SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न फिल्मों में लीड रोल, न एक्टिंग का लंबा सफर, फिर भी बॉलीवुड में क्यों कायम है मलाइका अरोड़ा का जलवा?

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के तो आप भी फैन होंगे. उन्होंने अपने लंबे करियर में एक से एक हिट आइटम नंबर्स दिए है, जिन्हें देखने के बाद आज भी फैंस थिरकने लग जाते हैं. ऐसे में आज हम जानते हैं कि आखिर उनकी लोकप्रियता का राज क्या है और कैसे सालों बाद भी उनकी जलवा कायम है?

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 22, 2026, 11:09 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 11:15 PM IST
Image Credit: मलाइका अरोड़ा (एआई फोटो)
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है. उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस किसी फिल्म में काम नहीं किया. बड़े पर्दे पर केवल आइटम सॉन्ग किए, लेकिन आज भी हसीना छाई रहती हैं और उनका जलवा बरकरार है.

उनके कुछ आइटम सॉन्ग ऐसे हैं, जो रिलीज होने के सालों बाद भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं. उन्हीं में से एक गाना 'छैया छैया' था, जिसमें मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन के ऊपर डांस किया था. इस गाने से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी. साल 1998 में आई फिल्म 'दिल से...' के इस गाने ने उन्हें घर-घर में खास पहचान दिलाई थी. पर्दे पर उनका डांस काफी आसान और शानदार नजर आया था, लेकिन उसकी शूटिंग उतनी ही मुश्किल थी. ऐसे में चलिए, आज हम जानते हैं कि आखिर कैसे बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा का जलवा कायम है?

मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपने ग्लैमरस अंदाज, अपनी फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. फिर चाहे वह किसी हिट गाने पर डांस कर लें या फिर स्टेज पर अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों को दीवाना बना लें, यह तो मलाइका के लिए आम बात है. इसी बीच कई बार हसीना अपने लेटेस्ट फोटोशूट से भी चर्चा में आ जाती हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. इन सबसे ज्यादा मलाइका अपने आइटम सॉन्ग को लेकर ही छाई रहती हैं. भले ही अभी कोई नया आइटम सॉन्ग न आया हो, लेकिन उनके पुराने आइटम सॉन्ग भी ट्रेंड में बने रहते हैं.

स्पेशल डांस नंबर्स की बदल गई परिभाषा?

अपने आइटम सॉन्ग को लेकर मलाइका अरोड़ा ने हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में स्पेशल डांस नंबर्स की बदलती परिभाषा के बारे में बताया था. मलाइका ने बताया था कि अब ऐसे गानों में काफी बदलाव आ गया है. पहले ज्यादातर फिल्मों में ग्लैमर और तमाशे के तौर पर ऐसे सॉन्ग रखे जाते थे, जो हर किसी का ध्यान खींचते थे. मगर अब फिल्ममेकर्स और दर्शक सब समझते हैं. अब ऐसे गानों को मजबूत किरदारों के साथ ऐड किया जाता है, जो काफी अट्रैक्टिव और उत्तेजक होने के साथ-साथ अच्छा परफॉर्म करते हैं. मलाइका ने कहा कि वह इसे विकास के रूप में देखती हैं, जहां महिलाएं भी अपनी जगह बना सकती हैं.

मलाइका अरोड़ा का मानना है कि हर बार आइटम नंबर्स को पुरुषों की नजरों से जोड़कर देखा जाता है. यह एक धारणा हो सकती है, लेकिन इसका एक अलग नजरिया भी है. ये डांस कॉन्फिडेंस को भी दिखाते हैं. उन्होंने बताया कि जब वह खुद ऐसे गानों पर परफॉर्म करती हैं, तो खूब एन्जॉय करती हैं. वह अपनी परफॉर्मेंस में पूरी एनर्जी डाल देती हैं और खूब जोरदार परफॉर्मेंस देती हैं.

मलाइका अरोड़ा के सुपरहिट आइटम नंबर्स

छैया छैया

पॉइजन बेबी

मुन्नी बदनाम हुई तेरे लिए

आप जैसा कोई

फैशन खत्म मुझ पर

रियलिटी शोज में लगातार एक्टिव मलाइका

मलाइका अरोड़ा को दर्शक उनके अभिनय से ज्यादा डांस के लिए पसंद करते हैं. उनके डांस को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठते हैं. उन्होंने कई फिल्मों के गानों पर बेहतरीन डांस किया है, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी आज भी कायम है. उनकी लोकप्रियता कायम रहने के पीछे एक बड़ी वजह रियलिटी शोज भी हैं. वह काफी लंबे समय से रियलिटी शोज में लगातार एक्टिव बनी हुई हैं. अब तक वह कई शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं. शो के हर एपिसोड में उनका नया लुक देखने को मिलता है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है. वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियाज बेस्ट डांसर' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. हाल ही में वह 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11' में नजर आईं.

इंडस्ट्री में बनाई एक अलग पहचान

मलाइका अरोड़ा को फिल्मों से ज्यादा आइटम नंबर्स से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली है. उनके गानों को सुनने के बाद लोगों में एक अलग ही नशा चढ़ जाता है. सबसे ज्यादा मालइका ने 'छैया छैया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे गानों से अलग पहचान बनाई है. इन गानों में हसीना का एक अलग ही रूप देखने को मिला था. उनकी डांस परफॉर्मेंस पर लोगों दिल थाम बैठे थे. उनके डांस करने में एक अलग ही एनर्जी नजर आती थी. ऊपर से हसीना का कर्वी फिगर जिस पर तो लड़कों का दिल ही फिसल जाता था. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES