SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? विराट कोहली के साथ मुंबई में दिखीं एक्ट्रेस; सोशल मीडिया पर नन्हे मेहमान को लेकर अटकलें

विराट कोहली के साथ मुंबई में नजर आने के बाद अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि, कपल की ओर से अब तक ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 27, 2026, 01:30 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 01:42 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हाल ही में मुंबई में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ स्पॉट हुईं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी होने की अटकलें शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर इस कपल के बाहर घूमने के वीडियो सामने आने के बाद कई यूज़र्स यह सोचने लगे हैं कि क्या एक्ट्रेस फिर से मां बनने वाली हैं. हालांकि, अनुष्का या विराट में से किसी ने भी इन प्रेग्नेंसी की अफवाहों की पुष्टि नहीं की है.

इसकी शुरुआत तब हुई जब रविवार को अनुष्का और विराट को मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित SVP स्टेडियम के 'डोम' में अमेरिकी भक्ति गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में देखा गया. इस आध्यात्मिक संगीत कार्यक्रम में जाने से पहले इस कपल को गेटवे ऑफ इंडिया पर भी देखा गया था.

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का ताली बजाती और भक्ति गीतों को गाती हुई दिख रही हैं, जबकि विराट उनके बगल में बैठे हैं. उनके वहां पहुंचने पर फैंस का ध्यान तुरंत उन पर गया और ऑनलाइन यह कयास लगाए जाने लगे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं?

एक वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, 'क्या अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट हैं?' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं?' एक एक यूजर ने मजाक में कहा, 'अनुष्का को भी शायद ट्विटर से ही पता चलता होगा कि वह प्रेग्नेंट हैं.'

 

 

हालांकि, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि ऑनलाइन हो रही इन चर्चाओं के बावजूद तीसरे बच्चे की संभावना को लेकर कपल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. इस कपल के घर जनवरी 2021 में बेटी वामिका का जन्म हुआ और उसके बाद फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 'सुरक्षा नहीं मिली तो मुंबई से पलायन करेगी फिल्म इंडस्ट्री!' बॉलीवुड में दहशत का माहौल, FWICE ने सरकार को लिखा खत

2022 में पूरी हुई 'चकदा एक्सप्रेस' कि शूटिंग

2018 में रिलीज हुई 'जीरो' के बाद से अनुष्का बड़े पर्दे से काफी हद तक दूर रही हैं. हालांकि, उन्होंने 'चकदा एक्सप्रेस' का काम पूरा कर लिया है, जिसमें वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं.

इस साल फरवरी में फिल्म के निर्देशक प्रोसित रॉय ने अपना दुख जताते हुए कहा कि सिस्टम ने 'चकदा एक्सप्रेस' को वह मौका नहीं दिया, जिसकी वह हकदार थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज भी जिन कुछ लोगों ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान यह फिल्म देखी थी, वे मुझे बताते हैं कि यह फिल्म उनके दिलों में कितनी गहराई तक उतर गई. असली दुख की बात तो यही है कि यह फिल्म उन सभी लोगों तक कभी नहीं पहुंच पाई, जिनके लिए इसे बनाया गया था. हमने इस फिल्म में अपनी पूरी जान लगा दी. अफसोस की बात है कि सिस्टम ने इसे वह मौका नहीं दिया, जिसकी यह हकदार थी.' 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग 2022 में पूरी हो गई थी. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

'उसका परिवार बर्बाद हो गया!' स्काउट-काश्वी विवाद पर लव गिल की टीम का छलका दर्द, बिग बॉस मेकर्स पर फोड़ा बम!

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES