SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jailer 2 X Review: मास का असली बाप लौटा! 10 मिनट का इंटरवल सीन देखकर उड़े ऑडियंस के होश, फैंस बोले- न केवल एक्शन, ये तो महा-धमाका है!

Jailer X Review: सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्टअवेटेड फिल्म 'जेलर 2' आज 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं इस फिल्म को देखने के बाद फैंस ने एक्स पर कमेंट्स और पोस्ट्स की बाढ़ ला दी है, हर कोई इसके 10 मिनट के इंटरवल सीन के बारे में जिक्र कर रहा है. आइए बताते हैं फिल्म के सबसे बड़े ट्विस्ट के बारे में.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 15, 2026, 09:54 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 10:27 AM IST
Image Credit: Jailer 2 X रिव्यू
Join

सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने उसी खतरनाक और कूल अंदाज में बड़े पर्दे पर लौट आए हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था. साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' की बंपर सफलता के बाद, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट 'जेलर 2' लेकर आज यानी 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में उतर चुके हैं. फिल्म की रिलीज के साथ ही थिएटर्स के बाहर फैंस की एक्साइटमेंट और जश्न देखने लायक है. मॉर्निंग के पहले शो से ही सिनेमाघरों में सीटियों और तालियों की गूंज बता रही है कि थलाइवा का जादू आज भी बड़े पर्दे पर सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी फिल्म के टाइटल कार्ड से लेकर शुरुआती सीन तक सभी चीजों पर खूब चर्चा हो रही है.

सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिव्यू की बाढ़ आ गई है. पहले ऑडियंस की ओर से फिल्म को लेकर मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला, जहां एक तरफ फैंस फिल्म के ताबड़तोड़ एक्शन, स्टाइलिश एंट्री और धमाकेदार कैमियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म की स्क्रीनप्ले और रफ्तार को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था. तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि फिल्म का पहला भाग और टाइटल कार्ड देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

दमदार इंटरवल ब्लॉक बना फिल्म की जान

अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा फिल्म में दिया गया बैकग्राउंड स्कोर इस बार भी थिएटर्स में आग लगा रहा है. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अनिरुद्ध का म्यूजिक कुछ आम सीन्स को भी बेहद असरदार बना देता है, जो फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है. इसके अलावा, फिल्म का इंटरवल ब्लॉक और उससे जुड़े ट्विस्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इंटरवल तक पहुंचने से पहले कहानी थोड़ी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती है, लेकिन इंटरवल के बाद का ड्रामा सब कुछ वसूल कर देता है. कॉमेडी के मोर्चे पर नमो नारायण और योगी बाबू की जोड़ी भी कई जगहों पर हंसाने में कामयाब रही है.

सुपरस्टार के कैमियो ने लगाए चार-चांद

'जेलर 2' की कहानी वहां से आगे बढ़ती है, जहां पहली फिल्म का अंत हुआ था. रजनीकांत एक बार फिर अपने पुराने और किरदार सेवानिवृत्त जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनकी जिंदगी एक बार फिर खतरनाक दुश्मनों और मुश्किलों के बीच फंस जाती है. इस बार फिल्म का लेवल और भी बड़ा कर दिया गया है. फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना तो हैं ही, साथ ही विद्या बालन, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और सूरज वेंजारामूडु जैसे मंझे हुए कलाकारों की एंट्री ने फिल्म में जान डाल दी है. इसके अलावा, मोहनलाल और शिव राजकुमार के कैमियो ने स्क्रीन पर चार चांद लगा दिए हैं.

ऑडियंस रिएक्शन

सोशल मीडिया पर रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. एक एक्स यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'पहला हाफ शानदार रहा. डार्क ह्यूमर बहुत बढ़िया काम कर गया है. #योगीबाबू की कॉमेडी एकदम टॉप लेवल की है. #रजनीकांत छाए हुए हैं'.तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'डबल मैडनेस'. एक और यूजर ने लिखा, 'सिर्फ पहला हाफ ही इतना दमदार है कि #Jailer2 को सुपरहिट बना दे. दूसरा हाफ ऐवरेज है और ऋतिक रोशन का कैमियो ठीक-ठाक है.'

दिवाली पर कर सकते हैं ओटीटी पर धमाका!

फिल्म के सिनेमाघरों के बाद डिजिटल जर्नी को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ गई है.  खबरों के मुताबिक, 'जेलर 2' सिनेमाघरों में अपनी धूम मचाने के बाद सीधे नवंबर महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे सकती है. मेकर्स इसकी ओटीटी रिलीज को दिवाली के आसपास प्लान कर रहे हैं, ताकि त्योहारी सीजन का पूरा फायदा उठाया जा सके. ऐसा माना जा रहा है कि ये प्लानिंग मेकर्स को बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त मुनाफा दिलाएगी और ये इस साल की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज में से एक साबित होगी.

मल्टीप्लेक्स-मेकर्स के बीच ओटीटी विंडो पर विवाद

इन तमाम जश्न और खबरों के बीच, फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसके कारण साउथ की ऑडियंस को थोड़ा झटका लगा है. दरअसल, मल्टीप्लेक्स जैसे पीवीआर-आईएनओएक्स और सिनेपोलिस और फिल्म निर्माताओं के बीच चार सप्ताह बनाम आठ सप्ताह की ओटीटी रिलीज विंडो को लेकर तनातनी चल रही है. निर्माता सिनेमाघरों में रिलीज के सिर्फ 4 हफ्ते बाद फिल्म को ओटीटी पर लाना चाहते हैं, जबकि मल्टीप्लेक्स पुराने 8 हफ्ते के नियम पर अड़े हुए हैं.

इस आपसी असहमति के चलते पीवीआर-आईएनओएक्स और सिनेपोलिस ने 'जेलर 2' के हिंदी वर्जन को अपने यहां रिलीज न करने का फैसला किया है. हालांकि, साउथ के मेकर्स की टीम ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म दूसरी भाषाओं के साथ तय समय पर सिनेमाघरों में आ चुकी है, लेकिन हिंदी वर्जन मुख्य रूप से साउथ में सिंगल स्क्रीन में ही देखने को मिलेगा, जो मल्टीप्लेक्स के बिजनेस को पर असर डाल सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES