भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की पूरी कहानी: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ के ट्रेलर ने फिर ताजा कीं 26/11 की दर्दनाक यादें, बॉक्स ऑफिस पर खुद से लेंगे टक्कर

कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की पूरी कहानी: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ के ट्रेलर ने फिर ताजा कीं 26/11 की दर्दनाक यादें, बॉक्स ऑफिस पर खुद से लेंगे टक्कर

Prahaar Trailer OUT: राजकुमार राव की नई फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर सामने आ चुका है. इसमें वे मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आने वाले हैं. उज्ज्वल निकम वही वकील हैं, जिन्होंने 26/11 के गुनहगार कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी थी. खास बात ये है कि 16 अक्टूबर वे बॉक्स ऑफिस पर अपनी ही दूसरी फिल्म से क्लैश करेंगे.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 30, 2026, 07:53 AM IST|Updated: Sep 30, 2026, 08:47 AM IST
joinshare
कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की पूरी कहानी: राजकुमार राव की ‘प्रहार’ के ट्रेलर ने फिर ताजा कीं 26/11 की दर्दनाक यादें, बॉक्स ऑफिस पर खुद से लेंगे टक्कर
Image Credit: कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की पूरी कहानी

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म ‘प्रहार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. काफी लंबे समय से दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ था. अब जब ट्रेलर सामने आ चुका है, तो लोग राजकुमार की अदाकारी देखकर हैरान हैं. फिल्म की कहानी देश के बेहद फेमस और स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की असली जिंदगी से इंस्पायर है. उज्ज्वल निकम ने कई ऐतिहासिक केस लड़े हैं और देश के दुश्मनों को सजा दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है और पर्दे पर उनका किरदार राजकुमार निभाने जा रहे हैं.

ट्रेलर की शुरुआत मायानगरी मुंबई शहर की खूबसूरत और तेज रफ्तार जिंदगी की झलक के साथ होती है. इसके फौरन बाद कहानी सीधे कोर्ट रूम के अंदर पहुंच जाती है, जहां राजकुमार राव एक छोटी बच्ची से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के खौफनाक मंजर के बारे में सवाल पूछते दिखाई देते हैं. इस सीन को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ट्रेलर में साफ दिखाया गया है कि किस तरह वकील उज्ज्वल निकम जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते हैं. वे अपनी दलीलों से देश के दुश्मनों को बेनकाब करते हैं.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आतंक की साजिश और फिल्म के किरदार

फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ कोर्ट की बहस ही नहीं है, बल्कि ये भी गहराई से दिखाया गया है कि सरहद पार आतंकवादियों को कैसे तैयार किया जाता है. मासूम लड़कों के दिमाग में किस तरह नफरत का जहर भरा जाता है और उन्हें खूनी खेल खेलने के लिए भेजा जाता है, इसकी पड़ताल भी कहानी करती है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद हैं. सभी का अंदाज काफी संजीदा नजर आ रहा है. इस फिल्म का डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है, जो ‘थ्री ऑफ अस’ फिल्म और ‘पाताल लोक’ सीरीज बना चुके हैं.

रिलीज से पहले रचने जा रही इतिहास! राजामौली-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच मची होड़, करोड़ों में लग रही बोली; हिल गया पूरा तेलुगु सिनेमा

रिलीज डेट आगे बढ़ी और नया टकराव

फिल्म ‘प्रहार’ के रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने पहले इसे 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारने का फैसला किया था. हालांकि, बाद में किसी वजह से इसकी तारीख आगे खिसका दी गई और अब ये 16 अक्टूबर को पर्दे पर आने के लिए तैयार है, लेकिन असली ट्विस्ट रिलीज की तारीख बदलने के बाद आया है. 16 अक्टूबर को ही राजकुमार राव की एक और बड़ी फिल्म ‘रफ्तार’ रिलीज होने जा रही है. एक ही दिन एक ही हीरो की दो अलग-अलग फिल्में आमने-सामने खड़ी हो गई हैं. इस अजीबोगरीब सिचुएशन की वजह से फिल्म जगत और दर्शकों में खूब चर्चा हो रही है.

बॉक्स ऑफिस पर खुद से होगी जंग

फिल्म ‘रफ्तार’ में राजकुमार राव के अपोजिट जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगी. अगर आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के मेकर्स में से किसी ने भी अपनी रिलीज डेट नहीं बदली, तो बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार Vs राजकुमार देखने को मिलेगा, जिसके बाद ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि फिर कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जाती पाती है और कौन-सी हाथ मलती रह जाती है. अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है क्या 26/11 की देशभक्ति से भरी कोर्ट रूम ड्रामा ‘प्रहार’ आगे निकलेगी या फिर कीर्ति सुरेश के साथ वाली मनोरंजक फिल्म ‘रफ्तार’ बाजी मारेगी?

सौरव गांगुली की बायोपिक में नया अंदाज

राजकुमार राव के पास इन दो फिल्मों के अलावा भी कई बड़े और धांसू प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. वे जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के एक्स-कैप्टन सौरव गांगुली की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में राजकुमार पर्दे पर ‘दादा’ का रोल निभाते दिखेंगे, जिसे लेकर क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों में भारी उत्साह है. कुछ दिनों पहले ही इस बायोपिक से राजकुमार का पहला लुक जारी हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिला था. सौरव गांगुली की ये बायोपिक अगले साल 14 मई को रिलीज होने वाली है. कुल मिलाकर राजकुमार आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Prahaar
Rajkummar Rao