रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, पहले हफ्ते में हासिल किया बड़ा मुकाम; 2026 की बनी दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी तमिल फिल्म बन गई है. वहीं, साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बनकर इसने अपनी मजबूत पकड़ दर्ज कराई है.
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत ने अपनी 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' के सीक्वल के साथ एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. भले ही 'जेलर 2' अभी तक अपनी पिछली फिल्म (पहले पार्ट) के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है, लेकिन यह सीक्वल अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है.
इसने मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' और लोकेश कनगराज की 'कुली' जैसी फिल्मों की कुल कमाई को पीछे छोड़ते हुए महज एक हफ में यह मुकाम हासिल कर लिया है. साथ ही फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को पीछे छोड़कर यह 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवी भी बन गई है.
साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, भारत में 'जेलर 2' ने 317.20 करोड़ रुपये का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन और 371.45 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसके अलावा विदेशों से हुई 205 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाकर सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते के अंत तक इस सीक्वल का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 576.45 करोड़ रुपये हो गया है.
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, सुरक्षा कारणों की वजह से पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30 अक्टूबर को होना था शो
इसने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की 20 दिनों की कमाई (जो अब तक 560 करोड़ रुपये रही है) को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.
बता दें कि रजनीकांत कई सालों से कॉलीवुड में टॉप पर बने हुए हैं. साल 2018 में आई उनकी फिल्म '2.0' (जो 'रोबो' का सीक्वल थी और जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था) ने अपनी रिलीज के दौरान ₹691 करोड़ की कमाई की. हालांकि , ₹500 करोड़ से ज्यादा के बजट को देखते हुए इस फिल्म को 'एवरेज' माना गया था. फिर भी इतने सालों तक कोई इसे पीछे नहीं छोड़ पाया. 2023 में लोकेश के साथ आई विजय की फिल्म 'लियो' ने दुनिया भर में ₹605.90 करोड़ की कमाई की और दूसरे नंबर पर रही. वहीं, फिल्म 'जेलर' इसके काफी करीब पहुंची और उसने ₹604.74 करोड़ की कमाई की.
'जेलर 2' के क्लाइमैक्स में मोहनलाल के बॉडी डबल ने किया स्टंट? एक्शन डायरेक्टर ने बताया सच
जेलर 2 के बारे में
'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन ने किया है और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. इस सीक्वल में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, मिर्ना और ऋत्विक अपने पुराने किरदारों में ही नजर आएंगे. कास्ट में एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन नए चेहरे हैं. 'जेलर 2' की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी.
इसमें रजनीकांत का किरदार रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन, जो अपने परिवार को मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह से सुरक्षित रखने की कोशिश करता है. साथ ही वह अपने बेटे की मौत की सच्चाई भी परिवार से छिपाकर रखता है, जिससे हमेशा यह खतरा बना रहता है कि कहीं सच सबके सामने न आ जाए.