SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jailer 2 Trailer Out: 'जेलर 2' के ट्रेलर में दिखा धांसू अंदाज, मुथुवेल पांडियन बनकर फिर लौटे रजनीकांत

रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में रजनीकांत का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी सीक्वल में इस बार एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का डोज पहले से ज्यादा नजर आ रहा है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 05, 2026, 06:34 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 06:51 PM IST
Image Credit: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
Join

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर आ गया है. एक फिर भी रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के तौर पर जबरदस्त एक्शन से भरपूर कहानी में नजर आएंगे. बता दें कि नेल्सन दिलीपकुमार इस सीक्वल को डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर की दुनिया को और बड़ा बनाती है, जिसमें कई नए कलाकार शामिल हैं. साथ ही पहली फिल्म के कई जाने-पहचाने चेहरे भी इसमें दिखेंगे..

एक बार फिर रजनीकांत रिटायर हो चुके जेलर के तौर पर कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं और ट्रेलर में मुथुवेल को एक और टकराव के केंद्र में दिखाया गया है. इस बार, सपोर्टिंग स्टार्स की टीम में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना शामिल हैं..

'जेलर 2' में पुराने चेहरे फिर से आएंगे नजर

हालांकि, इस सीक्वल में कई नए कलाकार शामिल हो रहे हैं. लेकिन 'जेलर' के कई स्टार्स भी इसमें वापसी कर रहे हैं. राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक इस फिल्म में अपने किरदारों को फिर से निभाएंगे. नेल्सन, जिन्होंने फिल्म के पहले पार्ट का राइटिंग और डायरेक्शन किया था, वे भी एक बार फिर निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं..

बता दें कि फिल्म ओरिजिनल 'जेलर' मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर्ड जेलर हैं. उनकी शांत जिंदगी तब बदल जाती है जब उनका बेटा गायब हो जाता है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'जेलर' ने भारत में 348.55 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की और दुनिया भर में कुल 604.50 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन किया..

मिथुन चक्रवर्ती-विद्या बालन और एसजे सूर्या भी कास्ट में

'जेलर 2' की कास्ट में शामिल होने वाले नए नामों में बॉलीवुड के डिस्को डांसर यानी मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और एसजे सूर्या शामिल हैं. सूरज वेंजारामूडू, अन्ना राजन और जतिन सरना भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा बन गए हैं. इससे सीक्वल में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के स्टार्स को एक साथ देखने को मिलेगा. बढ़ी हुई कास्ट और सीक्वल के बड़े पैमाने को लेकर काफी अटकलों के बाद इसका ट्रेलर आ रहा है. हालांकि, मेकर्स ने लीड स्टार्स की लिस्ट की पुष्टि कर दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के जरिए कई अन्य नाम भी इस फिल्म से जुड़ते नजर आ रहे हैं..

खबरों के मुताबिक, मोहनलाल और ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स भी कैमियो में नजर आ सकते हैं. 'जेलर' फिल्म भी खास स्टारकास्ट के लिए बड़े कलाकारों को लाने के लिए जानी जाती थी और इसके सीक्वल को लेकर भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं.

मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के नाम 'जेलर 2' में कैमियो रोल के लिए सामने आए हैं. फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी खबरों में शाहरुख खान का नाम भी सामने आया है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इनमें से किसी भी कलाकार के फिल्म में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है..

अनिरुद्ध रविचंदर की 'जेलर 2' से वापसी

नेल्सन ने उन कई टेक्नीशियन्स को फिर से शामिल किया है, जिन्होंने पहली फिल्म में काम किया था. अनिरुद्ध रविचंदर सीक्वल का म्यूजिक बनाने के लिए वापस आ रहे हैं, जबकि आर निर्मल एडिटिंग का काम संभाल रहे हैं. विजय कार्तिक कन्नन सिनेमैटोग्राफर हैं और डीआरके किरण आर्ट डायरेक्टर हैं. पल्लवी सिंह और मुथुल हफीज कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर वापस आ रहे हैं. स्टंट कोरियोग्राफर चेतन डिसूजा टेक्निकल क्रू में नए सदस्य के तौर पर शामिल हो रहे हैं.

रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन के रोल में लौटने के साथ यह सीक्वल फ़्रैंचाइजी की लीड क्रिएटिव टीम को बदले बिना एक बड़ी कास्ट को एक साथ ला रहा है.'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES