SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘ये बहुत ही डीप सब्जेक्ट है...’, बड़े पर्दे पर ओशो का किरदार निभाना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नेपोटिज्म पर बोले- ‘असली टैलेंट...’

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान नेपोटिज्म और इनसाइडर-आउटसाइडर की बहस पर अपनी बेबाक राय रखी है. उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे ठोकरों ने उन्हें एक बेहतर कलाकार बनाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने ड्रीम रोल और राजनीति में आने के सवाल पर भी बड़ा खुलासा किया है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 17, 2026, 20:20 IST | Updated: Nov 17, 2026, 20:46 IST
Image Credit: ओशो पर फिल्म करना चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Join

बॉलीवुड के सबसे शानदार और दमदार एक्टर्स की बात हो, तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सबसे पहले आता है. उन्होंने बहुत छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वे बड़े-बड़े किरदार निभा रहे हैं और लीड रोल फिल्मे कर रहे हैं. हिंदी सिनेमा में काम करते हुए उन्हें एक लंबा अरसा हो गया है. इतने सालों में नवाज ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर तरह के रोल को यादगार बना दिया है. अभी हाल ही में एक खास इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी अब तक की जर्नी, करियर में आए उतार-चढ़ाव, बेटी के फिल्मों में आने और अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर दिल खोलकर बात की है.

नवाजुद्दीन के इस बेबाक अंदाज और उनकी सच्ची बातों ने एक बार फिर से उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया है. इस खास बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन से फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे इनसाइडर और आउटसाइडर के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रखी. उनसे सवाल किया गया कि अगर वे किसी बड़े प्रोड्यूसर या मशहूर फिल्ममेकर के बेटे होते, तो आज उनका करियर किस मुकाम पर होता? इसके जवाब में नवाज ने बिना किसी झिझक के बेहद सादगी से अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैं एक आउटसाइडर हूं और इसी बात ने मुझे इतना तपाया है कि मैं एक बेहतर एक्टर बन पाया हूं’.

‘ठोकरों ने मुझे असली कलाकार बनाया है’

उनके मुताबिक, बाहर से आने की वजह से उन्हें जो संघर्ष करना पड़ा, उसी ने उनके अभिनय को निखारा है. आज वे जहां हैं, अपनी मेहनत के दम पर हैं. इतना ही नहीं, नवाज ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘जितनी ठोकरें मैंने खाई हैं, उसी ने मुझे आज इस मुकाम पर पहुंचाया है और बनाया है. जमाने ने जितनी करवटें लीं, उतना ही मैंने खुद को निखारा और सीखा ह’. नवाजुद्दीन ने बताया कि इंडस्ट्री में अपना हक मांगने के लिए उन्होंने हमेशा डटकर परफॉर्म किया. इस सफर में उन्हें कभी गुस्सा भी आया तो कभी कई तरह की मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा.

बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान! रिलीज से महीने भर पहले शुरू हुई Avengers Doomsday की एडवांस बुकिंग, आधी रात के शोज भी हुए हाउसफुल

‘स्टार किड्स को सिर्फ शुरुआती फायदा मिलता है’

बॉलीवुड में चल रही नेपोटिज्म की बहस पर नवाज का कहना है कि अगर वे किसी बड़े या रसूखदार फैमिली से होते, तो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक कभी न पहुंच पाते. स्टार किड्स को मिलने वाले शुरुआती फायदों पर बात करते हुए नवाज ने माना कि फिल्मी बैकग्राउंड वालों को काम थोड़ा आसानी से और जल्दी मिल जाता है. हालांकि, उनका ये भी मानना है कि ये फायदा सिर्फ शुरुआत तक ही रहता है. एक या दो फिल्में करने के बाद हर कलाकार का असली टैलेंट और सच्चाई पब्लिक के सामने आ जाता है. उनके हिसाब से, इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर में बस यही एक बड़ा अंतर है.

ओशो का किरदार निभाने की है गहरी ख्वाहिश

नवाजुद्दीन ने अपने फिल्मी सफर में सिर्फ विलेन या आम आदमी के ही रोल नहीं निभाए हैं, बल्कि कई बेहतरीन बायोपिक फिल्मों में भी काम किया है. वे बड़े पर्दे पर बाला साहेब ठाकरे से लेकर मशहूर राइटर मंटो जैसे मुश्किल किरदारों को बहुत अच्छे से निभा चुके हैं. अब हाल ही में हुई एक खास बातचीत में उन्होंनेओशो का किरदार निभाने की अपनी दिली इच्छा बताई है. नवाज का मानना है कि ओशो एक बेहद डीप सब्जेक्ट है और उनकी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें सिनेमा के पर्दे पर उतारी जा सकती हैं. फैंस भी उन्हें ‘ओशो’ के इस नए अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

राजनीति और डायरेक्शन से हमेशा रहेंगे दूर

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि जब कोई सितारा एक बड़ी सक्सेस हासिल कर लेता है, तो वो या तो राजनीति में चला जाता है या फिर खुद फिल्में डायरेक्ट करने लगता है, लेकिन नवाज इस मामले में बिल्कुल अलग हैं. हाल ही में जब नवाजुद्दीन से राजनीति में कदम रखने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ मना कर दिया. नवाज ने बिना घुमाए-फिराए कहा, ‘मैं भविष्य में न तो कभी डायरेक्टर बनूंगा और न ही राजनीति की तरफ जाऊंगा’. उनका मानना है कि उनका असली काम सिर्फ अच्छी एक्टिंग करना है. वे आगे भी ऐसे ही दमदार और अलग किरदार निभाकर अपने फैंस का दिल जीतना चाहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES