SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बर्थडे पर फैंस को तोहफा देंगे शाहरुख खान, इस दिन लॉन्च होगा 'किंग' का टीजर; फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. खबरें हैं कि सुपरस्टार के बर्थडे पर फिल्म का टीजर लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में फैंस को शाहरुख के दमदार एक्शन अवतार की पहली झलक मिलने की उम्मीद है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 13, 2026, 03:57 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: इस दिन आएगा फिल्म ‘किंग’ का धमाकेदार टीजर!
Join

इस साल शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए और भी खास हो सकता है. खबरें हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और फिल्म की टीम एक्टर के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ऐसे में अगर रिपोर्ट शि हुई तो एसआरके फैंस को उके बर्थडे 2 नंबर को 'किंग' का टीजर देखने को मिलेगा. फैंस इस मोस्टअवेटेड एक्शन फिल्म की पहली बड़ी झलक देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टीजर में शाहरुख खान एक नए लुक में नजर आएंगे. साथ ही इसमें शानदार डायलॉग और बड़े पैमाने पर एक्शन सीन भी होंगे. उम्मीद है कि इस लॉन्च के साथ ही फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन कैंपेन की भी शुरुआत होगी.

शाहरुख खान की 'किंग' से उम्मीदें

कहा जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसकी कहानी में एक्शन, सस्पेंस और म्यूजिक अहम भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अपनी पिछली फिल्मों 'पठान' और 'जवान' के मुकाबले दर्शकों को और भी जबरदस्त एक्शन का अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक पूरी कहानी नहीं बताई है, लेकिन खबरों के मुताबिक शाहरुख खान अंडरवर्ल्ड के एक ऐसे बुज़ुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाएंगे जो एक युवा लड़की का रक्षक और मेंटर बनता है. कहा जा रहा है कि यह किरदार उनकी बेटी सुहाना खान निभा रही हैं. उम्मीद है कि कहानी में अपराधी और एक ताकतवर दुश्मन के खिलाफ बड़ी लड़ाई शामिल होगी.

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर के बाद श्रिया सरन भी हुईं AI का शिकार? मॉर्फ्ड तस्वीरों पर फूटा गुस्सा; अश्लील तस्वीरों पर एक्ट्रेस ने कही ये बात

कब आएगी शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसी खबरें थीं कि यह फिल्म 450 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है. हालांकि, बाद में सिद्धार्थ आनंद ने इन दावों को खारिज कर दिया. इससे पहले एक्टर शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का प्रोमो जारी किया था. उन्होंने लिखा, ''किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में जोरदार धमाका करने के लिए तैयार है.

फिल्म 'किंग' के बारे में

फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले पठान में भी शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं. यह फिल्म शाहरुख खान की एक और मास एंटरटेनर होने की उम्मीद जगा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में सुहाना भी नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और राघव जुयाल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई एक और बड़े स्टार की एंट्री, जटायु के दमदार पोस्टर ने खींचा ध्यान; 8 दिन बाद शुरू होगी एडवांस बुकिंग

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले 'किंग' के जरिए दीपिका, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की तिगड़ी फिल्म 'पठान' के बाद फिर से एक्शन में वापसी कर रही है. अब देखना होगा कि ये तिगड़ी फिर से सिनेमाघरों में कैसा कमाल दिखाएगी. इससे पहले अभिनेता शाहरुख अपने बेटे और निर्देशक आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे. हालांकि सीरीज में शाहरुख का कैमियो रोल था.

(आईएएनएस इनपुट)

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES