SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Diwali Party Video: बिना किसी ज्वैलरी के कैसी दिखीं करीना कपूर? सैफ अली खान के सिंपल लुक ने भी खींचा ध्यान

Kareena Kapoor Saif Ali Khan, Manish Malhotra Diwali Party, Kareena Sequin Saree Look, Saif Ali Khan Kurta Outfit, Bollywood Diwali Bash 2026, करीना कपूर सैफ अली खान, मनीष मल्होत्रा दिवाली पार्टी, करीना कपूर शिमरी साड़ी, सैफ अली खान कुर्ता लुक, बॉलीवुड दिवाली पार्टी 2026

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 06, 2026, 10:08 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:16 AM IST
Image Credit: शैंपेन गोल्ड साड़ी और हॉल्टर नेक ब्लाउज में बला की खूबसूरत लगीं करीना कपूर, सैफ अली खान के सिंपल लुक वायरल (instagram/bollywoodboundary)
Join

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने मुंबई वाले घर पर एक शानदार और प्राइवेट दिवाली पार्टी का आयोजन किया. इस पार्टी में उनके खास दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की. वैसे तो इस महफिल में कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन जिस जोड़ी ने आते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान थे.

कुछ समय पहले ही जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक चैट शो पर शिरकत की थी, तो इंटरनेट पर तहलका मच गया था. फैंस उस एपिसोड के बाद से ही इस जोड़ी के हर एक पब्लिक अपीयरेंस का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. अब एक बार फिर से यह जोड़ी मनीष मल्होत्रा की एनुअल दिवाली पार्टी में स्पॉट की गई. डिजाइनर के घर पर रखी गई इस छोटी और इंटीमेट पार्टी में सिर्फ इंडस्ट्री के उनके बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे. लेकिन जैसे ही करीना और सैफ ने पैपराजी के सामने एंट्री ली, कैमरों की फ्लैश लाइट्स लगातार चमकने लगीं.

शिमरी शैंपेन साड़ी में बेहद गॉर्जियस लगीं बेबो

इस खास मौके के लिए करीना कपूर ने हमेशा की तरह मनीष मल्होत्रा का ही एक सिग्नेचर लुक चुना. उन्होंने चमचमाती हुई शैंपेन-गोल्ड कलर की सीक्वेन साड़ी पहनी थी, जो दूर से ही बहुत शाइन कर रही थी. इस साड़ी पर बारीक गोल सीक्वेन्स का काम किया गया था जिससे एक खूबसूरत मेटैलिक फिनिश आ रही थी. साड़ी का पल्लू उन्होंने ट्रेडिशनल प्लेट्स की बजाय ओपन ड्रेप स्टाइल में कंधे पर रखा था. इसके साथ उन्होंने एक बेहद बोल्ड हॉल्टर-नेक ब्लाउज पहना था जिसके स्ट्रैप्स काफी पतले और डिज़ाइनर थे. ब्लाउज की डीप नेकलाइन और ओपन-शोल्डर कट ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए.

 

सोर्स- सिनेवाह

ड्रेसिंग सेंस पर फिदा हुए फैंस

अपने इस हैवी वर्क वाले आउटफिट को बैलेंस करने के लिए करीना ने मेकअप और एसेसरीज को काफी मिनिमल रखा. उन्होंने ब्रोंज और ग्लोइंग स्किन के साथ हल्का ब्लश और न्यूड-पीच लिप शेड चुना था. आंखों को स्मोकी ब्राउन शैडो और डार्क कोल के साथ ड्रमैटिक लुक दिया गया था, जो उनके चेहरे पर बहुत जंच रहा था. उन्होंने अपने लंबे बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा था जो साड़ी के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था. गले में कोई भारी नेकलेस पहनने की बजाय उन्होंने सिर्फ स्पार्कलिंग स्टड इयररिंग्स और नाजुक अंगूठियां पहनीं, जिससे उनके ब्लाउज का पैटर्न और ज्यादा हाईलाइट हो रहा था.

 

सोर्स- फिल्मफेयर

सैफ अली खान का सिंपल और क्लासी अंदाज

जहां एक तरफ करीना का लुक काफी ग्लैमरस और चमकीला था, वहीं उनके पति सैफ अली खान ने अपने फेस्टिव लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा. छोटे नवाब ने नेवी-ब्लू कलर का सिंपल कुर्ता पहना था जिसे उन्होंने सफेद पायजामा के साथ पेयर किया था. उनका यह लुक भले ही बहुत ज्यादा भड़कीला या हैवी नहीं था, लेकिन उनकी रॉयल पर्सनालिटी पर यह बहुत सूट कर रहा था.

 

सोर्स- बॉलीवुड बाउंड्री

पार्टी में शामिल हुए इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे

इस इंटीमेट दिवाली पार्टी में सिर्फ करीना और सैफ ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे भी नजर आए. अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या बिड़ला, ट्विंकल खन्ना के साथ-साथ अक्षय कुमार अपने बेटे आरव कुमार के साथ इस पार्टी की शोभा बढ़ाने पहुंचे थे. इनके अलावा युवा कलाकारों में सुहाना खान और जाह्नवी कपूर ने भी अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स में एंट्री ली और सभी का दिल जीत लिया. कुल मिलाकर मनीष मल्होत्रा की यह दिवाली पार्टी सितारों से जगमगा उठी और सोशल मीडिया पर इन सभी के लुक्स की चर्चा जोरों पर रही. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES