SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4000 करोड़ का झूठ बेनकाब... Ramayana के बजट पर राम गोपाल वर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बताया कितने में बनी ये फिल्म

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब तक खबर थी कि फिल्म के दोनों पार्ट 4000 करोड़ में बने हैं, लेकिन राम गोपाल वर्मा ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म के पहले पार्ट के असली बजट का चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 15, 2026, 15:51 IST | Updated: Nov 15, 2026, 16:07 IST
Image Credit: ‘रामायण’ फिल्म के भारी भरकम बजट पर राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी
Join

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस फिल्म को देश के साथ ही विदेशों में भी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसकी कमाई के साथ-साथ इसके भारी भरकम बजट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. अब तक इंडस्ट्री में यही बात चल रही थी कि नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने इस मेगा प्रोजेक्ट के दोनों पार्ट बनाने के लिए करीब 4000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. हालांकि, अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म की असली लागत को लेकर एक बड़ा दावा किया है.

राम गोपाल वर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए ‘रामायण’ के बजट का पूरा गणित समझाया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनने की तरफ तेजी से बढ़ रही है. वर्मा ने आगे कहा कि इतनी शानदार सफलता के बावजूद कुछ लोग ये माहौल बना रहे हैं कि फिल्म की कमाई काफी नहीं है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि फिल्म के दोनों हिस्सों का बजट 2000-2000 करोड़ रुपए यानी कुल 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत आंकड़ा है.

800 करोड़ से भी कम में तैयार हुआ पहला पार्ट

फिल्म के पहले हिस्से की असली लागत का खुलासा करते हुए राम गोपाल वर्मा ने चौंकाने वाली बात कही. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट को बनाने में 800 करोड़ रुपए से भी कम का खर्च आया है. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए समझाया कि इतने बड़े प्रोजेक्ट्स में आपसी फायदे वाले समझौते, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट और सरकारी सब्सिडी जैसे कई अहम पहलू शामिल होते हैं. इन सब चीजों की वजह से फिल्म की असली लागत काफी कम हो जाती है. वर्मा ने दावा किया कि इस फिल्म को देखकर सिनेमा की समझ रखने वाला कोई भी एक्सपीरियंस फिल्ममेकर आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि इसके प्रोडक्शन में 800 करोड़ से ज्यादा रुपए नहीं लगे होंगे.

'रामायण' में तलवार चलाती क्यों दिखीं साई पल्लवी? नितेश तिवारी ने बताई सीता को योद्धा दिखाने की वजह

दोनों पार्ट का बजट बराबर मानना बेवकूफी

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के दोनों हिस्सों के बजट को एक बराबर मानने वाली सोच पर भी तीखा सवाल उठाया. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों पार्ट की लागत को बराबर समझना ठीक वैसा ही है, जैसे किसी फिल्म के इंटरवल से पहले और इंटरवल के बाद के हिस्से पर बराबर खर्च होने की उम्मीद करना. उन्होंने फिल्ममेकिंग का तरीका समझाते हुए बताया कि कई बड़ी फिल्मों में तो सिर्फ क्लाइमैक्स सीन को शूट करने में ही टोटल बजट का 50 परसेंट तक हिस्सा खर्च हो जाता है. इसलिए ये मान लेना कि पहले और दूसरे पार्ट में बिल्कुल बराबर पैसा लगा है, पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बात है.

दूसरे पार्ट और गेमिंग में होगा सेट का इस्तेमाल

‘रामायण’ की शानदार दुनिया तैयार करने में हुए खर्च को लेकर भी राम गोपाल वर्मा ने एक बेहद दिलचस्प पहलू सबके सामने रखा. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए जो बड़ा सेट, खास किरदार और बाकी तकनीकी चीजें तैयार की गई हैं, उनका फायदा सिर्फ पहली फिल्म तक ही सीमित नहीं रहने वाला है. वर्मा के मुताबिक इन सभी चीजों को भविष्य में गेमिंग और दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा पहली फिल्म के लिए तैयार किए गए इस पूरे सेटअप का सीधा फायदा ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को बनाने में भी मिलेगा, जिससे आगे की लागत और भी कम हो जाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म की सुनामी

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर फिल्म के बजट और कमाई के आंकड़ों को लेकर नई बहस छिड़ गई है, वहीं दूसरी तरफ सिनेमाघरों में ‘रामायण’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के वीएफएक्स और कलाकारों की एक्टिंग की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राम गोपाल वर्मा के इस खुलासे के बाद अब ट्रेड पंडितों और फैंस के बीच फिल्म के मुनाफे को लेकर नया हिसाब किताब शुरू हो गया है. अगर पहले पार्ट की लागत वाकई 800 करोड़ से कम है, तो यह फिल्म पहले ही हफ्ते में बंपर मुनाफे की तरफ कदम बढ़ा चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES