SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रेकअप की खबरों पर लगाम! हैलोवीन लुक में छा गईं जिया शंकर, मंगेतर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग हैलोवीन लुक में रोमांटिक तस्वीर शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. अगस्त 2026 में सगाई करने वाले इस कपल के बीच अब सब ठीक है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 01, 2026, 01:20 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 01:45 PM IST
Image Credit: जिया शंकर
Join

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और पॉपुलर एक्ट्रेस जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उठी अफवाहों ने फैंस को हैरान कर दिया था, जिससे ब्रेकअप की खबरों का बाजार गर्म हो गया था. लेकिन अब जिया ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे उनकी लव लाइफ को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर पूरी तरह फुलस्टॉप लग गया है. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को राहत की सांस देते हुए मंगेतर के साथ एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है.

इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर करण धनक को अचानक अनफॉलो कर दिया. इस एक कदम ने सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के बीच खलबली मचा दी थी. आग में घी का काम तब किया, जब जिया के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स से ऐसा लगा कि वो दिल टूटने, धोखे और गहरे इमोशनल दर्द से गुजर रही हैं. फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए थे कि आखिर सगाई के महज कुछ ही महीनों बाद इस कपल के बीच ऐसा क्या हो गया कि राहें जुदा होने की कगार पर आ गईं.

हैलोवीन लुक में दिखी केमिस्ट्री

सभी अफवाहों और खबरों को दरकिनार करते हुए जिया ने अब करण धनक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी है. इस तस्वीर में कपल बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहा है, जहां दोनों ने मशहूर वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के किरदारों से इंस्पायर गजब के हैलोवीन कॉस्ट्यूम्स पहने हुए हैं. सिर्फ तस्वीर ही नहीं, बल्कि जिया की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट से ये भी साफ हो गया है कि उन्होंने करण को वापस फॉलो करना शुरू कर दिया है, जिससे साफ जाहिर है कि दोनों के बीच अब ऑल इज वेल है.

रूमर्स से परेशान हो गई थीं जिया

इन तमाम अफवाहों के बीच जिया शंकर ने खुलकर सामने आकर अपनी बात रखी थी और फैंस से एक खास अपील की थी. अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा था कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लगाई जा रही बातें असलियत से बहुत आगे की हैं. उन्होंने सीधे तौर पर फैंस और ट्रोल्स से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की बेबुनियाद थ्योरी या अफवाहें न फैलाएं. जिया ने साफ किया था कि कुछ बातें बहुत ही पर्सनल और प्राइवेट होती हैं और वो चाहती हैं कि हर कोई उनकी इस प्राइवेसी का सम्मान करे.

अगस्त में हुई थी सगाई, यूएस बेस्ड एंटरप्रेन्योर हैं करण

आपको बता दें कि जिया शंकर ने 5 अगस्त, 2026 को यूएस बेस्ड एंटरप्रेन्योर करण धनक के साथ अपनी सगाई का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था. एक्ट्रेस ने सनसेट के समय हुए एक बेहद रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें करण एक घुटने पर बैठकर जिया को प्रपोज करते दिखे थे. सगाई की अनाउंसमेंट करते हुए जिया ने एक बेहद इमोशनल और लंबा नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे मीलों दूर रहने के बावजूद दोनों ने हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ चुना है. फिलहाल फ्रेश फोटो ने ये साबित कर दिया है कि इस खूबसूरत कपल के बीच का प्यार अभी भी पूरी तरह कायम है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES