SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘मुझे कोई अश्लीलता नहीं दिखी...’, महज 16 की उम्र में मंदाकिनी ने दिया था झरने वाला और ब्रेस्टफीडिंग सीन; 41 साल बाद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Mandakini on Ram Teri Ganga Maili Waterfall Scene: सालों से चर्चा में रहा फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सबसे फेमस झरने वाले सीन पर अब खुद मंदाकिनी ने खुलकर बात की है. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने ये सीन कैसे शूट किया, राज कपूर का बर्ताव उनके साथ कैसा था और ब्रेस्टफीडिंग सीन का असली सच क्या था, एक्ट्रेस ने सब साफ-साफ बता दिया.

Written By Vandana Saini
Published: Sep 17, 2026, 06:53 AM IST | Updated: Sep 17, 2026, 08:00 AM IST
Image Credit: झरने वाले सीन पर 41 साल बाद मंदाकिनी क्या बोलीं (स्क्रीनग्रैब)
Join

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से की थी और इसी फिल्म ने उनको रातों-रात स्टार बना दिया था. हालांकि, इस फिल्म में ऐसे कई सीन हैं, जिनको लेकर आज भी बातें होती है. आज भी लोग उन सीन्स को अश्लील बताते हैं. अब सालों बाद मंदाकिनी ने फिल्म में अपने सबसे फेमस झरने वाले सीन पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया कि उस सीन में उन्हें कभी कुछ अश्लील या अनकंफर्टेबल नहीं लगा.

मंदाकिनी ने बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, तब वे महज 16 साल की थीं. ये फिल्म मशहूर फिल्मकार राज कपूर के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म थी. इस क्लासिक फिल्म के सफेद साड़ी वाले झरने के सीन और बच्चे को दूध पिलाने वाले सीन को लेकर आज ही लोगों के बीच खूब बातें होती हैं. अब खुद एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की. हाल ही में ANI से बात करते हुए मंदाकिनी ने बताया कि गाने ‘तुझे बुलाएं ये मेरी बाहें’ का झरने वाला सीन और ब्रेस्टफीडिंग का सीन, दोनों ही कहानी के हिसाब से थे.

राज कपूर का बर्ताव और झरने के सीन की सच्चाई

उन्होंने कहा कि दोनों किरदार मासूमियत और पवित्रता दिखाने के लिए गढ़े गए थे. उन्होंने कहा कि इन सीन्स को बाद में जिस तरह से सनसनीखेज बनाकर पेश किया गया, वो असल में फिल्म का मकसद बिल्कुल नहीं था. राज कपूर ने उन्हें सीन की जरूरत पहले ही समझा दी थी. फिल्म का पूरा ताना-बाना गंगा के किरदार की सादगी और उसकी पवित्रता के इर्द-गिर्द ही बुना गया था. मंदाकिनी ने राज कपूर के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को बहुत ही कंफर्टेबल और पारिवारिक बताया.

OPINION: आखिर क्या था Bhojpuri Bawaal का असली खेल? ‘लॉकअप’-‘अलायंस’ के बाद क्यों यूथ के बीच करने लगा था ट्रेंड; JioHotstar से मिली पहचान

‘बेहद छोटी उम्र में छोटे शहर से आई थी’

उन्होंने कहा कि राज कपूर के काम कराने का तरीका इतना प्यार भरा था कि उनसे कोई सवाल पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी. ऐसा लगता था जैसे परिवार का ही कोई अपना सदस्य आपसे काम करवा रहा हो. उन्होंने बताया कि उन्हें उस सीन में कभी कोई अश्लीलता या गंदगी महसूस नहीं हुई. जब उन्हें हल्का सा संकोच हुआ, तो उन्होंने साड़ी को डबल कर लिया था. उन्होंने कहा कि वो एक बहुत छोटे शहर से आई थीं, इसलिए 16 साल की उम्र में उन्हें ये समझ नहीं थी कि दुनिया इसे आगे चलकर कैसे देखेगी.

ब्रेस्टफीडिंग सीन का असली सच और कैमरा तकनीक

फिल्म के दूसरे सबसे फेमस और विवादित ब्रेस्टफीडिंग सीन के बारे में बात करते हुए मंदाकिनी ने साफ किया कि असल में वो सीन किसी बच्चे को सचमुच दूध पिलाने का नहीं था, बल्कि इसे पूरी तरह से कैमरे के खास एंगल्स और सही फ्रेमिंग के जरिए पर्दे पर उतारा गया था. शूटिंग के दौरान उन्होंने एक लो-कट आउटफिट पहना हुआ था और बच्चे को अपने सीने से सटाकर पकड़ा था. कैमरे की सटीक पोजीशन और लेंस की कलाकारी ने परदे पर ऐसा भ्रम पैदा किया कि एक मां अपने मासूम बच्चे को दूध पिला रही है.

दोबारा सीन दोहराने से किया साफ इनकार

‘राम तेरी गंगा मैली’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद कई फिल्ममेकर्स ने मंदाकिनी पर उसी तरह के बोल्ड और झरने वाले सीन दोबारा करने का भारी दबाव बनाया. हालांकि, मंदाकिनी ने ऐसे सभी ऑफर्स को सिरे से ठुकरा दिया और कभी उस सीन को दोहराने के लिए हामी नहीं भरी. उनका मानना था कि किसी भी सीन का असर तभी होता है जब फिल्म की कहानी मजबूत हो और डायरेक्टर का नजरिया साफ हो. बिना किसी मजबूत वजह के सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए सीन दोहराना उन्हें मंजूर नहीं था.

सफल फिल्मी सफर और टीवी पर वापसी

वे अपने इस फैसले पर हमेशा अडिग रहीं और इंडस्ट्री में बिना किसी समझौते के काम करती रहीं. इस फिल्म की सक्सेस के बाद मंदाकिनी ने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों जैसे मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के साथ हिट फिल्मों में काम किया. उनका नाम उस दौर की बेहद फेमस फिल्म ‘तेजाब’ से भी जुड़ा, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. मंदाकिनी ने अपने दौर में कई तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद साल 2023 में वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आई थीं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES