App

साउथ की फिल्मों से क्यों दूर रहीं राधिका आप्टे? बोलीं- गोरी नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेसेस को मिलती है ज्यादा तवज्जो

राधिका आप्टे ने 10 साल पहले साउथ फिल्मों में काम किया है. राधिका ने एक इंटरव्यू में बोला कि साउथ की फिल्म में नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेस को ज्यादा तवज्जो दी जाती हैं, क्योंकि उनका रंग ज्यादा साफ होता है.

साउथ की फिल्मों से क्यों दूर रहीं राधिका आप्टे?  बोलीं- गोरी नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेसेस को मिलती है ज्यादा तवज्जो
Image Credit: साउथ फिल्मों को लेकर राधिका आप्टे ने किया खुलासा(इंस्टाग्राम)

राधिका आप्टे हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड के अलावा वह साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. राधिका आप्टे सेलवन, रजनीकांत की कबाली और लायन फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. आखिरी बार वह साल 2019 में साउथ इंडियन फिल्म चिथिरम पेसुथड़ी में नजर आई थी. फिल्म शूट के 6 साल बाद रिलीज हुई थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया उन्होंने जान बूझकर साउथ इंडियन सिनेमा से दूरी बनाई है. साउथ इंडस्ट्री में फेयर स्किन टोन की एक्ट्रेस को ज्यादा महत्व दिया जाता है.

साउथ में फेयर स्किन टोन एक्ट्रेस को दिया जाता है ज्यादा महत्व

इंटरव्यू में राधिका ने बात करते हुए कहा- मैं गलत हो सकती हूं, यह मेरी सोच है, साउथ इंडस्ट्री फिल्मों में नॉर्थ इंडियन एक्ट्रेस को कास्ट किया जाता हैं क्योंकि वह ज्यादा गोरी है. मैं गोरी नहीं हूं. मुझे हैरानी होती है कि वे साउथ इंडियन एक्ट्रेस को फिल्मों क्यों नहीं कास्ट करते हैं. उनकी जगह नॉर्थ इंडियन क्यों लेते हैं, मैं इसे प्रमोट नहीं करना चाहती थी. साउथ की महिलाएं बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड हैं. वह भाषा को बहुत अच्छे से जानती हैं. वह काफी अच्छा काम करती हैं. मुझे लगता है कि उन्हें साउथ की फिल्मों में कास्ट किया जाना चाहिए. ना की मुंबई से आने वाले लोगों को, जो उस भाषा का एक शब्द भी नहीं बोल सकते, उनकी आवाज भी डब होती है. मैं इसके फेवर में नहीं थी.

दस साल पहले की थी साउथ इंडियन फिल्म

राधिका ने बताया कि साउथ इंडियन फिल्म  के सेट का माहौल काफी इनफॉर्मल होता है. जिसके अपने फायदे और नुकसान होते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले साउथ इंडियन फिल्म की थी. सेट पर बहुत सी बातें दोस्ती की वजह से होती थी. वह काफी दयालु और सॉफ्ट थे. वह मुझसे बोलते थे. अब तुम परिवार की तरह हो, वे तुम्हारे साथ ऐसा बर्ताव करते हैं,जैसे तुम उनकी बहन हो, जो कि अच्छा है आपको लगता है कि आप जाकर उनसे बात कर सकते हैं.

राधिका आप्टे की अगली फिल्म

राधिका आप्टे नेटफ्लिक्स गैंगस्टर ड्रामा अक्का में दिखेंगी. 'अक्का' फिल्म की हानि 1980 के दशक के काल्पनिक कहानी पर आधारित है. राधिका के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म को यशराज बैनर द्वारा बनाया गया है. फिल्म की कहानी धर्मराज ने लिखी है. फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More