SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पाई-पाई का हिसाब या पाप? 400 करोड़ी Hanuman Ansh के हीरो अचानक क्यों होने लगे ट्रोल? पुराना VIDEO देख भड़के लोग

Hanuman Ansh Actor Shobhinav Satya: महज 2 करोड़ के बजट में 400 करोड़ से ज्यादा पीट चुकी ‘हनुमान अंश’ के लीड एक्टर शोभिनव सत्य का एक पुराना वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है के वे खुद में सच में भगवान समझने लगे हैं. आखिर क्यों सोशल मीडिया पर ये हंगामा मचा हुआ है?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 07, 2026, 06:34 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 07:40 AM IST
Image Credit: अचानक क्यों ट्रोल होने लगे ‘हनुमान अंश’ के एक्टर
Join

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाल का चमत्कार देखने को मिला. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ये फिल्म आज दुनियाभर में 400 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. लगातार लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में जा रहे हैं. सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में 61 दिन हो चुके हैं बावजूद इसके ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है.

इस फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, हनी बख्शी जैसे नए चेहरे नजर आ रहे हैं और ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज ब्लॉकबस्टर बन चुकी हैं. महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने थिएटर्स में ऐसा गदर मचाया कि देखने वालों ने दांतों तले उंगली दबा ली. कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच गया. लोगों की भीड़ सिनेमाघरों की तरफ भागी चली आ रही है, लेकिन कहते हैं न कि इंटरनेट की दुनिया बहुत अजीब होती है. यहां कामयाबी की गूंज जितनी तेज होती है, विवाद भी उतनी ही तेजी से पैर पसारते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों शोभिनव सत्य के साथ भी देखने को मिल रहा है.

तेजी से वायरल हो रहा एक्टर का वीडियो

शोभिनव का एक पुराना क्लिप सोशल माडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोग उनको खूब ट्रोल कर रहे हैं. जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब शोभिनव ने अगस्त में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था. उस वक्त फिल्म को मिल रहे प्यार से वे गदगद थे और हाथ जोड़कर सबका आभार जता रहे थे. पर उनकी फिक्र कुछ और थी. उन्होंने देखा कि उनकी फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है. बस यही बात एक्टर को अंदर तक चुभने लगी. उन्होंने कैमरे के सामने आकर लोगों से गुजारिश की कि वे चोरी-छिपे लीक हुए प्रिंट न देखें. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो अब दोबारा वायरल हो रहा है.

विजय सलगांवकर का बड़ा धमाका: Drishyam 3 ने 5 दिनों में तोड़े सारे रिकॉर्ड, हर दिन कर रही धांसू कमाई; क्लाइमेक्स जीत रहा दिल

चोरी के प्रिंट पर क्यों भड़के शोभिनव?

शोभिनव ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि टीम ने फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारा ही नहीं है. फिर भी लोग इसे टीवी और स्मार्टफोन पर धड़ल्ले से देख रहे हैं. उनका सीधा तर्क ये था कि जो लोग गैरकानूनी तरीके से इसे देख रहे हैं, वे जाने-अनजाने में किसी और के गुनाह के भागीदार बन रहे हैं. उन्होंने इसे सीधा पाप से जोड़ दिया. शोभिनव का कहना था कि मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर इस कहानी का असली रस मिल ही नहीं सकता. इसे तो पूरे परिवार के साथ बड़े पर्दे पर बैठकर महसूस करना चाहिए, तभी इसका असली माहौल समझ आता है.

700 लिंक हटाए, पर इंटरनेट पर मचा घमासान

एक्टर ने ये भी साफ किया कि उनकी टेक्निकल टीम हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठी रही. रिलीज के बाद से करीब 600 से 700 फर्जी डाउनलोड लिंक इंटरनेट से साफ करवाए जा चुके हैं. मेकर्स लगातार कानूनी डंडा चला रहे हैं, ताकि मेहनत पर पानी न फिरे, लेकिन सोशल मीडिया को तो बस एक चिंगारी की जरूरत होती है और फिर बात कहीं से कहीं पहुच जाती है. शोभिनव के उस वीडियो पर तब लोगों ने ज्यादा कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब उनकी ‘पाप’ वाली लाइन कई लोगों के गले नहीं उतर रही. इंटरनेट की जनता को लगा कि अपनी फिल्म बचाने के लिए धर्म और आस्था के तराजू में बात तौलना बिल्कुल सही तरीका नहीं है.

रेडिट पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही ये वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म रेडिट पर पहुंचा, यूजर्स ने एक्टर की क्लास लगानी शुरू कर दी. एक यूजर ने सीधा तंज कसा कि धर्म के नाम पर भावनाएं भुनाकर धंधा चमकाना कौन सा पुण्य का काम है. वहीं , दूसरे यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि पाइरेसी का विरोध करना अपनी जगह सही है, लेकिन इसमें पाप और धर्म की चाशनी लपेटना समझ से बाहर है. कई लोग इस बात पर बिफर पड़े कि बात-बात पर भगवान का नाम घसीटना अब बंद होना चाहिए, जो वीडियो पाइरेसी रोकने के लिए बना था, वे उल्टे बहस का नया मुद्दा बन गया.

रिकॉर्डतोड़ कमाई के नए रिकॉर्ड

बयानों के इस बवंडर के बीच अगर फिल्म के बहीखाते पर नजर डालें तो फिल्म ने इतिहास रच दिया है. अलग-अलग रिपोर्ट्स बताती हैं कि 60 दिनों के अंदर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 325.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया. वहीं, दुनिया भर के आंकड़ों को मिला लें तो ये ग्रॉस कमाई 424.24 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है. दो करोड़ की पूंजी पर इतना बड़ा रिटर्न भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है. भले ही बयान पर लोग दो फाड़ हों, पर बॉक्स ऑफिस का गणित पूरी तरह फिल्म के पक्ष में खड़ा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES