SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

किया सारा अली खान ने, भुगतना Orry को पड़ा... पार्टी में लड़की को कुर्सी से गिराया! हुआ बवाल तो सैफ-अमृता की बिटिया ने झाड़ लिया पल्ला

Orry on Sara Ali Khan: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने अपने हालिया इंटरव्यू में सारा अली खान को लेकर एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया. ओरी के मुताबिक एक पार्टी में सारा ने बैठने के लिए एक लड़की को कुर्सी से गिरा दिया था, लेकिन सारा के बड़े स्टार होने की वजह से सारा इल्जाम और गुस्सा ओरी पर फूट पड़ा.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 10, 2026, 08:59 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 09:19 AM IST
Image Credit: ओरी आज भी नहीं भूले सारा की ये हरकत (स्क्रीनग्रैब)
Join

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर एक पुराना किस्सा शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने दावा किया कि एक पुरानी पार्टी के दौरान सारा अली खान की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था. ओरी के मुताबिक, पार्टी में जो कुछ हुआ उसकी असली वजह सारा थीं, लेकिन उस वक्त सारा काफी मशहूर थीं और ओरी को कोई खास जानता नहीं था. इस वजह से वहां मौजूद लोगों ने सारा अली से कुछ कहने के बजाय सीधे ओरी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था.

ओरी ने इस पूरे वाकये को याद करते हुए बताया कि वो और सारा एक पार्टी में मौजूद थे और दोनों बैठने के लिए जगह ढूंढ रहे थे. उन्हें सामने एक कुर्सी दिखी जिस पर पहले से एक लड़की बैठी हुई थी. ओरी ने दावा किया कि सारा ने उस लड़की को कुर्सी से नीचे गिरा दिया और फिर दोनों उस सीट पर बैठ गए. कुछ ही देर बाद वो लड़की वापस आई और सारा से कुछ भी कहने के बजाय सीधे ओरी से भिड़ गई. ओरी ने कहा कि सारा उस वक्त बड़ी सेलिब्रिटी थीं, इसलिए वो लड़की ने सारा से उलझने की हिम्मत नहीं दिखा पाई और सारा गुस्सा ओरी पर निकाल दिया.

ओरी ने बताया उस रात का मजेदार और अजीब किस्सा

ओरी ने इस पूरे मामले को बहुत ही मजाकिया लहजे में बयां किया, लेकिन साथ ही ये साफ कर दिया कि जो कुछ हुआ उसके लिए वो कतई जिम्मेदार नहीं थे. उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि ये पूरी तरह से सारा की बनाई हुई सिचुएशन थी और उन्हें बिना किसी गलती के जिल्लत झेलनी पड़ी. ओरी ने आगे हा कि वो उस परेशानी से गुजर रहे थे, जो उन्होंने कभी की ही नहीं थी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने उस लड़की को हाथ तक नहीं लगाया था, लेकिन लोगों के बीच उनका नाम घसीट लिया गया, क्योंकि उस समय उनका कोई बड़ा रसूख या पहचान नहीं थी.

दोस्ती में आई खटास और सोशल मीडिया पर तकरार

ओरी और सारा के बीच कभी पक्की दोस्ती हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों के रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं. दोनों के बीच अनबन की खबरें उस वक्त सुर्खियों में आईं जब जनवरी 2026 में ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी. इस वीडियो में उन्होंने तीन सबसे बुरे नामों का जिक्र किया था, जिसमें सारा, अमृता और पलक का नाम शामिल था. इस पोस्ट को सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह और एक्ट्रेस पलक तिवारी से जोड़कर देखा गया. इसके बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ओरी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था.

अमृता सिंह से जुड़ा वो सबसे बुरा दौर

अपने पहले कई इंटरव्यू में ओरी ने सारा की मां और सीनियर एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़े एक वाकये का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने साल 2021 में घटी एक घटना को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल और काला दौर बताया था. हालांकि, ओरी ने कभी खुलकर ये नहीं बताया कि उस दौरान अमृता सिंह और उनके बीच क्या बातचीत या विवाद हुआ था, लेकिन उनका कहना था कि उस एक एक्सपीरियंस ने उनकी सोच बदल दी. इसी घटना के बाद से सारा और उनके पूरे परिवार के साथ ओरी के रिश्तों में हमेशा के लिए दूरी आ गई, जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई है.

‘खतरों के खिलाड़ी’ में ओरी का नया सफर

जहां एक तरफ ओरी लगातार अपने पुराने रिश्तों और अनबन पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं, वहीं सारा अली खान ने हमेशा इस विवाद से दूरी बनाए रखी है और कभी कोई पब्लिकली बयान नहीं दिया. सारा जहां अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, वहीं ओरी इस समय टीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. इस शो में ओरी कई बड़े सेलेब्स के साथ खतरनाक स्टंट करते और मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं. इन सबके बीच सारा को लेकर दिया गया उनका ये बयान एक बार फिर जमकर वायरल हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES