नेटफ्लिक्स पर क्या नया? इस हफ्ते मिलेगा एक्शन, क्राइम और कॉमेडी का डबल डोज; देखें फिल्मों-सीरीज और शोज की पूरी लिस्ट
Netflix Release This Week: इन दिनों दर्शकों को ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का काफी शौक है. ऐसे में आज हम आपको इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली नई फिल्में और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस वीक आराम से फ्री वक्त में देख सकते हैं.
Netflix Release This Week 13th October To 16th October: अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जो हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज का इंतजार करते रहते हैं, तो हम आपके लिए धमाकेदार लिस्ट लेकर आए हैं. आपको 12 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक नेटफ्लिक्स पर एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और दमदार रियलिटी शोज का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. आइए नजर डालते हैं 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक नेटफ्लिक्स पर क्या-क्या दस्तक देने वाला है.
टायसन
फेमस डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'टायसन' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. चार एपिसोड वाली इस सीरीज में बॉक्सिंग के दिग्गज माइक टायसन की लाइफ और उनकी लीगेसी को काफी अच्छे से दिखाया गया है. इस सीरीज में आपको उनके मशहूर होने का सफर, पर्सनल लाइफ की मुश्किलें और कुछ विवाद दिखाए गए हैं, जिन्होंने उनकी पब्लिक इमेज बनाई है. इस सीरीज को आप 13 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
सोलर ऑपोजिट्स सीजन 6
बेहतरीन एनिमेटेड कॉमेडी शो 'सोलर ऑपोजिट्स सीजन 6' का नाम भी इसमें शामिल है. इसमें आपको एलियंस के परिवार की कहानी नजर आएगी, जो अपने ग्रह के विनाश के बाद अमेरिका के उपनगरों में अपना घर बसाने की कोशिश करते हैं. इस शो की कहानी साइंस-फिक्शन की अजीबोगरीब बातों पर आधारित है. नेटफ्लिक्स पर यह शो 13 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा.
यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर की ऑनस्क्रीन मां, लेकिन अपनी अलग पहचान; लावणी की दुनिया से सिनेमा तक ऐसा रहा मधु कांबीकर का सफर
द ट्रैप
अगर आपको क्राइम थ्रिलर कहानी देखना पसंद है, तो आप 'द ट्रैप' को देख सकते हैं. इसमें आपको जर्मन क्राइम थ्रिलर सीरीज की राइटर लिसा कॉनराड की कहानी देखने को मिलेगी, जो अपनी बहन की हत्या के बाद 10 साल तक बाहरी दुनिया से दूर हो जाती हैं. धीरे-धीरे उन्हें लगता है कि उन्होंने टीवी पर कातिल को पहचान लिया है और फिर वह एक रिस्की प्लान बनाती हैं. नेटफ्लिक्स पर यह 13 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी, जिसे आप मजे से घर बैठे देख पाएंगे.
लव इज ब्लाइंड सीजन 11
आपको रियलिटी शोज तो पसंद होंगे ही और अक्सर उनके सीजन का इंतजार करते होंगे. ऐसे में अब निक और वैनेसा लैची द्वारा होस्ट की जाने वाली फेमस रियलिटी डेटिंग सीरीज शुरू होने वाली है. यह शो एक बार फिर सिंगल्स के नए ग्रुप के साथ लौट रहा है, जो लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते की उम्मीद में बैठे हैं. इस नए सीजन में आपको बोस्टन के सिंगल्स भी देखने को मिलेंगे. नेटफ्लिक्स पर यह शो 14 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा.
कोकेन बेयर
अगर आप कुछ डार्क कॉमेडी देखना चाहते है तो आप 'कोकेन बेयर' देख सकते हैं. इसकी कहानी में अफरातफरी तब मचती है, जब एक काला भालू फॉरेस्ट में फेंकी नई कोकेन की खेप का लेता है और सिचुएशन देखते-देखते डेंजरस हो जाती है. नेटफ्लिक्स पर ये 14 अक्टूबर से आप देख पाएंगे.
द डिप्लोमैट सीजन 4
वहीं, 'द डिप्लोमैट' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है. इसकी कहानी आपको काफी पसंद आएगी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 15 अक्टूबर से देख पाएंगे.
रोडीज रीबर्थ
फेमस रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' एक बार फिर शुरू हो रहा है. इस शो को फिर से रणविजय सिंह होस्ट करेंगे. इस बार शो में नए और पुराने दोनों गैंग लीडर्स देखने को मिलेंगे. इस शो के ज्यादातर सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. नेटफ्लिक्स पर फेमस रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' 16 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा.