृति, परंपरा और गहरी आस्था का एक अहम हिस्सा है. घर के छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई बचपन से इस कहानी को सुनता और समझता आया है. यही वजह है कि ऑडियंस ने इसे महज एक आम फिल्म के तौर पर देखने की जगह, इसे पूरे दिल और श्रद्धा के साथ अपना रहे हैं और अपने परिवार के साथ देखने जा रहे हैं.

फिल्म के चलने की दूसरी सबसे बड़ी वजह इसकी जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी और जेस्चर है. रिलीज के पहले दिन से ही लोगों में ये चर्चा होने लगी कि इस फिल्म का असली मजा घर के टीवी या मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर नहीं, बल्कि सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर ही आएगा. फुल पैसा वसूल एक्सपीरियंस की इसी बात ने आम लोगों के साथ-साथ यंग जनरेशन को पूरे परिवार को भी घरों से बाहर निकाला. यही वजह है कि मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन थिएटरों तक ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ रही है और हाउसफुल जा रहे हैं.

भारत के साथ विदेशों में भी छाई ‘रामायण’

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कमाई के इस बडे आंकडे के पीछे इंटरनेशनल मार्केट का बहुत बडा कॉन्ट्रिब्यूशन है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओवरसीज में फिल्म को जितनी उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. दुनिया भर की ऑडियंस इसे खूब प्यार दे रही है और यही वजह है कि मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इतनी तेजी से आसमान छू रहा है. सच कहें तो ग्लोबल ऑडियंस के सपोर्ट ने इस फिल्म को एक बडी ब्लॉकबस्टर बना दिया है.

फिल्म जानकारों का मानना है कि भारतीय पौराणिक कहानियों पर बनने वाली फिल्मों का क्रेज अब सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं रहा है. अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों समेत दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ विदेशी दर्शक भी इन कहानियों को खूब पसंद कर रहे हैं. लोगों की इस बदलती पसंद का सीधा फायदा ‘रामायण’ को मिला है. ग्लोबल लेवल पर इन फिल्मों को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स बताता है कि अब हमारी पुरानी कहानियां दुनिया भर के सिनेमाघरों में अपनी खास जगह बना रही हैं.

क्या बदल रहा है बॉलीवुड का बिजनेस मॉडल?

इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसकी जबरदस्त सक्सेस ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है और साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है. क्या आने वाले समय में भारतीय सिनेमा में पौराणिक और हमारी संस्कृति से जुड़ी कहानियां ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन जाएंगी. पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो ये बात बिल्कुल साफ नजर आती है कि जिन फिल्मों ने हमारे इतिहास, परंपरा और अपनी जड़ों की कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारा, दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया है.

‘रामायण’ की छप्परफाड़ या रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने ये साफ कर दिया है कि आज के दौर में लोग सिर्फ बड़े सितारों के नाम पर टिकट नहीं खरीदते. अब दर्शक ऐसी दमदार कहानी देखना पसंद करते हैं, जो सीधे उनके दिल को छू जाए. इस फिल्म के मामले में भी किसी एक हीरो या चेहरों के बजाय खुद ‘रामायण’ का नाम ही सबसे बड़ा ब्रांड बनकर सामने आया है. इससे साफ पता चलता है कि अगर कहानी में दम हो तो दर्शक खुद-ब-खुद सिनेमाघरों की तरफ खिंचे चले आते हैं.

रिकॉर्ड से आगे की कहानी

1500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होना बेशक एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है, लेकिन ‘रामायण’ की असली सक्सेस सिर्फ इन कमाई के आंकड़ों तक ही सीमित नहीं है. इस फिल्म ने ये साफ कर दिया है कि अगर आपकी कहानी में जान हो, उसे शानदार तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा गया हो और ऑडियंस के दिल को छूने वाले सच्चे इमोशन हों, तो कोई भी भारतीय फिल्म बहुत ही कम समय में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना सकती है और हर किसी का दिल जीत सकती है.

एक वक्त था जब इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए 100 करोड़ रुपये कमाना भी किसी बड़े सपने से कम नहीं होता था, लेकिन समय बदला और फिल्मों की कमाई का यह सफर 500 करोड़ से होते हुए 1000 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा. अब ‘रामायण पार्ट 1’ ने सिर्फ दो हफ्तों के अंदर ही 1500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा छूकर सबको हैरान कर दिया है. इस जबरदस्त सक्सेस ने ये साफ कर दिया है कि इंडियन सिनेमा का आने वाला कल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और ग्लोबल होने वाला है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES