SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलविदा बारबरा बैरी: ऑस्कर नॉमिनेटेड दिग्गज एक्ट्रेस ने 95 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; कैंसर से लड़ रही थीं जंग

हॉलीवुड की लीजेंडरी और ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्ट्रेस बारबरा बैरी का 95 साल की उम्र में न्यूयॉर्क में निधन हो गया. फिल्मों, टीवी और थिएटर में दशकों तक अपनी कला का जादू बिखेरने वाली इस दिग्गज अदाकारा के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री बेहद दुखी है. चलिए उनके सफर और जीवन की कहानी से रूबरू होते हैं.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 29, 2026, 12:22 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:35 PM IST
Image Credit: हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस बारबरा बैरी का निधन
Join

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस बारबरा बैरी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 95 साल की उम्र में न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन में मौजूद अपने घर पर बुधवार 28 अक्टूबर को अंतिम सांस ली. बारबरा बैरी ने अपने कई दशकों लंबे करियर में फिल्मों, टीवी शोज और थिएटर की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई थी. उनके निधन की खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ दुनिया भर में मौजूद उनके चाहने वालों में गहरा शोक फैल गया है. तमाम बड़े कलाकार और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

उनकी बेटी जेन हार्निक ने न्यूयॉर्क टाइम्स को इस दुखद खबर की आधिकारिक जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स और ईटाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, बारबरा पिछले काफी समय से कैंसर के साथ-साथ फेफड़ों की बीमारी से भी जूझ रही थीं. लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन मेडिकली असिस्टेड था, यानी उन्होंने बर्दाश्त न कर पाने वाले दर्द और बीमारी के चलते डॉक्टरों की मदद से आखिरी सांस ली. उनके जाने से सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन अदाकारा को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा ऑडियंस को खलती रहेगी.

अवॉर्ड्स से लेकर ब्रॉडवे तक का सफर

बारबरा बैरी के नाम कई बड़े अवॉर्ड दर्ज हैं. वे अपने शानदार अभिनय के दम पर ऑस्कर, एमी और टोनी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी थीं. उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत साल 1979 में आई फिल्म ‘ब्रेकिंग अवे’ से मिली थी. इस फिल्म में उनके जबरदस्त काम के लिए उन्हें ऑस्कर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. इसके अलावा वे स्टीफन सोंडहाइम के मशहूर म्यूजिकल प्ले ‘कंपनी’ के ओरिजिनल ब्रॉडवे प्रोडक्शन का भी हिस्सा रहीं. ब्रॉडवे के मंच पर उनकी एक्टिंग को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था, जिसने उन्हें थिएटर जगत में एक अलग पहचान दिलाई.

पिया के नाम की मेहंदी: विदेश में भी देसी रंग, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए रचाई करवा चौथ की खास मेहंदी

टीवी से की थी शुरुआत

बड़े पर्दे पर नाम कमाने से पहले बारबरा बैरी ने छोटे पर्दे यानी टीवी पर खूब काम किया और घर-घर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई. उन्हें टीवी शो ‘बार्नी मिलर’ से बहुत बड़ी पॉपुलैरिटी मिली थी. इस शो में उनके काम को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो उनकी शानदार फिल्मों की लिस्ट में ‘वन पोटैटो, टू पोटैटो’ जैसी फेमस और सोशल फिल्में भी शामिल हैं. ये फिल्म समाज की कड़वी सच्चाइयों और रिश्तों के ताने-बाने को बहुत गहराई से दिखाती है. उन्होंने हर किरदार को इतनी सहजता से निभाया कि वे ऑडियंस के दिलों में हमेशा के लिए बस गईं. 

बारबरा बैरी की पर्सनल लाइफ

बारबरा बैरी का जन्म 23 मई 1931 को शिकागो में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश टेक्सास में हुई थी. पर्सनल लाइफ में वे एक बेहद सुलझी हुई और मजबूत महिला थीं. साल 1964 में उन्होंने जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जे हार्निक के साथ शादी की थी. दोनों का ये शादीशुदा रिश्ता करीब चार दशक से भी ज्यादा समय तक बेहद खूबसूरती से चला. साल 2007 में जे हार्निक के निधन तक दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटी जेन हार्निक और बेटा एरॉन हार्निक, जो उनके परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं.

कैंसर के खिलाफ बारबरा की जंग

एक्टिंग के शानदार सफर के साथ-साथ बारबरा बैरी सोशल वर्क और राइटिंग में भी काफी एक्टिंग थीं. उन्होंने खुद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी थी. अपने इस मुश्किल सफर और एक्सपीरियंस को उन्होंने किताबों के जरिए लोगों तक पहुंचाया, ताकि दूसरे मरीजों को हिम्मत मिल सके. वे हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन से लगातार जुड़ी रहीं और लोगों को समय पर जांच और इलाज के लिए इंस्पायर करती रहीं. उनका पूरी लाइफ स्ट्रगल, आर्ट और पॉजिटिव सोच की मिसाल रहा, जिसके लिए उन्हें आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी और सम्मान देती रहेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES