SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जाह्नवी कपूर का AI-मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो को देख भड़के जूनियर NTR, बोले-शर्मनाक है...

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर का पॉपुलर सॉन्ग चुट्टामल्ले का AI मॉर्फ्ड वीडियो को देखर एक्टर ने गुस्सा जाहिर किया है. AI के इस वीडियो को शर्मनाक और घिनौना बताया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 03, 2026, 05:48 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: AI-मॉर्फ्ड 'चुट्टामल्ले' वीडियो देख गुस्सा हुए जूनियर एनटीआर
Join

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है. दरअसल उनकी फिल्म देवरा पार्ट 1 का चुट्टामल्ले सॉन्ग काफी वायरल हुआ था. सॉन्ग में वह जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे. AI की मदद से सॉन्ग के विजुअल्स के साथ छोड़छाड़ के खिलाफ एक्टर ने नाराजगी जाहिर की है. एक्टर ने मॉर्फ्ड और एआई जनरेटेड वीडियो को घिनौना और शर्मनाक बताया है. उन्होंने गुस्सा करते हुए बोला कि वह इसके खिलाफ लीगल एक्शन ले सकते हैं.

मॉर्फ्ड AI जनरेटेड वीडियो पर गुस्सा हुआ जूनियर भड़के

जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर गाने के वायरल क्लिप पर अपना रिएक्शन देते हुए एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत यूज पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्टर ने वीडियो को घिनौना और शर्मनाक बताया है. एक्टर ने बोला कि महिलाएं से जुड़े गलत और अपमानजनक कंटेंट को बनाने के लिए कोई AI का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक्टर ने बोला कि इस मामले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

 जूनियर एनटीआर ने दी चेतावनी

एक्टर ने मॉर्फ्ड वीडियो के पीछे शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए लिखा- घिनौना, बीमार मानसकिता और शर्मनाक. जिस देश में महिलाओं को मां माना जाता है, महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है. एक ऐसा देश जहां मातृदेवो भव कहावत नहीं बल्कि संस्कृति का हिस्सा है. कुछ लोग इस हद तक नीचे गिर गाए हैं कि वह AI का इस्तेमाल करके महिलाओं का अपमानजनक तरीके उनका अपमान कर रहे हैं. एआई का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना बेहद शर्मनाक है.

फैंस से की ये खास अपील

एक्टर ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की है कि इस तरह के वीडियो और कंटेंट को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा सॉन्ग चुट्टामाल्ले. इस एआई मॉर्फ्ड वीडियो के पीछे घटिया लोग हैं मैं किसी को भी नहीं छोड़ने वाला हूं. इस वीडियो बनाने वाले के खिलाफ लीगल एक्शन होगा. इस तरह के कंटेंटे को ना देखें और ना ही इस तरह के कंटेंट पर कोई कमेंट दें. आज ये किसी दूसरी महिला के साथ हो रहा है कल को आपकी मां, बहन, पत्नी और बेटी के साथ हो सकता है. यह बहुत ही गंभीर मामला है. मैं राज्य सरकार और भारत सरकार से अपील करता हूं कि इस तरह एआई का गलत इस्तेमाल होने पर सख्त कदम उठाएं और कड़े से कड़े नियम लागू करें. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES