SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुझे ये फिल्म देखकर सच में बहुत... अमित साध और बेटी ईशा देओल की 'प्रताप' ने जीता हेमा मालिनी का दिल, मिला शानदार रिव्यू!

'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हालिया रिलीज फिल्म 'प्रताप' को लेकर रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर अमित साध और लीड एक्ट्रेस ईशा देओल की तारीफ करते हुए उनके काम की सराहना की.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 23, 2026, 08:51 IST | Updated: Nov 23, 2026, 10:21 IST
Join

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी अक्सर अपनी बेटी ईशा देओल के प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. वहीं जब किसी फिल्म में बेटी के साथ-साथ कहानी और बाकी कलाकारों का काम भी दिल छू जाए, तो एक मां और सीनियर आर्टिस्ट के तौर पर खुशी दोगुनी हो जाती है. 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'प्रताप' को लेकर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर अमित साध के साथ-साथ पूरी टीम की खुलकर तारीफ की.

अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए हेमा मालिनी ने फिल्म 'प्रताप' को एक सेंसिटिव और खूबसूरती से तैयार की गई कहानी बताया. उन्होंने लिखा कि 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में अमित साध ने कमाल का काम किया है और अपने किरदार में गहरी ईमानदारी दिखाई है.

 पुलिस एनकाउंटर जैसे टॉपिक पर बेस्ड इस फिल्म में अमित के पुलिस अधिकारी से कैदी बनने तक के सफर को हेमा ने बेहद इमोशनल और असरदार बताया, जिसके ऑडियंस को भी पसंद आने की उन्होंने उम्मीद जताई.

ईशा देओल की एक्टिंग और डायरेक्शन की तारीफ

हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल के काम पर बात करते हुए कहा कि एक पुलिसवाले की पत्नी की भूमिका में ईशा ने अच्छा काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने राइटर-डायरेक्टर सचिन सराफ की तारीफ की, कि उन्होंने इतने गंभीर और सेंसिटिव टॉपिक को बखूबी संभाला. हेमा के मुताबिक, ये एक ऐसी फिल्म रही जिसे देखकर उन्हें वाकई बहुत अच्छा लगा और पूरी टीम ने इसे बेहतरीन तरीके से तैयार किया है.

पोस्टर पर पिता का नाम देख इमोशनल हुईं ईशा देओल

फिल्म रिलीज से जुड़ी एक बेहद इमोशनल बात खुद ईशा देओल ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर की. उन्होंने बताया कि 'प्रताप' के पोस्टर पर अपना नाम 'ईशा धर्मेंद्र देओल' देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं और वो काफी भावुक हो उठीं. ईशा ने कहा कि ये पहली बार है जब किसी फिल्म के पोस्टर पर उनके नाम के साथ उनके दिवंगत पिता का नाम लिखा गया है, जिसे देखना उनके लिए बहुत पर्सनल और खास पल है.

इंडस्ट्री में 24 साल पूरे होने पर जताया आभार

ईशा ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि पिता के आशीर्वाद से ही आज वो इस मुकाम पर हैं. फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने वक्त बाद भी थिएटर के बाहर बिलबोर्ड पर खुद को देखकर वही पुरानी खुशी महसूस होती है. आखिर में उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इतने सालों तक उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्यार दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES