SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बाउंस बैक? कहां से?', डिलीवरी के बाद वजन पर ट्रोल करने वालों को कैटरीना कैफ का जवाब; सुनाई खरी-खरी

मां बनने के बाद वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रहीं कैटरीना कैफ ने 'बाउंस बैक' की सोच पर सवाल उठाया है. उन्होंने डिलीवरी के बाद तुरंत पहले जैसी बॉडी पाने की उम्मीद पर प्रतिक्रिया दी. कैटरीना का यह जवाब महिलाओं पर बच्चे के जन्म के बाद फिट होने के दबाव और बॉडी शेमिंग की बहस को फिर चर्चा में ले आया है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 28, 2026, 07:09 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 07:24 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने बच्चे के जन्म के बाद हुई'बॉडी-शेमिंग'के बारे में खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया है कि महिलाओं पर गर्भावस्था से पहले वाले शरीर में वापस लौटने का दबाव क्यों डाला जाता है? एक्ट्रेस ने मातृत्व को अपनाने अपनी फिटनेस पर ध्यान देने और अपनी पर्सनल और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच बैलेंस बनाना सीखने के बारे में बात की.

वोग इंडिया (Vogue India) के साथ बातचीत में ट्रोलर्स का जवाब देते हुए कैटरीना ने कहा कि उन्हें ऑनलाइन चल रही बातों के बारे में पता है, लेकिन वह नहीं चाहतीं कि इन बातों का असर उनके जीवन के इस खूबसूरत दौर पर पड़े. उन्होंने कहा, 'हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं. जहां लोगों की बदलती राय हमें इधर-उधर भटकाने की कोशिश करती है. मुझे लगता है कि ज्यादातर लोग जानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला के शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं. और अगर फिर भी कोई उस शरीर को बहुत कठोर नजरिए से देखता है, तो यह उनकी अपनी पसंद है. इसे जानकारी की कमी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि आज के समय में जानकारी की कोई कमी नहीं है. मैं बस अपने जीवन के इस प्यारे हिस्से पर और आगे के अपने सफर पर ध्यान देना चाहती हूं.'

प्रेग्नेंसी के बाद वापसी पर कैटरीना कैफ

कैटरीना ने इस सोच पर भी सवाल उठाया कि महिलाओं से यह उम्मीद की जानी चाहिए कि वे प्रेग्नेंसी से पहले वाले शरीर में जल्द से जल्द वापस आ जाएं. उनके लिए मातृत्व कोई ऐसा दौर नहीं है जिससे वे पीछे लौटना चाहती हैं, बल्कि यह एक नया अध्याय है जिसे वे अपनाना चाहती हैं. 

 

कैटरीना ने कहा, 'बाउंस बैक? कहां से? मैंने एक ऐसी चीज की ओर कदम बढ़ाया है जो मेरे दिल की गहरी इच्छा थी, तो फिर मैं पीछे क्यों जाना चाहूंगी? बच्चे को जन्म देने के कुछ दिनों बाद विहान का चेहरा देखना और यह जानना कि मेरे और विक्की के चार साल के सफर का नतीजा यही है. यह एक ऐसा एहसास था जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर पूरी तरह जागरूक हूं और जानती हूं कि मेरा शरीर कब सबसे ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करता है. मैं अपनी स्पीड से उस स्थिति तक पहुंच जाउंगी.' 

बता दें कि कैटरीना और विक्की कौशल ने नवंबर 2025 में अपने बेटे विहान का स्वागत किया.

मदरहुड, शादी और काम के बीच बैलेंस बनाने पर कैटरीना कैफ?

कैटरीना ने अपने हर काम में अपना बेस्ट देने के अपने पक्के इरादे और अपने करियर को मदरहुड और फैमिली लाइफ के साथ बैलेंस करने की चुनौती के बारे में बात की. एक्टिंग के अलावा वह अपना ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) भी चलाती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'पूरी लगन और दृढ़ संकल्प के साथ काम करना मेरी एक बड़ी खूबी है. मैं तभी आराम करती हूं जब मैं अपना 1000 प्रतिशत दे चुकी होती हूं. इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने किसी और से बेहतर काम किया है. इसका बस इतना मतलब है कि मैंने अपनी तरफ से सबसे बेहतरीन काम किया है. अब मैं यह सीखने की कोशिश कर रही हूं कि एक एक्ट्रेस, एक बिजनेस पर्सन, एक मां, एक पत्नी, एक बेटी और एक बहन के रूप में कैसे बैलेंस बनाया जाए. यह एक ऐसा तालमेल है जिसे साधना काफी मुश्किल काम है.'

 

कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने विक्की के मजबूत पारिवारिक मूल्यों और ईमानदारी की तारीफ की और बताया कि विक्की उन्हें खुद की तरह रहने की पूरी आजादी देते हैं. उन्होंने विक्की को एक सपोर्टिव पार्टनर बताया और कहा कि लंबे समय तक काम करने के बावजूद वे अपने बेटे विहान की परवरिश में पूरी तरह शामिल रहते हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES