कॉफी विद करण की ओपनिंग करेंगे सलमान खान, फिनाले शो में दिखेंगे शाहरुख खान, सामने आई गेस्ट लिस्ट
करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण नौवें सीजन के साथ खत्म हो रहा है. इस सीजन में कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं. शो के पहले एपिसोड में सलमान खान आएंगे तो वहीं शो के आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान. आइए जानते हैं कौन-कौन से स्टार्स नजर आएंगे.
करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण से लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन कर चुके हैं. फिल्म मेकर ने कॉफी विद करण चैट शो के नौवें सीजन का ऐलान किया. इसी साथ उन्होंने ऐलान किया कि ये सीजन आखिरी सीजन होगा. आखिरी सीजन को खास बनाने के लिए शो में बड़े स्टार्स नजर आएंगे.
करीना से लेकर आलिया शो में आएंगी नजर
करण जौहर के आखिरी सीजन में करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी में नजर आएंगे. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ में नजर आ सकते हैं. करण जौहर के शो में कियारा आडवाणी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का बेबी बंप दिखा सकती हैं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शो में नजर आ सकते हैं. आलिया भट्ट शो में रणबी कपूर और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ सकती हैं.
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी करण जौहर के शो में बतौर जोड़ी के रूप में आएंगे. अभी तक जह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा डिंपल कपाड़िया बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ शो में आ सकती हैं.
एसएस राजामौली और संजय लीला भंसाली
कॉफी विद करण 9 ना केवल बॉलीवुड एक्टर बल्कि फिल्ममेकर भी नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार शो में करण जौहर और एसएस राजामौली भी आ सकते हैं. राजामौली के साथ महेश बाबू भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा शो में संजय लीला भंसाली भी नजर आ सकते हैं.
शाहरुख खान के साथ होगा आखिरी एपिसोड
रिपोट्स के अनुसार सीजन की शुरुआत में सलमान खान होंगे, तो वहीं आखिरी एपिसोड में शाहरुख खान नजर आएंगे. शाहरुख खान के साथ बेटी सुहाना खान या फिर बेटे आर्यन खान शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के साथ सुहाना खान आ सकती हैं. शाहरुख खान के साथ बेटी सुहाना खान फिल्म किंग में नजर आएंगे.
सलमान खान होंगे पहले गेस्ट
करण जौहर के शो के पहले गेस्ट सलमान खान होंगे. मेकर्स ने सलमान से जुड़ा प्रोमो भी शेयर कर दिया है. प्रोमो में सलमान खान ने करण से बोला कि करण क्या ये सच में आपका आखिरी शो है ना, कहीं आपने आखिरी शो के नाम पर हम लोगों को बुला, जिसके बाद करण बोलते हैं कि ये उनका आखिरी शो है. वहीं करण जौहर ने सलमान खान से काउच पर कई सवाल किए हैं.