App

Faisal Malik On Ramayana Part 2: नितेश तिवारी के 'कुंभकर्ण' ने खोला 'रामायण 2' का राज, बोले- BTS देखकर उड़ गए होश!

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्टअवेटेड और मोस्टपॉपुलर फिल्म 'रामायण' का फैंस काफी लंबे समय इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हर दिन उनकी एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. इस बीच फिल्म के दूसरे भाग में 'कुंभकर्ण' का किरदार निभाने वाले एक्टर फैसल मलिक ने फैंस से सब्र रखने की अपील की है.

Faisal Malik On Ramayana Part 2: नितेश तिवारी के 'कुंभकर्ण' ने खोला 'रामायण 2' का राज, बोले- BTS देखकर उड़ गए होश!
Image Credit: रामायण पार्ट-2

नितेश तिवारी जल्द ही अपने मोस्टअवेटेड प्रोजेक्ट 'रामायण' के पहले भाग के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. इस फिल्म का बजट हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बराबर है. 'रामायण' के पहले भाग के टीजर और ट्रेलर से ही फिल्म के लेवल का पता चलता है. इस बीच फिल्मों में 'कुंभकर्ण' का किरदार निभाने वाले 'पंचायत' फेम एक्टर फैसल मलिक ने ऑडियंस से एक खास अपील की है. उन्होंने फिल्म के दूसरे का भाग का इंतजार करने की अपील करते हुए कहा कि अभी से ही ज्यादा एक्साइटेड ना हों, क्योंकि दूसरे भाग में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा.

नितेश की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं रावण की भूमिका में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे. नमित मल्होत्रा ​​द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में हॉलीवुड के कुछ दिग्गज तकनीशियन शामिल हैं. वहीं फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए एक्टर फैसल ने कहा, 'मैं फिलहाल सबकुछ पूरी तरह से नहीं बता सकता. लेकिन इस भूमिका के लिए मैं जिस प्रोसेस से गुजरा, और जब मुझे हॉलीवुड के उन सभी शूटिंग के दौरान फिल्माए गए क्लिप्स को देखा, तो मुझे पता चल गया कि मैं बहुत अच्छे हाथों में हूं और एक हिस्टोरिकल प्लानिंग पर काम कर रहा हूं'.

FAISAL MALIK

'कुंभकर्ण' फैसल ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

'रामायण' में 'कुंभकर्ण' का अहम किरदार निभाने जा रहे 'पंचायत' फेम एक्टर फैसल मलिक ने इस मेगा प्रोजेक्ट के बिहाइंड-द-सीन्स यानी बीटीएस और अपनी प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि हॉलीवुड से आए एक्शन डायरेक्टर्स और स्टंट परफॉर्मर्स के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस बेहद शानदार और अनोखा रहा. फैसल ने आगे कहा कि उन्होंने इंडिया में आज तक ऐसी मेकिंग और विजन पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने ऑडियंस और फैंस से अपील करते हुए कहा कि लोगों को 'रामायण Part 2' का बेसब्री से इंतजार करना चाहिए, क्योंकि दूसरे भाग में बहुत कुछ ऐसा नया और अनोखा देखने को मिलेगा, जो इंडियन सिनेमा में पहली बार प्रजेंट किया जाएगा.

दो भागों में रिलीज का मास्टरप्लान

नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज', DNEG और साउथ सुपरस्टार यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' की मदद से बन रही ये फिल्म दो भागों में ऑडियंस के सामने आएगी. इस फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट देखने को मिलेगी, जिसमें टीवी के फेमस एक्टर रवी दुबे 'लक्ष्मण' और बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल 'हनुमान जी' के पावन अवतार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि इसका सेकेंड पार्ट अगले साल यानी दिवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा.

RAMAYANA

ग्लोबल लेवल पर  लैंग्वेज, IMAX में होगी रिलीज

'रामायण' को सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर बड़े सिनेमाई पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. ये फिल्म पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी 5 बड़ी भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी. वहीं इंडिया के बाहर ग्लोबल लेवल पर इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन 'सोनी पिक्चर्स' करेगा, जबकि होम स्क्रीन पर हिंदी भाषी एरियाओं में इसे 'धर्मा प्रोडक्शंस' द्वारा रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा, दुनिया भर की ऑडियंस को सिनेमाघर में सबसे बेहतरीन एक्सपीरिंयस देने के लिए फेमस आईमैक्स फॉरमैट में भी बड़ी स्क्रीन पर पेश करने की प्लानिंग की जा रही है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More