)
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपनी एक फिल्म की इंटीमेट क्लिप लीक होने के बाद का डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद वह लगभग चार दिनों तक अपने घर से बाहर निकलने से भी डर रही थीं. और भी ज्यादा दिक्कत तब बढ़ गई, जब उन्हें पता चला कि उनके आसपास काम करने वाले कुछ लोगों ने भी वह क्लिप देख ली थी.
राधिका ने बताया कि उनके वॉचमैन और उनकी स्टाइलिस्ट के ड्राइवर तक ने उस वीडियो को देखा था. यह बात उनके लिए काफी असहज और परेशान करने वाली थी. हाल ही में राधिका आप्टे एंथोलॉजी सीरीज 'लस्ट सीरीज 3' में नजर आ रही हैं. इंटीमेट सीन शूट करने के दौरान कलाकारों को होने वाली परेशानियों पर बात करते हुए उन्होंने यह एक्सपीरियंस शेयर किया.
राधिका आप्टे का प्राइवेट क्लिप हुआ था लीक
एक्ट्रेस ने बताया कि इंटीमेट सीन की शूटिंग कैमरा बंद होने के साथ खत्म नहीं हो जाती. ऐसे सीन्स से जुड़ी निजी सामग्री अगर लीक हो जाए, तो वह कुछ ही समय में कलाकार की पर्सनल लाइफ और उसके आसपास के लोगों तक पहुंच सकती है. यही डर किसी कलाकार के लिए इस पूरी स्थिति को और मुश्किल बना देता है.
एक्ट्रेस ने कहा, 'हम इंटीमेट सीन करने के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन जब मेरा किया हुआ एक सीन लीक हो गया. तो मैं सचमुच चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई. दिक्कत यह है कि यह मामला बहुत जल्दी आपके घर तक पहुंच सकता है. हो सकता है कि कोई आपके घर की डोरबेल बजाए और नाराज होकर आपके घर के बाहर खड़ा हो जाए. इसलिए, यह इतना आसान नहीं है. यह मामला कहीं ज़्यादा पेचीदा है. मुझे याद है कि मेरी स्टाइलिस्ट ने मुझे बताया था कि उनका ड्राइवर बार-बार उस क्लिप को देख रहा था और उनसे पूछ रहा था, 'क्या आप उसके घर जा रही हैं? मेरे वॉचमैन ने भी उसे देखा था. ऐसी चीज़ें होने लगीं और उनसे निपटना बहुत मुश्किल हो गया.'
ड्राइवर और स्पॉट ब्वॉय से क्यों पूछा था ये सवाल?
उन्हें इस बात की चिंता थी कि अगर उन्हें कोई खतरा महसूस हुआ तो क्या होगा. इसलिए उन्होंने अपनी टीम के लोगों से बात की और पक्का किया कि वे समझें कि वह किस स्थिति से गुज़र रही हैं. उन्होंने कहा, 'आखिरकार मैंने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा को फ़ोन किया और उनसे पूछा, 'एक क्लिप लीक हुई है. क्या आपने उसे देखा है? क्योंकि अगर नहीं देखा है, तो मैं आपको भेजती हूं. उसे देख लीजिए. अगर आपको इससे कोई दिक्कत नहीं है. तो आपको मेरी सुरक्षा करनी होगी. वरना, मेरे साथ काम मत कीजिए. ये रही आपकी सैलरी. आप जा सकते हैं और उन दोनों ने कहा, 'हम आपका ध्यान रखेंगे.' मैं सच में बहुत डरी हुई थी क्योंकि उस समय मैं एक अपार्टमेंट में अकेली रह रही थी. तो हां, स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है.'
राधिका आप्टे का कहना है कि डर ने उनके करियर से जुड़े एक फैसले पर असर डाला था. राधिका आप्टे ने एक और घटना के बारे में भी बात की जब डर ने उनके काम से जुड़े फ़ैसले को प्रभावित किया. उन्होंने बताया कि एक प्रोजेक्ट था जिसे वह करना चाहती थीं, लेकिन उस समय के राजनीतिक माहौल की वजह से उन्होंने उसे करने से मना कर दिया. राधिका का कहना है कि यह पहली बार था जब उन्होंने डर को अपने करियर के फ़ैसले पर हावी होने दिया. उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे परिवार को जोखिम में नहीं डालना चाहती थीं और माना कि उन्हें इस फ़ैसले पर शर्म महसूस हुई.