SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गुरु को खोने जैसा...', नाना पाटेकर के निधन पर छलका पंकज त्रिपाठी का दर्द; बोले-ये एक युग का अंत है

नाना पाटेकर के निधन की खबर से पंकज त्रिपाठी इमोशनल हो गए. उन्होंने दिग्गज अभिनेता को अपना गुरु बताते हुए कहा कि उन्हें खोना बेहद दुखद है. पंकज ने नाना के जाने को एक युग का अंत बताया और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

Written By Swati Singh
Published: Oct 08, 2026, 03:45 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 03:56 PM IST
Image Credit: पंकज त्रिपाठी ने नाना पाटेकर को बताया गुरु
Join

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है. सभी एक्टर्स नाना के को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.  ईसिस बीच 'काला' फिल्म में पाटेकर के साथ काम कर चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी ने उन्हें एक मेंटर के तौर पर याद किया और उनके निधन को एक बेहद निजी नुकसान बताया.

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि नाना पाटेकर के साथ काम करना एक खास अनुभव था और उन्हें न सिर्फ एक्टिंग के बारे में बल्कि उन्हें देखकर और उनकी सलाह सुनकर जिंदगी के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिला. पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'नाना का जाना पूरी फिल्म बिरादरी के लिए काफी दुखद है, लेकिन मेरे लिए यह एक निजी क्षति है. मुझे उनके साथ फिल्म 'काला' में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था और यह अनुभव हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगा.'

नाना पाटेकर के निधन से टूटे पंकज त्रिपाठी

उन्होंने आगे कहा, 'नाना पाटेकर मेरे लिए सिर्फ एक को-स्टार नहीं थे. वह एक्टिंग की कला, जिंदगी से जुड़े फैसलों और अभिनय की छोटी-छोटी बारीकियों को समझने में भी मेरा मार्गदर्शन करते थे. उनसे बहुत कुछ सीखा. कई बार सिर्फ उन्हें देखते हुए और उनकी बातें सुनते हुए भी मैंने बहुत कुछ समझा.''

पंकज कहते हैं, 'नाना पाटेकर की सलाह मेरे लिए बहुत मायने रखती थी. उनके निधन की खबर सुनकर ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने अपने गुरु को खो दिया है. नाना की कमी हमेशा महसूस होगी. लेकिन उनसे मिली सीख और उनका शानदार काम नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा.'

साथ ही पंकज त्रिपाठी ने नाना पाटेकर के एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, 'उनकी सबसे खास बात यह थी कि वह किसी भी रोल में आसानी से पूरी तरह उतर जाते थे और अपने एक्टिंग से गहरी छाप जरूर छोड़ते थे. उनके अभिनय की यही खूबी उन्हें असाधारण कलाकार बनाती थी. भारतीय सिनेमा में उनका योगदान केवल उन फिल्मों तक सीमित नहीं है, जिनमें उन्होंने काम किया. उन्होंने कलाकारों के अभिनय को देखने और अपने काम को समझने के नजरिए को भी प्रभावित किया. उन्होंने कई पीढ़ियों के कलाकारों को यह सिखाया कि अभिनय केवल संवाद बोलने या कैमरे के सामने खड़े होने का नाम नहीं है, बल्कि किरदार की गहराई को समझना भी उतना ही जरूरी है.'

पंकज त्रिपाठी ने बयां किया अपना दर्द

नाना के निधन को उन्होंने एक युग का अंत बताया. पंकज ने कहा, 'भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे अलग आवाज और बेहतरीन कलाकारों में से एक को खो दिया है. उनके जैसे कलाकार कभी पूरी तरह हमसे दूर नहीं जाते. वह अपने काम, निभाए गए किरदारों और उन कलाकारों के जरिए हमेशा जिंदा रहते हैं, जिन्हें उन्होंने किसी न किसी रूप में प्रेरित किया. उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी. उनके काम को मिटाना संभव नहीं है.'

बता दें कि पंकज त्रिपाठी और नाना पाटेकर ने साल 2018 में आई तमिल फिल्म 'काला' में साथ काम किया था. इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे. धनुष इसके निर्माता थे. फिल्म में नाना पाटेकर, हुमा कुरैशी, ईश्वरी राव और समुद्रकनी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

(आईएएनएस इनपुट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES