)
बॉलीवुड में अक्सर सितारे अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अलग अंदाज को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार 'लस्ट स्टोरिज 3' एक्टर गुरफतेह पीरजादा के साथ हुआ है. हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के एक खास शूट के लिए बेहद बेबाक और बोल्ड पोज दिए हैं, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगीं. इस फोटोशूट ने लोगों को रणवीर सिंह के उस विवादित नो क्लोथ्स फोटोशूट की याद दिला दी, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. रणवीर की ही तरह गुरफतेह के इस अवतार ने भी सोशल मीडिया का पारा पूरी तरह से चढ़ा दिया है.
इस वायरल हो रहे विवाद फोटोशूट में गुरफतेह का अंदाज बेहद हटकर और चौंकाने वाला है. तस्वीर का सेटअप किसी हॉस्टल के कमरे जैसा तैयार किया गया है, जहां पीछे बंक बेड पर दो लोग सो रहे हैं और गुरफतेह फर्श पर बैठे हुए सीधे कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उन्होंने खुद को अपनी बाहों से छुपाया हुआ है. मैगजीन के ऑफिशियल पेज ने उनके स्ट्रगल, एक्टिंग के जुनून और जीवन के उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया है. जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, डिजिटल दुनिया में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई.
इस विवाद फोटोशूट के पोस्ट होते ही सोशल मीडिया यूजर्स और गुरफतेह के दोस्तों ने कमेंट्स की बारिश कर दी. एक्टर वरुण सूद ने चुटकी लेते हुए पूछा कि 'आखिर इसकी स्टाइलिंग किसने की है?', जिस पर सिंगर जोनिता गांधी ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, 'ऊपर वाले ने!'. फैंस भी पीछे नहीं रहे और किसी ने कमेंट किया कि 'ये इस साल की सबसे बेहतरीन ड्रेस है', तो किसी ने उनके कपड़ों की डिटेल्स मांग ली. वहीं कई फैंस ने उनके इस हिम्मती कदम की जमकर तारीफ की और इसे बेहद हॉट बताया.
'लस्ट स्टोरीज 3' और करियर के पुराने घावगुरफतेह हाल ही में रिलीज हुई एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 3' में किरण राव द्वारा निर्देशित हिस्से में नजर आए थे, जहां उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. हालांकि, सफलता का ये रास्ता उनके लिए आसान नहीं रहा है. इस प्रोजेक्ट के सामने आने से पहले उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया था. उन्होंने बताया कि फिल्म 'गिल्टी' से मिली शुरुआती पहचान के बाद उनका करियर अचानक रुक सा गया था. पिछले तीन सालों में उनके करीब 7 प्रोजेक्ट्स बंद हो गए, जिससे उनका मनोबल टूट चुका था और पॉपुलर सीरीज 'क्लास' का अगला सीजन कैंसल होना उनके लिए बड़ा झटका था.

एक के बाद एक मिल रही असफलताओं के बावजूद, गुरफतेह ने हार नहीं मानी और खुद को साबित करने में जुटे रहे. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' जैसी फिल्मों और पॉपुलैरिटी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं. आने वाले समय में वो 'द रिवोल्यूशनरीज' और 'कॉल मी बे' के नए सीजन में अनन्या पांडे के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ऐसे में जहां एक तरफ उनके प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं, वहीं इस फ्रेश विवाद फोटोशूट ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों ला दिया है.