'इस बार मेरे साथ सोना होगा...', जब डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन सन्न रह गई थीं ये हसीना; 12 साल बाद छलका दर्द
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में हुई एक घटिया घटना के बारे में बताया, जिसकी वजह से वह सदमे में चली गई थीं. इस घटना का खुलासा हसीना ने करीब 12 साल बाद किया है. आइए जानते हैं, आखिर हसीना के साथ क्या हुआ था.
छोटे पर्दे पर अपनी क्यूटनेस, चुलबुलेपन और हॉटनेस से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नीति टेलर आज घर-घर में फेमस हैं. उन्होंने 'कैसी ये यारियां' और 'इश्कबाज' जैसे फेमस शो से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है. साल 2012 में हसीना ने साउथ सिनेमा का रुख किया और 2014 तक तेलुगू इंडस्ट्री में तीन फिल्में कीं, लेकिन इसके बाद हसीना ने तेलुगू इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया. अब करीब 12 साल बाद हसीना ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने काम करना क्यों बंद कर दिया था.
हाल ही में नीति टेलर ने एक इंटरव्यू में बताया कि टॉलीवुड में उनके साथ वह हुआ, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की थी. उनसे एक फिल्म डायरेक्टर ने उन्हें काम देने के लिए एक 'ओछी शर्त' रखी थी और वह कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बची थीं. उस दिन उन्होंने डायरेक्टर का फोन काटा, नंबर ब्लॉक किया और फिर अपनी मां को इसके बारे में सब कुछ बताया था.
दोबारा फिल्में न करने का किया था फैसला
दरअसल, नीति टेलर ने हाल ही में 'हॉटरफ्लाई' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उस घटना ने उन्हें काफी ज्यादा परेशान कर दिया था. उन्होंने दोबारा फिल्में न करने का फैसला किया था. नीति ने यह भी बताया कि उस समय वह बिल्कुल समझ नहीं पा रही थीं कि इस घटना पर कैसे रिएक्ट करें. हालांकि, इस दौरान नीति ने उस डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने आगे बताया कि जिस डायरेक्टर के साथ उन्होंने पहली तेलुगू फिल्म की थी, उसी ने उन्हें एक और फिल्म के लिए भी संपर्क किया था. लेकिन उस वक्त बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने एक ऐसी मांग रख दी थी, जिसकी उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी.
'डायरेक्टर बोला- इस बार तुम्हें मेरे साथ सोना होगा'
इस घटना को याद करते हुए नीति ने आगे बताया कि 'जिस डायरेक्टर के साथ मैंने पहली फिल्म की थी, उन्होंने मुझे दूसरी फिल्म के लिए भी बुलाया था और कहा था कि इस बार तुम्हें मेरे साथ सोना होगा. ऐसी घटना के बाद आपको समझ नहीं आता कि आखिर रिएक्ट कैसे करना है. मैंने बस कॉल कट किया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद मैंने अपनी मां को फोन किया और कहा, जरा सोचिए, वह बूढ़ा आदमी. इसके बाद मैं पूरी तरह से हैरान रह गई थी. मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि अचानक सामने आई इस स्थिति से कैसे निपटूं. इसलिए मैंने उस आदमी से दूरी बना ली थी.'
डायरेक्टर ने दूसरी लड़कियों के साथ भी ऐसा किया
नीति टेलर ने इस बातचीत के दौरान बताया कि उस डायरेक्टर ने दूसरी एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक दिन उनके साथ भी ऐसा हो सकता है. तभी मैंने तय किया था कि मैं अब कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी. मैं हैरान रह गई थी और मैंने बस उसे ब्लॉक कर दिया था. मैंने किसी को यह नहीं बताया था कि मैं सन्न रह गई थी. उस घटना का असर उनके करियर पर काफी गहरा पड़ा था. उस दौरान उन्होंने किसी से इस घटना के बारे में बात नहीं की थी.