SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माता-पिता की बात नहीं मानी, स्काउट के लिए बिग बॉस पहुंची थीं काशवी, अब फैमिली वीक से क्यों बनाई दूरी?

काशवी हिरानंदानी बिग बॉस 20 फैमिली वीक में शामिल नहीं होंगी. उन्होंने बताया कि माता-पिता के मना करने के बाद भी वह वीकेंड का वार में स्काउट से मिलने पहंची थी. उन्होंने साफ किया है कि वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहती हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 26, 2026, 21:54 IST | Updated: Nov 26, 2026, 22:00 IST
Image Credit: स्काउट के लिए सलमान के शो में पहुंचीं काशवी
Join

स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने बताया है कि वह बिग बॉस 20 के फैमिली वीक में शामिल नहीं होंगी.उन्होंने बताया है कि पिछली बार जब वह वीकेंड का वार में स्टेज पर आई थी, उस दौरान उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह शो में जाएं. गेमर ने बताया कि वह परिवार के खिलाफ जाकर शो में गई थीं.

फैमिली वीक में शामिल नहीं होगी काशवी

काशवी ने बताया है कि उन्होंने फैमिली वीक में शामिल ना होने का फैसला किया है. काशवी ने बोला वह किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती हैं. वह अपनी लाइफ में किसी भी तरह की परेशानी को खड़ा नहीं करना चाहती हैं. गेमर ने बोला कि मैंने फैमिली  वीक के लिए पहले ही मना कर दिया था. मैं कोई भी विवाद नहीं चाहती हूं. मुझे और परेशानियां नहीं चाहिए. मैं बस आराम से रहना चाती हूं. मैं शो देखना चाहती हूं आप लोगों के साथ एन्जॉय करना चाहती हूं. मैंने बहुत पहले ही मना कर दिया था.

माता पिता के खिलाफ वीकेंड का वार में गई थी काशवी

काशवी ने बताया कि वह बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में जाना उनके लिए आसान नहीं था. उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह शो में जाए. इसके बाद भी काशवी ने उनकी मर्जी के खिलाफ वीकेंड का वार में गई थी. काशवी ने बोला कि पिछली बार भी मैं माता-पिता की मर्जी के खिलाफ बिग बॉस 20 मंच पर गई थी. काशवी ने बताया कि मंच पर जाने के बाद उन्होंने घरवालों को बताया. मैं अब शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं.

स्काउट से मिलने इन्हें जाना चाहिए

काशवी ने बातया कि फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस 20 में परिवार के सदस्य को ही जाना चाहिए. उन्होंने बोला कि वह घर के अंदर नहीं जाएंगी. उनका कहना है कि उनके माता-पिता, रोहित भाई या नियो को जाना चाहिए. गेमर से साफ किया है कि वह शो में नहीं जा रही है.

स्काउट और काशवी का रिश्ता

स्काउट और काशवी हिरानंदानी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. स्काउट ने बिग बॉस 20 वीकेंड का वार में खुलासा किया था कि काशवी उनकी मंगेतर हैं. दोनों की सगाई हो गई है.

इसे भी पढ़ें- प्यार, धोखा और 200 करोड़ की ठगी... सुकेश चंद्रशेखर की कहानी पर Netflix की डॉक्यूमेंट्री में सामने आएगी अनकही कहानी

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES