App

सिनेमाघर बना मंदिर: Ramayana की स्क्रीनिंग के दौरान इस थिएटर ने बंद किया नॉनवेज खाना, लोगों की आस्था का रखा खास ध्यान

रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रामायण’ को मिल रहे जबरदस्त प्यार के बीच कोलकाता के एक मशहूर थिएटर ने बड़ा फैसला लिया है. लोगों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हॉल के अंदर नॉनवेज खाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है. आखिर थिएटर मालिकों ने ये कदम क्यों उठाया, चलिए बताते हैं.

सिनेमाघर बना मंदिर: Ramayana की स्क्रीनिंग के दौरान इस थिएटर ने बंद किया नॉनवेज खाना, लोगों की आस्था का रखा खास ध्यान
Image Credit: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग में शाकाहारी खाना मिलेगा

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: अ राइज ऑफ अ लीजेंड’ अब लोगों के लिए सिर्फ एक मूवी नहीं रही है, बल्कि ये एक डीप इमोशन बन चुकी है. बिजी वीकडेज में भी सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही. यही वजह है कि इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1483 करोड़ रुपये तक का शानदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के लिए ऑडियंस की इसी दीवानगी और श्रद्धा को देखते हुए अब कोलकाता की एक बड़ी मल्टीप्लेक्स थिएटर चेन ने बड़ा कदम उठाया है. थिएटर मालिकों ने अपनी कमाई से ऊपर लोगों की धार्मिक भावनाओं को रखते हुए एक सख्त नियम लागू किया है.

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के एसवीएफ सिनेमा ने ‘रामायण: पार्ट 1’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक बहुत ही खास इंतजाम किया. इस मल्टीप्लेक्स चेन ने तय किया है कि जब तक ऑडिटोरियम में ये पौराणिक फिल्म चलेगी, तब तक अंदर ऑडियंस को सिर्फ शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा. इस धार्मिक महाकाव्य से जुड़ी लोगों की गहरी आस्था का सम्मान करते हुए थिएटर मालिकों ने ये अनोखा फैसला लिया है. सिनेमाघर प्रशासन का मानना है कि लोगों को फिल्म देखते समय किसी भी तरह से अनकंफर्टेबल महसूस नहीं होना चाहिए और हॉल के अंदर का माहौल पूरी तरह से पवित्र बने रहना चाहिए.

Kolkata Ramayana Screening

ऑडिटोरियम में मंदिर जैसा माहौल

इस फैसले पर बात करते हुए एसवीएफ सिनेमा के स्पोकपर्सन ने बताया कि उनकी कंपनी का मानना है कि कुछ फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बनाई जाती. ऐसी फिल्में सीधे तौर पर हमारी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी होती हैं. उन्होंने ये फैसला पूरी तरह से हिंदू महाकाव्य के लिए आम लोगों की आस्था को देखकर लिया है. स्पोकपर्सन ने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'कुछ फिल्में सिनेमा से कहीं आगे होती हैं. ‘रामायण’ के शो के दौरान जब हॉल में हनुमान चालीसा बज रही थी, तो पूरा ऑडिटोरियम किसी मंदिर जैसा लग रहा था. सिर्फ अंदर ही नहीं, बल्कि हॉल के बाहर खड़े हम लोग भी वैसा ही महसूस कर रहे थे.'

बाहर काउंटर पर जारी रहेगी बिक्री

हालांकि, थिएटर मैनेजमेंट ने इस नियम को लेकर पूरी सिचुएशन भी साफ कर दी है. स्पोकपर्सन ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पाबंदी सिर्फ नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग वाले ऑडिटोरियम के अंदर तक ही सीमित रखी गई है. सिनेमाघर के बाहर बने फूड काउंटर पर और बाकी दूसरी फिल्मों के शो के दौरान पहले की तरह ही नॉनवेज खाना मिलता रहेगा, लेकिन जहां भी ‘रामायण’ का शो चलेगा, वहां अंदर नॉनवेज ले जाने और परोसने पर पूरी तरह से रोक रहेगी. सोशल मीडिया पर थिएटर चेन के इस कदम की खूब तारीफ हो रही है और दर्शक इस पहल का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं.

बॉक्स ऑफिस पर सितारों का जलवा

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ये मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं, साउथ सुपरस्टार यश दशानन रावण के किरदार में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं. इनके अलावा साई पल्लवी ने मां सीता, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा और कुणाल कपूर ने देवराज इंद्र का किरदार बखूबी निभाया है. सभी कलाकारों की शानदार एक्टिंग और शानदार विजुअल्स ने इस फिल्म को हर उम्र के दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है.

अब दूसरे पार्ट का हो रहा बेसब्री से इंतजार

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस मेगा बजट फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. पहले पार्ट की हिस्टोरिकल सक्सेस के बाद अब फैंस को इसके दूसरे हिस्से का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के दूसरे पार्ट में बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल राम भक्त और महाबली हनुमान के अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. पहले पार्ट के आखिर में दिखाए गए एंड क्रेडिट सीन में सनी देओल की एक छोटी सी झलक ने ही थिएटर में बैठे दर्शकों को दीवाना बना दिया था. मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट को साल 2028 में दीवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो