SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रामायण' देखने वाले 'पायरे' भी देखते हैं, इम्तियाज अली ने बताया कैसे बदल रहा है दर्शकों का टेस्ट

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने हिंदी फिल्म दर्शकों के बदलते टेस्ट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अब दर्शकों को किसी एक फॉर्मूले में बांधना बेहद मुश्किल है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 15, 2026, 13:01 IST | Updated: Nov 15, 2026, 13:11 IST
Join

जाने-माने डायरेक्टर और राइटर इम्तियाज अली की पिछली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हाल ही में इम्तियाज एक समिट का हिस्सा बने. इस दौरान उन्होंने दर्शकों के बदलते टेस्ट के बारे में बात की. इतना ही नहीं, इम्तियाज अली और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने प्रेम कहानियों, बदलते ट्रेंड्स और कभी-कभी नियमों को तोड़ने की ताकत पर खुलकर चर्चा की.

'रामायण' देखने वाले 'पायर' भी देखना चाहते हैं- इम्तियाज अली

वहीं, इम्तियाज अली ने बताया कि लोगों का ध्यान केंद्रित करने का अटेंशन स्पैन बदल रहा है. 'हम सभी यही सोच रहे हैं, आखिर क्या चलेगा?' उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ, डिस्ट्रीब्यूटर्स देख रहे हैं कि दर्शकों की पसंद कितनी अलग-अलग हो गई है. जो लोग फिल्म 'रामायण' देखते हैं, वे इंडिपेंडेंट फिल्म 'पायर' (Pyre) भी देखना चाहेंगे. डिस्ट्रीब्यूटर्स यह बात जानते हैं.

युवा दर्शकों को लेकर क्यों बेफिक्र थे इम्तियाज अली?

इम्तियाज अली ने कहा कि इससे यह हिसाब लगाना और भी मुश्किल हो गया है कि क्या चलेगा और कैसे चलेगा. जून में उन्होंने अपनी 10वीं निर्देशित फीचर फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज की, जो बंटवारे की कहानी पर आधारित एक प्रेम कहानी है और इसे काफी तारीफ मिली. क्या उन्हें रिलीज से पहले इस बात की चिंता थी कि युवा दर्शक शायद इससे खुद को न जोड़ पाएं? उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई चिंता नहीं थी. अली ने कहा कि भारत को ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनमें गहरी भावनाएं हों.

यह भी पढ़ें- 'रामायण' में तलवार चलाती क्यों दिखीं साई पल्लवी? नितेश तिवारी ने बताई सीता को योद्धा दिखाने की वजह

नियम तोड़ने में ही छिपी है सिनेमा की नई ताकत

उन्होंने आगे कहा कि किसी खास दर्शक वर्ग को लुभाने की कोशिश करने के बजाय, 'हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम कौन-सी कहानी सुना सकते हैं और फिर उसे सुनाने की कोशिश करनी चाहिए.' उन्होंने कहा कि पैटर्न की तलाश करना बंद करें, यह हमारे समय का एक अजीब-सा जुनून बन गया है. कभी-कभी बिना किसी तय पैटर्न के काम करना भी असरदार होता है. फिल्म इंडस्ट्री अब इसी ढर्रे को तोड़ने की कोशिश कर रही है.

तीसरी पीढ़ी को बंटवारे की कहानी से जोड़ना चाहते थे इम्तियाज

अपनी हालिया फिल्म के बारे में बात करते हुए, अली ने बंटवारे की भयावहता को सामने लाने के महत्व पर जोर दिया. खासकर उस तीसरी पीढ़ी के नजरिए से, जो अब इस इतिहास को समझने और उससे गुजरने की कोशिश कर रही है. अली ने बताया कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक खास उम्र के लोग ही दमदार कहानियों से जुड़ते हैं. खासकर युवा पीढ़ी बड़े प्यार और बड़े नुकसान वाली कहानियों से गहराई से जुड़ती है, क्योंकि वे फिल्मों में ऐसी कहानियां देखते हैं और किताबों में पढ़ते हैं, जबकि उनकी अपनी युवा जिंदगी में शायद ही ऐसे बड़े अनुभव होते हैं. वे इन कहानियों से उस तरह जुड़ सकते हैं, जैसे शायद पिछली पीढ़ियां नहीं जुड़ पातीं.

अली ने बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट भी एक बेहद निजी कहानी है, जो अलग हो रहे एक जोड़े के बीच पनपने वाले लगाव के बारे में है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES