भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /हॉलीवुड में गूंजा जय माता दी: दशहरे पर निक-प्रियंका ने पूजे बेटी मालती के पैर, संस्कार में सबसे आगे 'देसी गर्ल'!

हॉलीवुड में गूंजा जय माता दी: दशहरे पर निक-प्रियंका ने पूजे बेटी मालती के पैर, संस्कार में सबसे आगे 'देसी गर्ल'!

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं, जिससे वो जल्द ही इंडियन सिनेमा में वापसी करेंगी. इस बीच उन्होंने अपना 'देसी गर्ल' अवतार दिखाकर फैंस को सरप्राइज दे दिया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पति निक और बेटी मालती के साथ दशहरा की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 21, 2026, 11:20 AM IST|Updated: Oct 21, 2026, 12:24 PM IST
joinshare
हॉलीवुड में गूंजा जय माता दी: दशहरे पर निक-प्रियंका ने पूजे बेटी मालती के पैर, संस्कार में सबसे आगे 'देसी गर्ल'!
Image Credit: प्रियंका चोपड़ा पोस्ट

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपनी फिल्मों और फैशन सेन्स से ही लोगों का दिल नहीं जीत लेती हैं, बल्कि अपने संस्कारों और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए भी जानी जाती हैं. प्रियंका चोपड़ा हमेशा एक कदम आगे रहती हैं और कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला. इस बार दशहरे के पावन मौके पर उन्होंने और उनके पति सिंगर निक जोनास ने कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया में रह रहे उनके इंडियन फैंस का दिल जीत लिया. प्रियंका और निक ने अपने घर पर ट्रेडिशनल तरीके से दशहरा मनाया और इस दौरान एक बेहद खास पूजा भी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं.

दशहरे के इस खास अवसर पर इस कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ 'कन्या पूजन' किया. इस दौरान छोटी मालती ने आइवरी रंग की बेहद खूबसूरत इंडियन ड्रैस पहनी थी, जिस पर 'जय माता दी' लिखा लाल रंग का दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. इन तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी लाडली के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं.

प्रियंका का देसी अवतार

प्रियंका और निक के घर का मंदिर फूलों और मूर्तियों सजा हुआ दिखाई दे रहा है, इसी बीच खींची गई ये तस्वीरें माता के प्रति उनकी अटूट आस्था को बयां कर रही हैं. प्रियंका हमेशा से ये कोशिश करती रही हैं कि उनकी बेटी विदेश में रहने के बावजूद इंडियन ट्रेडिशन और आस्था से जुड़ी रहे. कुछ समय पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मालती को दुर्गा सप्तशती का एक श्लोक सिखा रही थीं.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

वीडियो में नन्हीं मालती भी अपनी मां की नकल करके संस्कृत के शब्दों को बड़े प्यार से दोहराने की कोशिश कर रही थी. तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और दशहरा की भावना हमेशा हमारे साथ बनी रहे'.

एनआईसीयू के दिनों में पढ़ती थीं मंत्र

प्रियंका और निक के लिए माता-पिता बनने का ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए जन्मी मालती प्रीमेच्योर पैदा हुई थी, जिसके कारण उसे करीब 110 दिन अस्पताल के एनआईसीयू में बिताने पड़े थे. एक इंटरव्यू में प्रियंका ने नम आंखों से बताया था कि उस तनाव भरे समय में वो अस्पताल में ही रहते थे. निक गिटार बजाकर बेटी को सुलाते थे, जबकि प्रियंका उसके पालने के पास बैठकर धीरे-धीरे महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप किया करती थीं.


प्रियंका और निक की परवरिश

प्रियंका के बेटी मालती को जब भी ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों का हिस्सा बनते देखा जाता है, तो हर किसी का दिल गदगद हो जाता है. हॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया के बीच भी प्रियंका और निक ने अपनी बेटी को इंडियन ट्रेडिशन और आस्था के धागों से मजबूती से बांधकर रखा है. उनका ये संस्कारी अंदाज ये साबित करता है कि चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न पहुंच जाएं, अपनी मिट्टी और परंपराओं से प्यार करना ही इंसान की असली खूबसूरती होती है.

बात करें प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो, वो जल्द ही इंडियन सिनेमा में धमाकेदार वापसी करने वाली हैं. महेश बाबू स्टारर 'वाराणसी' में प्रियंका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसे मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा तैयार किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में प्रियंका के कई एक्शन सीन्स भी देखने को मिल सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Priyanka Chopra