SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया', कश्मीरा शाह ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर कसा तंज?

कश्मीरा शाह के एक बयान ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी को लेकर चर्चा तेज कर दी है. कश्मीरा ने कहा, 'किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया.' अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनका इशारा कोमल रानी की ओर था.

Written By Swati Singh
Published: Oct 07, 2026, 03:44 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:22 PM IST
Image Credit: गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड पर कश्मीरा शाह का तंज!
Join

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में कश्मीरा शाह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की. साथ ही वह गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज कसती नजर आईं.

दरअसल, मंगलवार को कश्मीरा शाह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां फोटोग्राफर ने उनसे उनके ट्रैवल प्लान के बारे में पूछा. एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक नए प्रोजेक्ट के लिए यूरोप के ग्रीस जा रही हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर भी तंज कसा.

कश्मीरा शाह ने पैपराजी को बताया कि वह एक आने वाले प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जा रही हैं, जिसमें वह एक्टर और डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कहा, 'खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है. न तो मेरे पति (कृष्णा अभिषेक) ने इसे फाइनेंस किया है और न ही किसी ब्वॉयफ्रेंड ने.' ये बोल कर वह हंस पड़ीं. उन्होंने आगे कहा, 'हम बाहर की फिल्में करते हैं भाई, घर की नहीं.' कश्मीरा की इन बातों ने खासकर उनके ब्वॉयफ्रेंड वाले जिक्र ने तुरंत सबका ध्यान खींचा. इसके बाद से लोगों ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक इसे तंज के तौर पर देखा.

कश्मीरा ने फैंस को दी थी नसीहत

इससे पहले कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सुनीता आहूजा की तरफ से स्टैंड लेते हुए फैंस से अपील की कि ऐसे लोगों को पूजना बंद करें, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ घूमना पसंद करते हैं. एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक 'मिस्ट्री वुमन' को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के पीछे भागते हैं. बहुत ही घटिया है. हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है. प्लीज ये पागलपन बंद करो."

गोविंदा और कोमल रानी के कथित अफेयर की अफवाहें

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और कोमल बीच कथित अफेयर की चर्चा सबसे पहले इस साल की शुरुआत में हुई. जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया. वहीं, पब्लिकली साथ दिखने से इन अफवाहों को और हवा मिली. बाद में सुनीता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कोमल को गोविंदा की शुगर डैडी कहा और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि कोमल की उम्र लगभग उनकी बेटी टीना जितनी ही है.

गोविंदा ने अफेयर की खबरों को किया खारिज

हालांकि, गोविंदा ने कोमल के साथ अफ़ेयर की खबरों को हमेशा नकारा है. उन्होंने कहा है कि उनका साथ दिखना उनके काम के रिश्ते और उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' से जुड़ा है. उन्होंने पहले भी कहा है कि अगर कोई अफेयर होता भी, तो यह उनका पर्सनल मामला होता और इसमें किसी और को दखल देने की जरूरत नहीं होती. कोमल ने भी इन अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा है कि उनका साथ में बाहर जाना फिल्म और काम की वजह से है.

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES