हिमेश रेशमिया का फॉर्मूला: म्यूजिक राइट्स पर का कोई समझौता नहीं, अपनी शर्तों के चलते गंवाईं कई फिल्में
हिमेश रेशमिया अपने म्यूजिक राइट्स को लेकर सख्त रुख अपनाते हैं. वह इसके लिए किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं होते. यही वजह है कि अपनी शर्तों पर अड़े रहने के चलते उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा. उनकी यह रणनीति संगीत जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है.
जल्द ही हिमेश रेशमिया की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और आदित्य दत्त की एक्शन-रोमांस फिल्म 'गनमास्टर G9' हैं. इसमें उन्होंने अकेले म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम किया है. हाल ही में उन्होंने उन शर्तों के बारे में बताया, जिन्हें वे किसी फिल्म के लिए म्यूजिक देने से पहले रखना जरूरी समझते हैं और जिन पर वे कोई समझौता नहीं करते.
अपने म्यूजि क लेबल मॉडल के बारे में बात करते हुए हिमेश ने कहा, 'अब मेरे पास एक म्यूजिक लेबल मॉडल है. अगर मैं कोई फिल्म कर रहा हूं, तो मुझे उस फिल्म के राइट्स चाहिए. एक कंपोजर के तौर पर अपनी फीस को अलग रखते हुए मैं आपको म्यूजिक राइट्स के लिए मार्केट प्राइस दे दूंगा. तो, यह एक सीधा-सा मॉडल है.' 2021 में शुरू हुए हिमेश रेशमिया मेलोडीज नाम के इस म्यूज़िक लेबल के मालिक हिमेश और उनकी पत्नी सोनिया कपूर दोनों हैं.
हिमेश रेशमिया ने क्यों छोड़ दीं कई फिल्में?
हिमेश रेशमिया ने बताया कि 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस राजश्री फिल्म्स ने उनसे पूछा था कि क्या वे म्यूजिक राइट्स खरीदने के बजाय सिर्फ उनकी फ़िल्म के लिए म्यूजिक कंपोज़ कर सकते हैं. 'गेम चेंजर्स' (Game Changers) पॉडकास्ट पर हिमेश ने कहा, 'मैंने उनसे कहा, 'मैं बहुत बढ़िया काम करूंगा, लेकिन मेरा मॉडल यही है. इसलिए, जब मैं अपने मॉडल को अपने काम के ढांचे में फिट कर लूंगा, तो मैं आपको मार्केट प्राइस दे दूंगा.'
टाइगर श्रॉफ ने बेचा खार वेस्ट वाला अपार्टमेंट, ₹9 करोड़ में हुई डील; गोलीबारी की घटना के कुछ दिन बाद लिया फैसला
भले ही हिमेश ने राजश्री फिल्म्स की 2015 की हिट एक्शन-रोमांस फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' (जिसमें सलमान खान और सोनम कपूर थे) के लिए काम किया था. फिर भी उन्होंने कोई विवाद बनाने से इनकार कर दिया. उन्होंने जोर देकर कहा, 'मैं किसी के लिए भी ऐसा नहीं करूंगा. मुझे कोई जल्दी या मजबूरी नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'सभी को मनाना मुश्किल था, लेकिन वे बहुत अच्छे लोग हैं.'
सिंगर-म्यूजिशियन ने माना कि इस सख्त शर्त की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं. उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि उन्हें लगे कि उन्हें ज्यादा पैसे मिल सकते हैं, या मुझे लगे कि मुझे बेहतर कीमत मिल सकती है, या फिर कोई और बेहतर ऑफर दे दे. लेकिन मुझे कोई असुरक्षा महसूस नहीं होती, क्योंकि मेरे पास जो कुछ भी है, मैं उससे बहुत खुश हूं.'
म्यूजिक राइट्स को लेकर रखते हैं सख्त नियम
हिमेश रेशमिया ने यह भी बताया कि आजकल वे किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट से कैसे जुड़ते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरा तरीका यह है कि पहले आप मेरा म्यूजिक सुनें. अगर आपको नहीं लगता कि ये गाने ब्लॉकबस्टर होंगे, तो कोई बात नहीं. ये मेरे पास ही रहेंगे. लेकिन कम से कम हम साथ मिलकर काम तो करें, कुछ बेहतरीन बनाएं. उसके बाद हम पैसों या शर्तों पर बात कर सकते हैं. सबसे पहले क्रिएटिव स्तर पर स्पष्टता होनी चाहिए. फिर बाकी शर्तें तय होनी चाहिए और जो भी वादा किया गया है उसे पूरा करना चाहिए. आपकी नीयत साफ होनी चाहिए और आपको पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए.'
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर
संगीतकार ने आगे कहा, 'जो भी मेरे पास आता है, तो सबसे पहले मैं यह देखता हूं कि क्या मैं उनकी दुनिया में फिट बैठता हूं और क्या मेरे पास उनकी फिल्म के लिए जरूरी गाने हैं. मैं रोमांटिक गाने बनाना चाहता हूं. मैं ऐसी फिल्मों में काम नहीं करना चाहता, जिनमें रोमांटिक गाने न हों. इस मामले में मेरी सोच एकदम साफ है. अगर रोमांटिक गाने न हों, तो एल्बम उतना नहीं चल पाता. रोमांटिक गाने 10 गुना बेहतर परफॉर्म करते हैं. मैं रोमांटिक गाने बनाने में माहिर हूं. मेरे ब्रांड की वजह से लोग मुझसे अच्छे गाने देने की उम्मीद करेंगे.'
बता दें की आयुष्मान खुराना और शारवरी स्टारर 'ये प्रेम मोल लिया' एल्बम में छह गाने हैं. गनमास्टर जी9 एल्बम के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं. यह फिल्म निर्देशक आदित्य दत्त और एक्टर इमरान हाशमी को उनकी हिट रोमांटिक फिल्म आशिक बनाया आपने के 21 साल बाद हिमेश के साथ फिर से जोड़ती है. इसमें जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी शामिल हैं