SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंपर कमाई के बीच Ramayana को बड़ा झटका! 1700 करोड़ कमाने के बाद अमेरिका के 752 थिएटरों से हटाई गई फिल्म; आखिर क्यों?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ ने दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. हालांकि, तीसरे हफ्ते में कदम रखते ही रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की इस फिल्म के सामने एक नया और बड़ा चैलेंज आकर खड़ी हो गया है. विदेश में इसके शोज तेजी से कम होते जा रहे हैं, लेकिन क्यों चलिए बताते हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 24, 2026, 13:12 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:07 IST
Image Credit: 1700 करोड़ कमाने के बाद विदेश में घटी ‘रामायण’ की स्क्रीन (Screenshot)
Join

हिंदी सिनेमा के फेमसे डायरेक्टर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करते हुए दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अब जैसे ही रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म तीसरे हफ्ते में पहुंची है, उत्तरी अमेरिका में इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी सुस्त पड़ती नजर आ रही है. ताजा खबरों के मुताबिक, वहां के 700 से ज्यादा थिएटरों से इस फिल्म को हटा दिया गया है. स्क्रीन कम होने के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि इंटरनेशनल मार्केट में ‘रामायण’ कब तक अपनी ये शानदार कमाई जारी रख पाएगी?

कोलाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ 5 नवंबर को नॉर्थ अमेरिका के 1,433 थिएटरों में रिलीज हुई थी. दूसरे हफ्ते में 300 से ज्यादा थिएटर कम होने के बाद, 20 नवंबर तक इसकी स्क्रीन घटकर सिर्फ 681 रह गई. ये ओपनिंग वीक के मुकाबले 752 थिएटरों की बड़ी गिरावट है. तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर किसी भी फिल्म के थिएटर कम होना आम बात है, खासकर जब नई फिल्में रिलीज हो रही हों, लेकिन ‘रामायण’ के मामले में इसकी कमाई में भी गिरावट आई है. पहले वीकेंड फिल्म ने करीब 89.3 करोड़ और दूसरे वीकेंड 53 करोड़ रुपये कमाए थे. तीसरे वीकेंड पर ये आंकड़ा 60 परसेंट से घटकर सिर्फ 18-20 करोड़ रह गया.

क्या विदेश में कमजोर पड़ रही है ‘रामायण’?

नॉर्थ अमेरिका के थिएटरों में फिल्म के शोज अब थोड़े कम हो गए हैं, जिससे ये साफ दिख रहा है कि रिलीज के शुरुआती दिनों जैसा क्रेज अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि, शोज कम होने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई पूरी तरह थम गई है या ये फ्लॉप हो गई. सच तो ये है कि इस फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी एक बहुत मजबूत पकड़ बना ली है और वहां के दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. अब तक नॉर्थ अमेरिका में इसकी कुल कमाई करीब 28 मिलियन डॉलर के आंकड़े को छू चुकी है. इस दमदार कलेक्शन के साथ ही ये फिल्म वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

ढाई किलो के हाथ से रामभक्ति तक: Ramayana में ‘हनुमान’ के लिए सनी देओल ही क्यों बने मेकर्स की पहली पसंद? नमित-नितेश ने बताई वजह

विदेशी दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

हकीकत ये है कि ‘रामायण’ नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा सक्सेस होने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. इसकी इस कामयाबी ने न सिर्फ प्रवासी भारतीयों, बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है. फिल्म के शानदार स्केल और पौराणिक कहानी ने इसे इंटरनेशनल मार्केट में अपनी खास जगह बनाने में काफी मदद की है. ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 19वें दिन तक फिल्म का टोटल इंटरनेशनल कलेक्शन 563 करोड़ रुपये हो चुका है. ये दुनिया भर की टोटल कमाई में एक बहुत बड़ा हिस्सा है और दिखाता है कि इंटरनेशनल मार्केट अब भी फिल्म के लिए कितना अहम है.

>

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है कमाई

विदेश के साथ-साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ‘रामायण’ लगातार कमाई कर रही है. हालांकि, शुरुआती हफ्तों के मुकाबले अब रोजाना के आंकड़ों में काफी कमी आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 19वें दिन यानी 23 नवंबर को देश भर के 15,696 शोज से 12.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. ये 18वें दिन की 35.60 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 64.3 परसेंट की गिरावट है, क्योंकि रविवार होने की वजह से उस दिन फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला था. भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 955.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,141.65 करोड़ रुपये हो गया है.

आगे की मुश्किल राह और असली चैलेंज 

विदेशों से हुई 563 करोड़ रुपये की दमदार कमाई को मिला लें तो फिल्म ‘रामायण’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,704.65 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस के ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म का जलवा अभी फीका नहीं पड़ा. ये बात सच है कि नॉर्थ अमेरिका में 700 से ज्यादा थिएटर घटने से इसकी रफ्तार पर थोड़ा असर जरूर पड़ा है, लेकिन इससे फिल्म की अब तक की सक्सेस पर कोई आंच नहीं आती. अब असली मुकाबला आने वाले हफ्तों में देखने को मिलेगा, जब कई नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. ऐसे में ये देखना खास होगा कि ‘रामायण’ उसने बीच कितनी टिक पाती है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES