SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हिंदुओं में तलाक नहीं होता', गोविंदा ने बताया पत्नी सुनीता आहूजा ने क्यों वापस ली याचिका; एक्टर के बयान ने खींचा ध्यान

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा की तलाक याचिका वापस लेने को लेकर अपनी बात रखी है. एक्टर ने कहा कि हिंदुओं में तलाक का अस्तित्व नहीं है. उन्होंने यह दावा भी किया कि कोई सुनीता को प्रभावित कर रहा है. उनके इस बयान ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को चर्चा में ला दिया है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 26, 2026, 04:21 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 04:36 PM IST
Image Credit: सुनीता के साथ रिश्ते पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
Join

90s के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा ने सुनीता आहूजा के साथ अपनी शादी में चल रहे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. एक्टर का दावा है कि उनकी पत्नी को कोई बहका रहा है. उन्होंने सुनीता द्वारा कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस लेने पर भी बात की. सुनीता ने दिसंबर 2024 में मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कुछ महीने पहले ही उन्होंने इसे वापस ले लिया.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, 'उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली. उन्हें ऐसा करना ही था.' उन्होंने आगे कहा, 'हम हिंदू हैं. हमारे घर में 'तलाक' शब्द का कोई अस्तित्व ही नहीं है.' उन्होंने यह भी बताया कि भले ही सुनीता तलाक की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन वे एक्टर से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बजाय उनकी ही एक प्रॉपर्टी में रह रही थीं.

सुनीता आहूजा ने क्यों वापस ली तलाक की याचिका?

उन्होंने कहा, 'वह वापस तभी आ सकती है, जब वह कभी गई हो. मुझे नहीं लगता कि कोई मुझे तब तक छोड़कर जा सकता है, जब तक मैं खुद न चाहूं. आप जिस भी घर में रहना चाहते हैं, वह मेरा ही है. आप हमेशा मेरे ही घर में पड़े रहते हैं.' साथ ही एक्टर ने दावा करते हुए कि दूसरों द्वारा उसका ब्रेनवॉश किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा, 'आपकी किस्मत चुराने के लिए वे आपकी औरत को चुरा लेते हैं.'

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

उन्होंने यह भी कहा कि किसी महिला को बहकाना बहुत आसान है. गोविंदा ने बताया, 'बस उससे कह दो कि इससे तुम्हारे बच्चों का भला कैसे होगा? और वह तुरंत मान जाएगी. यह कहते हुए कि वह सलाह के लिए हमेशा महिलाओं की ओर देखते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि सुनीता को समझा-बुझा सकें. गोविंदा ने कहा, 'मैं बस इतना जानता हूं कि वह जो कुछ भी कर रही है, हमारे बच्चों की भलाई के लिए ही कर रही है.'

उन्हें यह भी लगता है कि सुनीता को पुरानी बातें भुलाकर सुलह करने के लिए मनाना बेकार की कोशिश होगी. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं अभी जहां हूं, वहीं ठीक हूं. मुझे लगता है कि अगर मैं अपनी बात से पीछे हटता हूं, तो यह मेरी अपनी ऊर्जा पर ही सवाल उठाने जैसा होगा. मैं ऐसा कुछ नहीं करूँगा जिससे किसी की बदनामी हो. क्यों? क्योंकि मुझे इसमें कोई फायदा नहीं दिखता. यह बस एक खेल है, और मुझे इसमें शामिल रहना ही है.'

गोविंदा पर लगे धोखे के आरोप

अपनी पत्नी का दिमाग भरने वालों का नाम बताने से इनकार करते हुए गोविंदा ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि इसके पीछे कुछ लोग होंगे. लेकिन मैंने कभी यह जानने की कोशिश नहीं की कि वे कौन हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मेरे सामने आएं. क्या आपको लगता है कि अगर वे मेरे सामने आएं, तो मैं उन्हें इतनी बुरी तरह चोट नहीं दूंगा कि वे आने वाली कई पीढ़ियों तक मुझे याद रखें?'

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

सुनीता का आरोप है कि गोविंदा उन्हें फिर से धोखा दे रहे हैं. उनका कहना है कि गोविंदा का अपनी आने वाली होम प्रोडक्शन फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी के साथ अफेयर चल रहा है, जो उनसे काफी छोटी हैं. गोविंदा ने अपनी किसी भी पुरानी को-स्टार के साथ अफेयर होने की बात से इनकार किया है.

गोविंदा ने कहा, 'मेरी फिल्मों में मिस यूनिवर्स जैसी चार हीरोइनें रही हैं. लेकिन 'नमस्ते-सलाम' से आगे मेरा उनसे कोई खास कांटेक्ट नहीं रहा. शायद मुझे ऐसा करना चाहिए था, अच्छा रहता. तब हम साथ में पार्टी करते और मजे करते.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES