सैफ अली खान की पीरियड ड्रामा से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा, इस वजह से एक्ट्रेस ने प्रोजेक्ट से बनाई दूरी?
प्रियंका चोपड़ा जोनस सैफ अली खान और निर्देशक रितेश बत्रा की आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के प्रोजेक्ट से बाहर होने की वजह शेड्यूलिंग से जुड़ी समस्या बताई जा रही है. ऐसे में फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास के सैफ अली खान और फिल्म निर्माता रितेश बत्रा की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म से बाहर होने की खबर है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने यह फैसला शेड्यूल की दिक्कतों की वजह से लिया है. अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है. लेकिन इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास के लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने की उम्मीद थी.
हालांकि, अब फिल्म निर्माता इस किरदार के लिए किसी दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं. मुंबई में 21 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. फिलहाल, टीम सैफ अली खान के हिस्से की शूटिंग कर रही है, जबकि प्रियंका की जगह किसी और को लेने के लिए बातचीत जारी है.
प्रियंका चोपड़ा छोड़ी फिल्म
मुंबई में फिल्म का प्रोडक्शन शुरू होने के बीच कास्टिंग में यह बदलाव सामने आया है. 'मिड-डे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा जोनास को इस फिल्म की शूटिंग में शामिल होना था, लेकिन वे प्रोजेक्ट के शेड्यूल के हिसाब से समय नहीं निकाल पाईं. बताया जा रहा है कि वे सैफ अली खान और रितेश बत्रा के साथ काम करना चाहती थीं. लेकिन अब कास्टिंग की प्लानिंग में बदलाव हो गया है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 2 दिन बाद सेट पर लौटे एक्टर? 'लग जा गले' की शूटिंग पर आया अपडेट
फिल्म का अभी तक कोई आधिकारिक नाम नहीं रखा गया है. इसकी कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में भी बहुत कम जानकारी सामने आई है. इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुकता थी, क्योंकि इसके जरिए प्रियंका चोपड़ा जोनास और सैफ अली खान पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आते.
मिड-डे की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रियंका चोपड़ा की पहले से तय प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए टीम ने शूटिंग की तारीखों में बदलाव करने का भी सोचा. लेकिन इन तमाम कोशिशों के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला. ऐसे में एक्ट्रेस को इस प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा. रिपोर्ट में कहा गया, 'प्रियंका को मुंबई में होने वाली शूटिंग में शामिल होना था. लेकिन, उन्हें इस फिल्म से हटना पड़ा. वह इस फिल्म में रोल निभाना चाहती थीं और सैफ और रितेश दोनों के साथ काम करना चाहती थीं. हालांकि, पहले से तय बाकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से उनका शेड्यूल मैच नहीं हो पाया. टीम ने तारीखों को एडजस्ट करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई.'
अब मेकर्स को दूसरी एक्ट्रेस की तलाश
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और खबर है कि प्रोडक्शन टीम लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए दो एक्ट्रेसेस पर विचार कर रही है. जल्द ही कोई अंतिम फैसला लिए जाने की उम्मीद है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि किन एक्ट्रेसेस के नामों पर विचार किया जा रहा है. कास्टिंग की प्रक्रिया जारी रहने के बीच रितेश बत्रा और उनकी टीम सैफ अली खान के सीन की शूटिंग कर रही है.
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग साउथ मुंबई की कई जगहों पर लगातार पूरी की जाएगी. ऐसा लगता है कि कास्टिंग में बदलाव के बावजूद प्रोडक्शन टीम का पूरा ध्यान शूटिंग की प्लानिंग को सही ढंग से आगे बढ़ाने पर है.
हॉलीवुड में गूंजा जय माता दी: दशहरे पर निक-प्रियंका ने पूजे बेटी मालती के पैर, संस्कार में सबसे आगे 'देसी गर्ल'!
बता दें कि सैफ अली खान हाल ही में 2026 की थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने श्याम राणे का किरदार निभाया था. इससे पहले वे 2024 में आई तेलुगु एक्शन फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में भैरव के रोल में दिखे थे. वहीं, प्रियंका चोपड़ा जोनास कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं, जिनमें फिल्ममेकर एसएस राजामौली की आने वाली एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' भी शामिल है. यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.