SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फिल्म सिटी में अफरा-तफरी: 4000 करोड़ी Ramayana के सेट पर लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ साजो-सामान; बाल-बाल बची लोगों की जान

Ranbir Kapoor Ramayana Set Fire: मुंबई की फिल्म सिटी में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. ये हादसा रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ के टेंपरेरी सेट पर हुआ. लपटें इतनी तेज थीं कि पास के दूसरे बड़े सेट्स भी इसकी सपेट में आ गए. राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 06, 2026, 06:11 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 06:48 AM IST
Image Credit: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर अचानक भड़क उठी आग
Join

मुंबई की फिल्म सिटी से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. सोमवार शाम को यहां रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर अचानक आग भड़क उठी. ये हादसा गोरेगांव ईस्ट फिल्म सिटी में प्राइम फोकस और रिलायंस मीडिया वर्क्स के पीछे बने एक टेंपरेरी सेट पर हुआ. देखते ही देखते सेट से काले धुएं का भारी गुबार आसमान में उठने लगा, जिससे वहां मौजूद क्रू मेंबर्स और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में भारी तनाव फैल गया. राहत की बात ये रही कि इस भयानक हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और जानमाल का बड़ा नुकसान टल गया. घटना की जगह पर मौजूद लोगों ने फौरन इसकी जानकारी लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और फायर डिपार्टमेंट को दी. चश्मदीदों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कुछ ही मिनटों में चारों तरफ अफरातफरी मच गई और वहां सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे और चीख-पुकार मच गई.

शाम चार बजे के करीब मची अफरातफरी

BMC के मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, ये आग लेवल-वन की थी और इसके बारे में शाम करीब 4 बजकर 2 मिनट पर सूचना मिली थी. कंट्रोल रूम को खबर मिलते ही BMC मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, स्थानीय पुलिस, BMC वार्ड कंट्रोल की टीम और 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं. दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचते ही मोर्चा संभाला और आग बुझाने के काम में पूरी ताकत झोंक दी. करीब 1 घंटे की भारी मशक्कत के बाद शाम 4 बजकर 55 मिनट पर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

4 दिन में 300 करोड़ पार: दुनिया भर में बज रहा विजय सालगांवकर का डंका, सिनेमाघरों में तहलका मचा रही अजय देवगन की Drishyam 3

वायरिंग और शूटिंग उपकरणों को पहुंचा नुकसान

फायर डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ये आग प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने एक टेंपरेरी सेट की पीसीआर यूनिट में लगी थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग मैनली बिजली की वायरिंग, केबल और दूसरे तकनीकी इंस्टॉलेशन तक थी, जिसमें सेट पर लगे दरवाजे, लकड़ी के बड़े तख्ते, एसी यूनिट, बांस, प्लास्टिक का सामान, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा काफी सामान जलकर राख हो गया. गनीमत ये रही कि आग को समय रहते रोक लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया.

आसपास चल रहे दो अन्य शोज पर भी पड़ा असर

इस आग का असर केवल नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पास के स्टूडियो में चल रहे दूसरे दो बड़े प्रोजेक्ट्स भी इसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि पास ही बने फेमस शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और रैप शो ‘एमटीवी हसल 5’ के सेट पर भी इसका असर पड़ा. दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग वहां चल रही थी, लेकिन आग भड़कने और धुआं फैलने के चलते तुरंत काम रोकना पड़ा. सेट पर मौजूद कलाकारों और तकनीकी टीम को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया और सब बच गए.

नुकसान का आकलन करने में जुटी टीम

शुरुआती जानकारियों में ये भी बात सामने आ रही है कि आग सबसे पहले ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर भड़की थी और फिर धीरे-धीरे फैलते हुए ‘एमटीवी हसल 5’ की तरफ बढ़ गई. हालांकि, अभी तक प्रोड्यूसर्स या चैनल की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि इन दोनों सेटों को असल में कितना नुकसान हुआ है. फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन अब आग लगने की असली वजह तलाशने में जुटा हुआ है, ताकि भविष्य में फिल्म सिटी के अंदर इस तरह की खतरनाक घटनाओं को होने से रोका जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES