वीकेंड बिंज के लिए तैयार हो जाएं, इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल; रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज
New OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है. अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने की तलाश में हैं, तो इन टाइटल्स को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं.
अक्टूबर का महिना OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन से भरपूर होने वाली है. इस हफ्ते फिल्मों, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री की अलग-अलग कहानियां दर्शकों के बीच दस्तक देंगी. इस हफ्ते रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्मों और जबरदस्त थ्रिलर से लेकर एक्शन से भरपूर ड्रामा और सेलिब्रिटीज की हलचल तक आपका मनोरंजन करने को तैयार है. आइए जानते हैं, आप अपनी वॉचलिस्ट में क्या शामिल कर रहे हैं?
'रिपोर्टिंग लाइव'
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आने वाली थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' में नजर आएंगी. यह फिल्म अवैध रेत खनन और रेत माफिया के खतरनाक नेटवर्क पर आधारित है. इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है और यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फीचर फिल्म है. इसमें परिणीति चोपड़ा (एक फील्ड रिपोर्टर के रूप में) और देवेन भोजानी (कैमरामैन के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इसके अलावा अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. मिहिर जाधव और ध्रुव त्रिपाठी द्वारा लिखी गई 'रिपोर्टिंग लाइव' का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाट ने किया है. 'रिपोर्टिंग लाइव' 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में अभिनेत्री पहली बार पत्रकार का किरदार निभा रही हैं.
इनसिडियस: इनटू द फर्दर
मशहूर हॉरर फ्रैंचाइजी 'इनसिडियस' की छठी फिल्म है, जो 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 'इनसिडियस: इनटू द फर्दर' एक युवा मां जेम्मा हॉल (अमेलिया ईव) की कहानी है, जिसे पता चलता है कि वह 'द फर्दर' में जा सकती है और वहां रहने वाले डरावने जीवों को वापस ला सकती है. जब ये दोनों दुनियाएं आपस में टकराती हैं, तो क्या वह बहुत देर होने से पहले अपनी बेटी को बचा पाएगी? यह फिल्म 6 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर रिलीज हो रही है.
एनिमल्स
अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म एनिमल्स भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी. इसमें बेन एफ्लेक ने मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बाल का किरदार निभाया है. उनकी और उनकी पत्नी एबिगेल (केरी वॉशिंगटन) की खुशहाल जिंदगी तब बिखर जाती है, जब फिरौती के लिए उनके छोटे बेटे का अपहरण कर लिया जाता है। क्या वे उसे घर वापस ला पाएंगे? ये फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
टॉम हॉलैंड की मेगा बजट सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' सिनेमाघरों में लोगों का दिल जीतने के बाद OTT पर तहलका मचाने को तैयार है. यह फिल्म 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर स्ट्रीम को तैयार है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. टॉम हॉलैंड के साथ फिल्म में जेंडया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक, जॉन बर्न्थल और मार्क रफालो जैसे शानदार कलाकार हैं.
‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ का सीजन 2
'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' का सीजन 2 एक बार फिर आपका मनोरंजन करने को तैयार है . 'धमाल विद पति, पत्नी और पंगा – रिश्तों का रियलटी चेक' के सीजन 1 की सक्सेस के बाद अब मेकर्स सीजन 2 लेकर आ रहे हैं. यह शो जियोहॉटस्टार पर 10 अक्टूबर से स्ट्रीम को तैयार है. इसमें टीवी की जानी-मानी जोड़ियां हिस्सा लेंगी.
(Ians Input)