SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिव्य और पावन! करवा चौथ पर Ramayana से सामने आई राम-सीता के अटूट बंधन की खूबसूरत तस्वीर, नया गाना रिलीज

नितेश तिवारी की मोस्टअवेटेड फिल्म 'रामायण' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने करवा चौथ के खास दिन पर फैंस को एक तोहफा देते हुए नया गाना 'जुड़ी जोड़ी' रिलीज कर दिया है, जिसका फुल वर्जन यूट्यूब और बाकी दूसरे प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 29, 2026, 01:30 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:57 PM IST
Image Credit: 'रामायण'
Join

करवा चौथ का पावन त्योहार इस बार फिल्म प्रेमियों के लिए और भी ज्यादा खास हो गया है. इस खास मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की मोस्टअवेटेड और मोस्टपॉपुलर फिल्म 'रामायण' का फुल गाना 'जुड़ी जोड़ी' रिलीज कर दिया गया है. ये खूबसूरत गाना भगवान राम और माता सीता के अमर प्रेम, अटूट विश्वास और साथ निभाने के वादे का जश्न मनाता है. इस गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायण और टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. साथ ही ये सभी मैनस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी अवेलेबल हो चुका है.

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसके दिग्गज मेकर्स हैं. 'जुड़ी जोड़ी' को ऑस्कर विनर कंपोजर ए. आर. रहमान ने अपने दिल जीत लेने वाले म्यूजिक से सजाया है, जबकि इसे भावुक रूप देने वाले बोल मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. गाने के जरिए से राम और सीता के पवित्र रिश्ते की गहराई, अपनापन और दिव्य भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है. ये गाना पति-पत्नी के रिश्ते के उन पवित्र मूल्यों को याद दिलाता है, जो इस महान जोड़ी की प्रेम गाथा को सदियों से अमर बनाते आए हैं.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आ रहे हैं. गाने में इन दोनों की शादी के खूबसूरत पलों और उनकी मधुर जोड़ी की झलक दिखाई गई है. खास बात ये है कि ये गाना सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने के लोगों तक पहुंचने के लिए पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी वर्जन को फेमस श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि दूसरी साउथ इंडियन लैंग्वेज में भी इसे लोकल फेमस सिंगर और कंपोजर द्वारा तैयार किया गया है.

ये दिग्गज भी आएंगे महाकाव्य में नजर

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के साथ मिलकर बनाई जा रही ये फिल्म सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है. फिल्म में सिर्फ मुख्य जोड़ी ही नहीं, बल्कि एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में रॉकिंग स्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे, जबकि सनी देओल हनुमान जी और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. ये भव्य फिल्म दुनियाभर में आईमैक्स (IMAX) फॉर्मेट में रिलीज की जाएगी.

दो भागो में रिलीज होगी 'रामायण'

इंडियन हिस्ट्री के सबसे बड़े महाकाव्य पर बेस्ड ये फिल्म दो भागों में लोगों के सामने आएगी. फिल्म का पहला पार्ट इसी साल 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में उतरेगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज किया जा सकता है. ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर की ऑडियंस के सामने रिलीज होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES