SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक रात पहले आया हार्ट अटैक, अगले दिन शूट किया 'हुंकार का कोर्टरूम सीन, डायरेक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर रघुबीर यादव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. जल्द ही एक्टर रघुबीर यादव जियो स्टार पर रिलीज फिल्म हुंकार में नजर आएंगे. वहीं सीरीज डायरेक्टर करण कपाड़िया ने खुलासा किया है कि कोर्टरूम सीन शूट करने से एक रात पहले एक्टर को हार्ट अटैक आया था.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 29, 2026, 10:46 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:50 PM IST
Image Credit: 'हुनकार'के कोर्टरूम सीन से एक रात पहले था हार्ट अटैक
Join

जियो हॉटस्टार की सीरीज हुंकार दा रोर में रघुबीर यादव ने बापजी का रोल किया है. सीरीज में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया है. सीरीज के डायरेक्टर ने बाप जी के किरदार को लेकर बात की है. डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि रघुबीर यादव के कोर्टरूम सीन से पहले हार्ट अटैक आया था.

रघुबीर यादव को शूटिंग से एक दिन पहले आया था हार्ट अटैक

Birla Studios के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के अनुसार सीरीज के डायरेक्टर करण कपाड़िया बताते कि कोर्टरूम सीन की शूटिंग के हार्ट अटैक आया था. डायरेक्टर ने एक्टर के इमोशनल सीन को याद किया, उन्होंने बोला कि किसी भी एक्टर की एक्टिंग अक्सर अंदर से आती है, ना कि एक्टर द्वारा जानबूझकर बनाई गई किसी चीज से.

करण ने बताया है कि कोर्टरूम सीन शूट करने से एक रात पहले रघुबीर को हार्ट अटैक आया था. डायरेक्टर सर को एक रात पहले हाट अटैक आया. एक्टर ने इस घटना को मजाकिया अंदाज में बताते हुए बोला कि हुंकार की शूटिंग के दौरान जो मैंने देखा, उससे हार्ट अटैक का दर्द कम ही था. पर्दे के पीछे जो सुना है उससे आंखों के सामने अंधेरा आ जाता था. इसके बाद दोनों स्टार ने फिल्म के सीन की शूटिंग को लेकर चर्चा की है.

अनीत पड्डा वाले सीन की वजह से एक्टर 50 बार मरे

वीडियो में एक्टर ने बोला कि अनीत पड्डा की गवाई वाले सीन को करते हुए मैं कम से कम 50 बार मरा. करण ने उस सीन के बारे में बात करते हुए कहा, सर एडिटिंग प्रोसेस के दौरान वो सीन मैंने 100 से 200 बार देखा है. हर बार वो सीन मुझे गहराई से छू जाता है. ये सीन मेरे लिए ज्यादा दर्दनाक था.

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है हुंकार सीरीज

हुंकार जियो हॉटस्टार की सीरीज है. टोटल 6 एपिसोड की सीरीज की कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है. मीनू रावत शहर के सबसे ताकतवर इंसान बापजी पर रेप का आरोप लगाती है. मीनू न्याय की लड़ाई लड़ना शुरू करती है, जो समाज भी उसका साथ देने की बजाए निशाने पर लेता है. सीरीज में अनीत पड्डा ने मीनू रावत का किरदार निभाया है. आप इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज में अनीत पड्डा की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES