SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रावण को सिर्फ बुरा मानना सही नहीं? साई पल्लवी ने यश के किरदार पर रखी अपनी राय

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में हुआ है. इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म और रावण के किरदार को लेकर सवाल किए गए. 'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है'

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 28, 2026, 05:45 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 05:52 PM IST
Image Credit: साई पल्लवी ने रावण के किरदार पर रखी अपनी राय(स्क्रीनग्रैब)
Join

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं. जल्द ही फिल्म थिएटर में रिलीज होगी. नितेश तिवारी डायरेक्टर फिल्म का अमेरिका में लॉज एंजिल्स में प्रीमियर हुआ है. एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में रामायण वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है. रेड कार्पेट पर एक्ट्रसे साई पल्लवी ने फिल्म के बारे में बात की है. बताया कि इस फिल्म से दर्शकों को क्या सीखने को मिलेगा.

रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है

साई पल्लवी से पूछा गया है कि भारत में लोग रामायण की कहानी के साथ बड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें क्या उम्मीद है कि अमेरिका के लोग फिल्म को अलग तरह से देखएंगे. इस सवाल के जवाब में साई ने बोला अगर कोई इंडियन कल्चर इंडियन एपिक्स के बारे में जानना चाहता है, तो मुझे लगता है कि रामायण से शुरुआत करना सबसे अच्छा है. फिल्म में एडवांस तकनीक के VFX  का इस्तेमाल किया गया है.

अगर आपको धर्म में यकीन है तो आप देखेंगे, खुद को समझाने की कोशिश करेंगे. देखेंगे कि आप में क्या अच्छा है और बुरा है. समय के साथ खुद को सुधारना सीखेंगे. क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है. सबसे जरूरी है कि हम अपने अंदर के रावल को पहचानें और समय के साथ बदलाव करें.  

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण फिल्म दो पार्ट में बनी है. इस भारतीय महाकाव्य का सिनेमैटिक अडैप्टेशन दो पार्ट में किया गया है. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के किरदार में हैं. साई पल्लवी मां सीता का रोल कर रही हैं. यश रावण के किरदार में है. टीवी एक्टर रिव दुबे लक्ष्मण के रोल में है. सनी देओल हनुमान के किरदार में है. फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिमर का है.

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा. फिल्म के दूसरे पार्ट में हनुमान की झलक देखने को मिलेगी. पहले पार्ट सीता हरण तक का बताया जा रहा है.

फिल्म को लेकर चुनौती

रामायण फिल्म को लेकर बड़ी चुनौती है. इससे पहले प्रभास की फिल्म आदिपुरुष थिएटर में रिलीज हुई थी. आदिपुरुष में रामायण की कहानी को जिस तरह से दिखाया गया था दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था. ऐसे में नितेश तिवारी की फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है. क्योंकि रामायण भारतीय लोगों के लिए केवल एक कहानी नहीं है. 

इसे भी पढ़ें- 'कबीर सिंह देखकर शादी होती तो भाग जातीं', कपिल के शो में मीरा ने खोली शाहिद कपूर की पोल; जमकर लगे ठहाके 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES