App

मरे हुए लोगों को देख सकता है India’s Got Latent 2 का ये कंटेस्टेंट? इल्यूमिनाटी से आते हैं ईमेल; बोला- ‘याद हैं पिछले जन्म की बातें’

India’s Got Latent 2: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के मंच पर आए एक कंटेस्टेंट ने अपने अजीबोगरीब दावों से सबके रोंगटे खड़े कर दिए. उसने इल्यूमिनाटी से ईमेल मिलने, आत्माएं दिखने और पिछले जन्म की यादों का जिक्र किया. उसकी इन बातों ने समय रैना और जजों को हैरान कर दिया. अब सोशल मीडिया पर उसके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

मरे हुए लोगों को देख सकता है India’s Got Latent 2 का ये कंटेस्टेंट? इल्यूमिनाटी से आते हैं ईमेल; बोला- ‘याद हैं पिछले जन्म की बातें’
Image Credit: मरे हुए लोगों को देख सकता है ये कंटेस्टेंट (स्क्रीनग्रैब)

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में है. इस बार शो की सुर्खियों की वजह कोई स्टैंडअप एक्ट या हंसी-मजाक नहीं, बल्कि एक ऐसा कंटेस्टेंट हैं, जिसके बेहद अजीबोगरीब और चौंकाने वाले दावों ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. शो में पहुंचे इस कंटेस्टेंट ने ऐसी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर वहां बैठे होस्ट, पैनलिस्ट और लोग सभी दंग रह गए. कोई भी ये समझ नहीं पा रहा था कि वो मजाक कर रहा या सच बोल रहा है. इस एपिसोड की क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

शो में समय की नजर अचानक उस कंटेस्टेंट के शरीर पर बने एक टैटू पर पड़ी. जब समय ने उसके बारे में पूछा, तो कंटेस्टेंट ने बेझिझक बताया कि ये इल्यूमिनाटी का सिंबल है. इसके बाद जब पैनल ने उससे पूछा कि क्या वो सचमुच इस सीक्रेट ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा है, तो उसने एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया. कंटेस्टेंट ने दावा किया कि टैटू बनवाने के कुछ समय बाद उसके पर्सनल ईमेल पर एक अनजान मैसेज आया. उस ईमेल में लिखा था, ‘डियर सपोर्टर मुद्गल, अब से हम तुम पर नजर रखेंगे’ और उस मेल का कोई रिप्लाई ऑप्शन नहीं था.

Indias Got Latent 2 Contestant

आत्माएं देखने का किया दावा

इल्यूमिनाटी वाले किस्से के बाद कंटेस्टेंट यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने एक और बड़ा दावा करके सबको सन्न कर दिया. उसने मंच पर खड़े होकर बताया कि वो मरे हुए लोगों को देख सकता है और आत्माओं को अपने आस-पास महसूस कर सकता है. उसकी इस बात को सुनकर शो में बैठे सभी लोग हैरान रह गए. पैनलिस्ट उसके इस दावे पर डाउट कर रहे थे, लेकिन कंटेस्टेंट पूरी सीरियसनेस के साथ अपनी बात पर टिका रहा. इस अनयूजवल बात ने सेट पर कुछ पलों के लिए अजीब सा सन्नाटा और मिस्टीरियस माहौल बना दिया, जिससे हर कोई सोच में पड़ गया.

पिछले जन्म की यादों का खुलासा

बातचीत आगे बढ़ी तो कंटेस्टेंट ने अपने पिछले जन्म से जुड़ी एक अजीब कहानी भी सुनाई. उसने बताया कि उसे अपने पिछले जन्म की कई घटनाएं आज भी साफ-साफ याद हैं. उसके दावे के मुताबिक, पिछले जन्म में वो एक छोटा बच्चा था और 12वीं मंजिल से नीचे गिरने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी. साथ ही उसने ये भी बताया कि उस जन्म में वो तबला बजाने का बेहद शौकीन था और उसने अपने पिता को भी इस बारे में सब कुछ बताया था. कंटेस्टेंट की इन बातों ने वहां मौजूद लोगों के बीच क्रियोसिटी और डाउट को और ज्यादा गहरा कर दिया.

पैनलिस्ट के मजेदार रिएक्शन

कंटेस्टेंट की ये लंबी-चौड़ी बातें सुनने के बाद पैनल में बैठे बलराज घई ने अपने अंदाज में चुटकी ली. बलराज ने हंसते हुए कहा कि या तो ये लड़का बहुत कमाल की फिक्शनल कहानियां गढ़ रहा है, या फिर ये पूरा मामला ही उनकी समझ से बिल्कुल बाहर जा चुका है. उन्होंने मजाकिया लहजे में ये भी कह दिया कि इन अजीब बातों को सुनकर उन्हें अब उससे थोड़ा डर लगने लगा है. बलराज की इस बात पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े, लेकिन हर किसी के दिमाग में ये सवाल उठ रहा था कि आखिर जो कुछ भी ये कंटेस्टेंट बोल रहा है क्या वो पूरी तरह सच है?

इंटरनेट पर भी आ रहे अजीब रिएक्शन

देखा जाए तो इल्यूमिनाटी का जिक्र अक्सर इंटरनेट पर तरह-तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरीज में सुनने को मिलता रहता है. ऐतिहासिक तौर पर देखें तो साल 1776 में जर्मनी के इंगोलश्टाट में कानून के प्रोफेसर एडम वाइशॉप्ट ने बवेरियन इल्यूमिनाटी की शुरुआत की थी, जो समय के साथ खत्म हो गई. हालांकि, आज भी लोग इसे लेकर अजीबोगरीब दावे करते हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के इस कंटेस्टेंट के इन दावों ने शो को जबरदस्त व्यूअरशिप दिला दी है. लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और इस अजीब घटना पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More