)
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और सांसद हेमा मालिनी अक्सर अपनी बेटी ईशा देओल के प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. वहीं जब किसी फिल्म में बेटी के साथ-साथ कहानी और बाकी कलाकारों का काम भी दिल छू जाए, तो एक मां और सीनियर आर्टिस्ट के तौर पर खुशी दोगुनी हो जाती है. 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'प्रताप' को लेकर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर अमित साध के साथ-साथ पूरी टीम की खुलकर तारीफ की.
अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट लिखते हुए हेमा मालिनी ने फिल्म 'प्रताप' को एक सेंसिटिव और खूबसूरती से तैयार की गई कहानी बताया. उन्होंने लिखा कि 20 नवंबर, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में अमित साध ने कमाल का काम किया है और अपने किरदार में गहरी ईमानदारी दिखाई है.
पुलिस एनकाउंटर जैसे टॉपिक पर बेस्ड इस फिल्म में अमित के पुलिस अधिकारी से कैदी बनने तक के सफर को हेमा ने बेहद इमोशनल और असरदार बताया, जिसके ऑडियंस को भी पसंद आने की उन्होंने उम्मीद जताई.
हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल के काम पर बात करते हुए कहा कि एक पुलिसवाले की पत्नी की भूमिका में ईशा ने अच्छा काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने राइटर-डायरेक्टर सचिन सराफ की तारीफ की, कि उन्होंने इतने गंभीर और सेंसिटिव टॉपिक को बखूबी संभाला. हेमा के मुताबिक, ये एक ऐसी फिल्म रही जिसे देखकर उन्हें वाकई बहुत अच्छा लगा और पूरी टीम ने इसे बेहतरीन तरीके से तैयार किया है.
PRATAP - the movie starring Amit Sadh and Esha released on Nov 20. It is a beautifully made sensitive film, with excellent, appealing performance by the hero Amit who brings a great amount of sincerity to the role. A topical film dealing with police encounters, it appeals to the audience with Amit’s stirring, poignant portrayal of a cop turned prisoner. Esha is good in her role as the policeman’s wife. The writer- director is Sachin Saraf who has handled a tough, intense theme well. A film I really enjoyed watching.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 22, 2026
फिल्म रिलीज से जुड़ी एक बेहद इमोशनल बात खुद ईशा देओल ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर की. उन्होंने बताया कि 'प्रताप' के पोस्टर पर अपना नाम 'ईशा धर्मेंद्र देओल' देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं और वो काफी भावुक हो उठीं. ईशा ने कहा कि ये पहली बार है जब किसी फिल्म के पोस्टर पर उनके नाम के साथ उनके दिवंगत पिता का नाम लिखा गया है, जिसे देखना उनके लिए बहुत पर्सनल और खास पल है.

ईशा ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि पिता के आशीर्वाद से ही आज वो इस मुकाम पर हैं. फिल्म इंडस्ट्री में 24 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इतने वक्त बाद भी थिएटर के बाहर बिलबोर्ड पर खुद को देखकर वही पुरानी खुशी महसूस होती है. आखिर में उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इतने सालों तक उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्यार दिया है.