SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपिका-रणवीर पार्ट 2 : KWK9 में दोहराया इतिहास! 'रश्मिका ने मुझसे 100 बार शादी के लिए बोला' - विजय के बयान पर मचा बवाल

'कॉफी विद करण' का शो हो और कोई विवाद न हो, ऐसा होना मुश्किल है. सीजन 9 के दूसरे एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब स्टार कपल विजय देवरकोंड़ा और रश्मिका मंदाना गेस्ट बनकर शो पर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी, लेकिन इस दौरान विजय के एक बयान ने लोगों को सीजन 8 में दीपिका और रणवीर सिंह को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्शी को फिर से फ्रेश कर दिया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 22, 2026, 10:53 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 11:30 AM IST
Image Credit: 'कॉफी विद करण' सीजन 9
Join

फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' की जब भी बात होती है, तो गॉसिप और पर्सनल लाइफ के खुलासे होना लाजिमी हो जाता है. शो के सीजन 8 में जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस काउच पर कदम रखा था, तब उनके रिश्ते और शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी बहस छिड़ गई थी और दोनों को खूब ट्रोल किया गया था. दीपिका द्वारा ये कहे जाने पर कि उन्होंने ब्रेक के दौरान दूसरों को डेट किया था, इंटरनेट पर उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और लोगों ने इसे लेकर काफी तीखा रिएक्शन दिया था. फैंस आज भी उस एपिसोड को विवादों के एक बड़े ब्लूप्रिंट के तौर पर याद किया करते हैं.

कुछ वैसी ही चर्चा और ट्रोलिंग अब इस शो के नए सीजन यानी 'कॉफी विद करण 9' के आने वाले एपिसोड में देखने को मिल रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में सामने आया है. इस नए एपिसोड में हाल ही में शादी के बंधन में बंधे साउथ कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने बतौर गेस्ट शिरकत की. शो के प्रोमो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और प्रोफेशनल जर्नी से जुड़ी कई दिलचस्प और अनसुनी बातें शेयर कीं, जिसने इंटरनेट पर आते ही सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया.

शादी के लिए मांगा था एक साल का समय

शो के प्रोमो के सबसे बड़े हाइलाइट्स में वो पल रहा, जब होस्ट करण जौहर ने विजय से पूछा कि क्या उन्होंने रश्मिका को प्रपोज किया था. इस पर रश्मिका ने ना में सिर हिलाया, लेकिन तभी विजय ने तड़का लगाते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिस पर हंगामा मच गया. विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रश्मिका ने उनसे 100 बार शादी करने के लिए पूछा था. जब करण ने हैरान होकर रश्मिका से इस बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया. वहीं विजय ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने रश्मिका से शादी के फैसले से पहले सोचने के लिए पूरे एक साल का समय मांगा था.

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस 

विजय देवरकोंडा का ये बयान सामने आते ही इंटरनेट पर भूचाल आ गया और 'कॉफी विद करण' की ऑडियंस ने इसे लेकर कपल को ट्रोल करना शुरु कर दिया. एक यूजर ने इस पर तंज कसते हुए लिखा, 'जब वो कहता है कि उसने उससे 100 बार शादी करने के लिए कहा, तो ये बहुत दुख की बात है. क्या उसे पता भी है कि वो क्या बोल रहा है?'.  

एक दूसरे यूजर ने विजय के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कमेंट किया, 'वो बहुत बड़ा रेड फ्लैग है, उसने नेशनल टेलीविजन पर अपनी पत्नी को शर्मिंदा किया है'. एक तीसरे सोशल मीडिया यूजर ने यहां तक लिख दिया कि, 'रश्मिका अपने करियर में विजय से कहीं ज्यादा सफल हैं और उनका इस तरह से मजाक उड़ाना और समय मांगना बात को और खराब बनाता है'.

रैपिड-फायर के तीखे तेवर

विवादों के बीच इस एपिसोड में मस्ती और नोकझोक का भरपूर डोज भी देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर में एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड भी नजर आया, जिसमें रश्मिका को अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन दिया गया और उन्होंने बेझिझक अल्लू अर्जुन का नाम लिया. इसके अलावा, जब करण ने विजय से पूछा कि रश्मिका के अलावा किस एक्ट्रेस के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे अच्छी लगती है, तो रश्मिका ने खुद आगे से जवाब दिया, 'कोई नहीं'. इस पर विजय तुरंत अपनी पत्नी की हां में हां मिलाते नजर आए और शादी का गोल्डन रूल बताया कि 'शादी का पहला नियम, हमेशा अपनी पत्नी से सहमत होना है'.

सिनेमाघरों में छाई है 'राणाबली'

आपको बता दें कि लंबे समय तक अपने रिश्ते को फैंस और दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने के बाद, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इसी साल फरवरी के महीने में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. उनकी ये शादी तेलुगु और कोडवा दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई थी. बात करें वर्कफ्रंट की तो, पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'राणाबली' हाल ही में 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस समय पर्दे पर लोगों को एंटरटेन कर रही है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES