SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फुलेरा के फैंस का टूटा दिल! Panchayat सीजन 5 की रिलीज पर लगा बड़ा ब्रेक, बनराकस ने हाथ जोड़कर दी ये बुरी खबर

प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है. अगर आप भी फुलेरा गांव की नई कहानी और सचिव जी की लव स्टोरी देखने के लिए बेताब हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है. मेकर्स ने सीजन 5 की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 15, 2026, 18:33 IST | Updated: Nov 15, 2026, 18:53 IST
Image Credit: फुलेरा में नई उथल-पुथल के बीच ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट टली
Join

डिजिटल दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली और पसंद की जाने वाली वेब सीरीज ‘पंचायत’ के हर हिस्से को लोगों ने सिर आंखों पर बिठाया है. इस सीरीज के तमाम चेहरे अब दर्शकों के घर के सदस्य जैसे बन गए हैं. यही वजह है कि पिछला सीजन खत्म होने के बाद से ही सभी लोग इसके 5वें सीजन के आने की राह देख रहे हैं. हर किसी के मन में यही सवाल घूम रहा है कि अबकी बार फुलेरा गांव की गलियों में कौन सा नया हंगामा देखने को मिलेगा? हालांकि, इसी एक्साइटमेंट के बीच इस पसंदीदा सीरीज से जुड़ी एक ऐसी अपडेट बाहर आई है, जिसने इसके करोड़ों चाहने वालों की उम्मीदों को हल्का सा झटका दे दिया है.

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये बात काफी तेजी से वायरल हो रही थी कि ‘पंचायत’ का 5वां सीजन इसी महीने के आखिर तक प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. यहां तक कि कई खबरों में ये भी कहा जा रहा था कि इसकी एडिटिंग और बाकी सारा काम लगभग पूरा हो चुका है. ये सुनकर फैंस काफी खुश थे और बेसब्री से अपने पसंदीदा किरदारों को दोबारा स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब मेकर्स ने इन सभी अटकलों को पूरी तरह से विराम लगाते हुए एक नया अपडेट दिया, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया. मेकर्स के इस अचानक आए बयान ने फैंस की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फेर दिया है.

बनराकस ने खास अंदाज में दी जानकारी

रविवार को प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. पोस्ट में दो अलग-अलग फोटो लगाई गई हैं. पहली फोटो पर साफ-साफ लिखा है, ‘पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा’. वहीं, दूसरी फोटो में सीरीज के सबसे पॉपुलर किरदार बनराकस यानी एक्टर दुर्गेश कुमार हाथ जोड़े खड़े हैं. उनकी इस फोटो को देखकर पता चल रहा है कि मेकर्स दर्शकों से थोड़ा और इंतजार करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं. दरअसल, फुलेरा गांव की इस कहानी के अगले पार्ट का फैंस बड़ी बेसब्री से वेट कर रहे थे, लेकिन अब इस नए अपडेट ने सबकी उम्मीदों पर थोड़ा पानी फेर दिया है.

‘दंगल’ का टूटेगा रिकॉर्ड? अब चीन, जापान रूस और कोरिया में रिलीज होगी रणबीर कपूर की Ramayana; भर-भरकर कमाएगी पैसा

क्या यह मेकर्स की कोई नई चाल है?

हालांकि, सीरीज के बनराकस (दुर्गेश कुमार) के इस अनोखे अंदाज को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. प्राइम वीडियो की इस पोस्ट के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है, जिसमें कहा गया है, ‘बताते हुए खेद है, पंचायत का अगला सीजन कैद है- बनराकस’. इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है. अब फैंस के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई में इस साल ये सीरीज रिलीज नहीं होगी, या फिर ये मेकर्स की तरफ से दर्शकों को सरप्राइज देने की कोई नई मार्केटिंग रणनीति है. हालांकि, सच जो भी हो, फिलहाल इस खबर ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है.

कहानी में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट

जब से ‘पंचायत’ के 5वें सीजन का ऐलान हुआ है, तब से ही फैंस के बीच इसकी जबरदस्त चर्चा चल रही है. इस बार कहानी ठीक उसी मोड़ से शुरू होगी, जहां चौथा सीजन खत्म हुआ था. पिछले सीजन में फुलेरा के पंचायत चुनाव के नतीजों ने गांव की पूरी सत्ता ही पलट दी थी. अब आने वाले सीजन में ये देखना काफी मजेदार होगा कि नई सरकार बनने के बाद गांव के हालात और लोगों के आपसी रिश्ते किस तरह बदलते हैं. मेकर्स ने इस बार कहानी में कई ऐसे जबरदस्त ट्विस्ट डाले हैं, जो दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक अपनी सीट से हिलने नहीं देंगे. बहरहाल, हर कोई अब इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

चुनावी माहौल और अधूरी प्रेम कहानी

नए सीजन में दर्शकों को उन सभी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं, जो पिछले पार्ट में अधूरे रह गए थे. इस बार ‘पंचायत’ में सबसे ज्यादा चर्चा प्रह्लाद चा के विधायकी चुनाव लड़ने वाले मोड़ की हो रही है, जिससे फुलेरा की कहानी में अब जबरदस्त देसी राजनीति का तड़का लगने वाला है. दूसरी तरफ, फैंस की नजरें अभिषेक यानी सचिव जी और रिंकी की अधूरी प्रेम कहानी पर भी टिकी हुई हैं. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या इन दोनों का प्यार अब आगे बढ़ पाएगा या फिर गांव की आपसी खींचतान और राजनीति इनके रास्ते में कोई नई रुकावट खड़ी कर देगी. इन सभी दिलचस्प सवालों के जवाब जानने के लिए अब दर्शकों को अगले साल का इंतजार करना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES