SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिग बॉस 20: आम्रपाली और माही विज के बीच हुई बहस, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे पता है मेरा काम'

बिग बॉस 20 हाउस में जमकर हंगामा हुआ है. आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच बहस हुई है. किचन में काम को लेकर आम्रपाली और माही के बीच लड़ाई हो जाती है. दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के ऊपर चिल्लाती हैं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 27, 2026, 08:53 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:00 PM IST
Image Credit: आम्रपाली और माही विज के बीच हुई लड़ाई
Join

कलर्स टीवी का पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. वीकेंड का वार काफी धमाकेदार था. जिसका असर बाद में भी घरवालों पर देखने को मिल रहा है. वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी. वहीं अब शो में देखने को मिलेगा कि आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच बवाल हो जाता है. आइए जानते हैं दोनों के बीच किस टॉपिक को लेकर लड़ाई हुई है.

बिग बॉस के किचन में हुई माही और आम्रपाली की लड़ाई

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो के अनुसार आम्रपाली दुबे और माही के बीच काफी बहस हो जाती है. माही और घर के बाकी लोग किचन में काम कर रहे होते हैं. आम्रपाली पहले से किचन में खाना बना रही होती है. तभी माही उसे बोलती है कि दाल चढ़ा दो. इस पर आम्रपाली चिढ़ जाती है. वह बोलती है कि मुझे पता है मेरा काम. आम्रपाली बोलती है कि आप मुझे पांच बार बोल चुकी हैं दाल चढ़ाओ, दाल चढ़ाओ. मुझे मेरा काम पता है.

आम्रपाली की बात सुनकर माही भी जवाब देती है कि सब मुझे बोलते हैं कि खाना लेट हो रहा है. इसके बाद आम्रपाली फिर गुस्से से बोलती है कि वो आप बना मतलब मुझे नहीं बोलोगे. इसी बात को लेकर माही और आम्रपाली की बहस काफी बढ़ जाती है. आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि दोनों का झगड़ा क्या मोड़ लेगा.

स्काउट और गिल की दोस्ती में आई दरार

वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी और स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी के आने के बाद से स्काउट और लव के रिश्ते में बदलाव देखने को मिला है. स्काउट ने वीकेंड का वार के बाद से ही लव से दूरी बना ली हैं. वहीं लव ने स्काउट से शिकायत की है कि जब आपकी गर्लफ्रेंड ने मुझे बोला कि मैंने आपको जाल में फंसाया है आपने तब मेरा स्टैन क्यों नहीं लिया. लव ने स्काउट पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप भी लगाया है. वहीं, घर के सभी लोग स्काउट को भी बोल रहे हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड को बुरा लगा है. वहीं आने वाले दिनों में देखना होगा कि स्काउट और लव की दोस्ती किस तरफ आगे बढ़ती है.

बिग बॉस 20 हाउस में मौजू हैं ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 वीकेंड का वार में मैरी कॉम बाहर हो गई हैं. अब घर में माही विज, कनिका मान, स्काउट, लव गिल, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, यंग, आसिफ खान, काजी, मनीष गोयल और उदिति सिंह बचे हैं.

इसे भी पढ़ें-  ओटीटी पर रिलीज होगी थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म, जानें कहां देख पाएंगे जेसन संजय की सिग्मा 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES