SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेबो का नया धमाका: शाहिद-मीरा के बारे में उड़ चुकी है कौन सी अजीब अफवाह? करीना के शो में जमकर हुई गॉसिप

करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वुमेन वांट' के नए प्रोमो में मीरा राजपूत गेस्ट बनकर पहुंचीं. दोनों ने शो में बॉलीवुड की अफवाहों, पर्सनल लाइफ और मजेदार बातों पर खुलकर चर्चा की.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 30, 2026, 08:23 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:45 AM IST
Image Credit: करीना के शो में मीरा राजपूत ने शेयर किए खास अनुभव (PC- instagram/mirchiplus)
Join

करीना कपूर खान का चैट शो 'वॉट वुमेन वांट' इन दिनों इंटरनेट पर आग लगा रहा है. इसके नए सीजन का जो ताजा प्रोमो आया है, उसमें करीना के साथ शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत बैठी नजर आ रही हैं. दोनों का यह गॉसिप वाला और बिंदास अंदाज सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि लोग बार-बार इस क्लिप को देख रहे हैं. शो के दौरान दोनों ने बिना किसी झिझक के अपनी पर्सनल लाइफ और बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े तमाम मजेदार और छुपे हुए राज सबके सामने खोले.

जब उड़ी मीरा की प्रेग्नेंसी की झूठी खबर

प्रोमो की शुरुआत में करीना मीरा से पूछती हैं कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब या सिली अफवाह कौन सी सुनी है. इस पर मीरा हंसते हुए जवाब देती हैं कि वह खबर यह थी कि वह और शाहिद फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं. यह सुनते ही करीना कहती हैं कि ऐसा हो भी सकता है. इसके तुरंत बाद मीरा बिना किसी झिझक के साफ मना कर देती हैं और कहती हैं कि अब वे अपनी फैमिली को लेकर बिल्कुल पूरे हैं और आगे ऐसा कोई प्लान नहीं है.

जब करीना ने खुद को कहा 'वांट टू बी' वाइफ

बातचीत आगे बढ़ती है तो मीरा करीना की तारीफ करती हैं और उन्हें एक असली बॉलीवुड स्टार बताती हैं. इसके जवाब में करीना बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वह तो बस एक 'वाना बी' बॉलीवुड वाइफ हैं. दोनों की इस हल्की-फुल्की मस्ती ने शो के माहौल को और भी मजेदार बना दिया है.

 

 

मीरा ने शो में यह भी बताया कि जब उनके दोस्तों के पति उन्हें तोहफे देने की बात करते हैं, तो वे चीजें थोड़ी मुश्किल हो जाती हैं. इसके समाधान के रूप में मीरा ने सलाह दी कि साल की शुरुआत में ही एक लिस्ट बना लेनी चाहिए ताकि किसी तरह का कंफ्यूजन न रहे. करीना उनकी इस सलाह से काफी प्रभावित नजर आती हैं और हंसते हुए कहती हैं कि वह इस टिप्स को जरूर फॉलो करेंगी.

क्या रही है दोनों स्टार्स की हिस्ट्री?

बी-टाउन में यह हमेशा रियूमर्ड रहा कि करीना और शाहिद कपूर ने साल 2004 से 2007 के बीच एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद साल 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली, जबकि शाहिद ने साल 2015 में मीरा राजपूत का हाथ थामा. आज करीना और सैफ के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं, वहीं शाहिद और मीरा के भी दो प्यारे बच्चे बेटी मिशा और बेटा जैन हैं. शो के दौरान इन पुरानी यादों और वर्तमान की खूबसूरत फैमिली लाइफ की झलक साफ देखने को मिलती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES