KWK9 : करण जौहर के शो में जाह्नवी का धमाका, वीर पहारिया को दी रिलेशनशिप एडवाइज; तारा-एपी ढिल्लों की कॉन्ट्रोवर्सी पर मिली टिप्स!
चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में जान्हवी कपूर और वरुण धवन के बीच जबरदस्त मस्ती देखने को मिली. इसी बीच रैपिड-फायर राउंड के दौरान एक्ट्रेस ने वीर पहारिया को डेटिंग सलाह देकर सनसनी फैला दी. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स जान्हवी को आड़े हाथों ले रहे हैं.
इस समय करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. विजय देवरकोंड़ा और रश्मिका मंदाना के एपिसोड के बाद आए भूचाल ने इस सीजन को 'टॉक ऑफ द टाउन' बना दिया था. अब इस काउच पर जान्हवी कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ बैठी हुई नजर आईं. इस 6दौरान जान्हवी ने अपनी बेबाक बातों से माहौल पूरी तरह बदल दिया, लेकिन एक खास सेगमेंट में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वहां बैठे सभी लोगों के होश उड़ गए. ऐसा लगा मानो उन्होंने सीधे तौर पर वीर पहाड़िया की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तारा सुतारिया पर तीखा निशाना साधा हो.
शो के रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण ने जान्हवी से कुछ लोगों को डेटिंग टिप्स देने के लिए कहा, जिसमें वीर पहारिया का नाम भी शामिल था, जो जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर के भाई हैं. जान्हवी ने बिना एक पल गंवाए वीर पहारिया को रिलेशनशिप एडवाइज देते हुए कहा, 'उसे कभी किसी कॉन्सर्ट में मत ले जाना'. इस बात के निकलते ही सेट पर एक अजीब सी खामोशी छा गई. करण, वरुण और अर्जुन एक-दूसरे को ताकते हुए नजर आए, जबकि जाह्नवी बड़े गर्व से अपने कंधे उचकाती दिखाई दीं.
जाह्नवी कपूर पर नेटिजन्स का फूटा गुस्सा
जाह्नवी कपूर ने अपने इस कमेंट को बड़े ही कूल अंदाज में पेश किया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, 'जाह्नवी फेक हैं, एक तरफ वो 'पेडी' विवाद पर स्टैंड लेने की बात करती हैं, तो दूसरी तरफ सिर्फ रेटिंग्स के लिए ऐसे मजाक करती हैं. तारा को सिर्फ अपने काम को प्रमोट करने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया और स्लट-शेम किया गया. जाह्नवी का ये बर्ताव बहुत ही घटिया है'. एक दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें ये मजाकिया नहीं बल्कि काफी बुरा लगा.
तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद
ये पूरा विवाद उस घटना से जुड़ा है, जब जनवरी 2026 में वीर और तारा का ब्रेकअप हुआ था. इससे पहले एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा की मौजूदगी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. हालांकि तारा ने साफ किया था कि वो वहां अपने काम को प्रमोट करने गई थीं और एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर उनका आना केवल प्रोफेशनलिज्म का हिस्सा था. खुद वीर पहारिया ने भी सामने आकर वायरल हो रहे रिएक्शन वीडियो को गलत बताया था और ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा था, 'आपको बता दूं कि मेरा जो रिएक्शन वीडियो दिखाया जा रहा है, वो किसी दूसरे गाने के समय का है, 'थोड़ी सी दारू' गाने का नहीं... जोकर्स!'
गॉसिप्स के बीच बवाल
इस पूरे किस्से ने एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मचा दी है. एक तरफ जहां जान्हवी के इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ तारा और वीर के पुराने रिश्ते की बातें एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. शो की ये क्लिप अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी तीखा रिएक्शन दे रहे हैं. इन सब के बीच 'कॉफी विद करण 9' को बज लगातार सोशल मीडिया पर बना हुआ है.