SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Koffee की एक चुस्की और खल्लास: जब रैपिड-फायर बना बैक-फायर... शो का वो काउच, जिसने बदल दी फैन फेवरेट कपल्स की असलियत!

'कॉफी विद करण' का काउच जितना सितारों को चर्चा में लाता है, उतना ही उनके लिए बैक-फायर साबित होता है. दीपिका-रणवीर की ट्रोलिंग से लेकर विजय-रश्मिका के रिश्तों की चर्चा और करीना के बेबाक बयानों तक, इस शो के रैपिड-फायर राउंड ने कई बार फैन-फेवरेट कपल्स की असलियत को दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 26, 2026, 11:27 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 02:14 PM IST
Image Credit: 'कॉफी विद करण' कंट्रोवर्सी
Join

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' हमेशा से अपनी गॉसिप, मजेदार खुलासों और तीखे सवालों के लिए फेमस रहा है. इस शो का 'रैपिड-फायर' राउंड अक्सर सितारों की जुबान से कुछ ऐसा निकलवा लेता है, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होता है. एक तरफ जहां ये काउच स्टार्स को सोशल मीडिया पर पॉपुलर बना देता है, तो वहीं कई बार यही काउच उनके रिश्तों और इमेज के लिए बैक-फायर साबित हो जाता है. इस शो में कई बार ऐसे पल आए, जिसने फैन-फेवरेट कपल्स की असलियत को कैमरे के सामने लाकर खड़ा कर दिया.

जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस शो के काउच पर पहुंचे थे, तो उनके रिलेशनशिप और डेटिंग के दिनों से जुड़े खुलासों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, शो के दौरान दीपिका के कुछ बयानों और उनकी पास्ट डेटिंग हिस्ट्री पर की गई टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई थी. कई यूजर्स ने इसे लेकर दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया और रिश्ते को लेकर दोनों के इंटेंशन पर सवाल उठाए. लेकिन इस एपिसोड के बाद ये साफ हो गया कि कैमरे के सामने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना कई बार सितारों के लिए भारी पड़ सकता है.

विजय-रश्मिका के रिश्ते की सच्चाई

इस समय 'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन ट्रेंडिंग में बना हुआ है, जिसके दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. वहीं जब इस शो का हिस्सा वो स्टार्स बनते हैं, जिन्हें लेकर फैंस में हमेशा दीवानगी रही है, तो इसकी टीआरपी और भी बढ़ जाती है. हाल ही में इस शो के काउच पर साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंड़ा नजर आए. इंटरनेट पर पॉपुलर और फैंस का फेवरेट कपल जब इस शो का हिस्सा बना, तो न सिर्फ हिंदी बेल्ट की ऑडियंस ने देखा, बल्कि साउथ लाइन ने भी पूरी दिलचस्पी दिखाई. 

शो के दौरान दोनों के बीच पर्सनल बॉन्ड, प्रपोजल और एक-दूसरे के लिए झुकाव को लेकर कई इशारे मिले, जिन्हें फैंस ने तुरंत भांप लिया. हालांकि, जैसे ही इनके रिश्ते की बातें और स्क्रीन पर उनकी कैमिस्ट्री खुलकर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर मिक्स रिएक्शन और ट्रोलिंग देखने को मिली और लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिरकार फिल्मी पर्दे के पीछे इनकी असलियत क्या है?. 

यह भी पढ़ें: गलती पकड़ी गई तो शायर साहब ने तुरंत झुका लिया सिर! रश्मिका को तमिल कहने पर घिरे जावेद अख्तर, अब ट्वीट कर दी सफाई

इंस्टाग्राम की अनफॉलो मिस्ट्री

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर 'कॉफी विद करण' से पनपे विवाद को उस समय और ज्यादा हवा मिल गई, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर विजय ने अपनी पत्नी रश्मिका को कथित तौर पर अनफॉलो कर दिया. सोशल मीडिया के इस दौर में एक अनफॉलो का बटन फैंस के बीच किसी बड़े ड्रामे से कम नहीं होता है. इस डिजिटल कदम ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है?. हालांकि, रश्मिका अभी भी अपने पति विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो पहले से ही एक्ट्रेस को फॉलो नहीं कर रहे थे.

जब 'लाइगर' के प्रमोशन में खुले थे कई राज

इस विवाद से पहले, जब विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन के सिलसिले में अनन्या पांडे के साथ इस शो का हिस्सा बने थे, तब भी काफी ड्रामा देखने को मिला था. करण जौहर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विजय की पर्सनल लाइफ और उनके लव इंटरेस्ट को लेकर कई तीखे सवाल दागे थे. अनन्या के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग पर हुई चर्चाओं ने गॉसिप गलियारों में सुगबुगाहट को और तेज कर दिया था, जिसका असर सीधे तौर पर उनकी पब्लिक इमेज पर पड़ा था. इस एपिसोड के दौरान विजय ने चुप्पी साधी रखी थी, लेकिन अनन्या ने खुलकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखने की बात कही थी.

करीना, सैफ और शाहिद 

बात जब 'कॉफी विद करण' के पुराने विवादों और दिलचस्प बयानों की हो, तो करीना कपूर खान और शाहिद कपूर के उस दौर को कैसे भूला जा सकता है. एक एपिसोड के दौरान जब करीना से ये पूछा गया था कि अगर वो कभी अपने एक्स शाहिद कपूर और पति सैफ अली खान के साथ एक ही एलिवेटर में फंस जाएं, तो उनका रिएक्शन क्या होगा. इस पर करीना ने बेहद बेबाकी से कहा था कि सैफ और शाहिद के साथ एक ही एलिवेटर में फंसना काफी दिलचस्प होगा. उनके इस एक स्टेटमेंट ने मीडिया में महीनों तक सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं इस दौरान करण ने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने शाहिद को करीना का 'एक्स-हसबैंड' कहा, जिसे बाद में उन्होंने करेक्ट करते हुए 'एक्स-बायफ्रेंड' के साथ बदला.

गॉसिप का मजा या रिश्तों की कीमत

'कॉफी विद करण' का वो जादुई काउच सिर्फ एक एंटरटेनमेंट का स्टेज नहीं है, बल्कि ये कई बार सितारों के लिए एक बड़ी परीक्षा बन जाता है. एक छोटी सी चुस्की, एक बिना प्लानिंग के दिए गया जवाब और सोशल मीडिया का रिएक्शन किसी भी फैन-फेवरेट कपल की इमेज को रातों-रात बदल सकता है. चाहें बात पुराने सितारों की हो या आज के दौर के न्यूमेकर्स की, ये साफ है कि इस शो की गॉसिप जितनी मजेदार होती है, उसकी कीमत कई बार सितारों को ट्रोलिंग और विवादों के रूप में चुकानी पड़ती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES